पुलिस लाइन में नवनियुक्त दरोगाओं के साथ अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में रविवार को एडीजी राजीव सभरवाल ने 786 दरोगाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। इनमें यूपी पुलिस 747, पीएसी के 36 और फायर ब्रिगेड के 3 दरोगा हैं। समारोह में नवनियुक्त दरोगाओं के माता-पिता और भाई-बहन भी पहुंचे थे। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद दरोगाओं में जहां खुशी का माहौल था, वहीं सभी ने अपने माता-पिता और बहन भाई के साथ सेल्फी लेकर खुशी जाहिर की। माता-पिता ने अपने बच्चों को गले लगाकर शाबासी दी। ईमानदारी व मेहनत से काम करने के लिए प्रेरित किया। समारोह से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व डीजीपी डा. देवेंद्र सिंह चौहान ने वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से सभी को बधाई दी।