फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकंजे में शातिर: ...तो क्या अब यहां मूंगफली बेचेंगे, सोतीगंज में पुलिस को देखकर कबाड़ियों ने की टिप्पणी

Sun, 01 Aug 2021 02:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 8
सोतीगंज मेरठ, मेरठ पुलिस - फोटो : Amar Ujala Meerut
मेरठ के सोतीगंज में वाहन काटने वाले कबाड़ियों पर पुलिस शिकंजा कस रही है। गुरुवार से शुरू हुई पुलिस की छापेमारी की कार्रवाई के बाद से सोतीगंज में हड़कंप मचा हुआ है। तीन दिन से जारी सोतीगंज में छापेमारी के दौरान पुलिस ने सैकड़ों गाड़ियों के पार्ट्स बरामद किए हैं। कई गोदामों को सील भी किया गया है। वहीं खास बात यह भी है कि एसएसपी प्रभाकर चौधरी द्वारा बनाई गई पुलिसकर्मियों की स्पेशल-75 टीम को इस कार्रवाई में लगाया गया है। 

वहीं, आयकर विभाग और जीएसटी विभाग ने भी अब इन कबाड़ियों की जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि ऐसे 47 कबाड़ी चिन्हित किए गए हैं जिनकी संपत्ति की जांच की जाएगी। शनिवार को भी टीम की कार्रवाई जारी रही। इस दौरान कबाड़ियों ने पुलिस पर खूब छींटाकशी और टिप्पणियां कीं :-
विज्ञापन

2 of 8
मेरठ के सोतीगंज में कार्रवाई करती पुलिस - फोटो : Amar Ujala Meerut
सोतीगंज के 47 कबाड़ी जीएसटी भरने का दावा कर रहे हैं। पुलिस ने इनका रिकॉर्ड जीएसटी से मांगा है। इनकी संपत्ति की जांच कराने की बात भी कही है। बताया गया कि चोरी के वाहन काटने वाले कबाड़ी कागजों में भी फेरबदल करते हैं। अब इसकी भी पोल खुल सकती है। अवैध तरीके से करोड़ों की संपत्ति अर्जित करने वाले कई कबाड़ी खुद को बेगुनाह बताने में लगे हैं।

जांच में सामने आया कि 47 कबाड़ी जीएसटी भरते हैं और खुद को दुकानदार बताते हैं। वे कहते हैं कि उनकी दुकान पर सिर्फ गाड़ियों के पुराने पार्ट्स बिकते हैं। पुलिस ने जीएसटी से कबाड़ियों की सूची मांगी है ताकि सत्यापन हो सके कि असली दुकानदार हैं या फिर अवैध कारोबार किया जा रहा है। आयकर विभाग से भी आय और संपत्ति की जांच करवाने की तैयारी है। 
विज्ञापन

3 of 8
सोतीगंज मेरठ, मेरठ पुलिस - फोटो : Amar Ujala Meerut
पुलिस का दावा है कि चोरी के वाहन काटकर उनके अलग-अलग पार्ट्स दुकान पर बेचे जाते हैं। यहां पर दिल्ली, हरियाणा व राजस्थान समेत कई राज्यों से लोग चोरी की गाड़ी के पार्ट्स सस्ते दाम में खरीदने आते हैं। सोतीगंज के कुछ दुकानदारों ने पुलिस से बचने के लिए जीएसटी भरना शुरू किया, लेकिन यह नहीं दर्शाया गया कि पार्ट्स कहां से खरीदे गए। इसका रिकॉर्ड मांगा गया है।

4 of 8
सोतीगंज मेरठ - मेरठ पुलिस - फोटो : Amar Ujala Meerut
फॉरेंसिक टीम आएगी
एसपी कैंट सूरज राय ने बताया कि सोतीगंज से जो गाड़ियों के इंजन बरामद हुए हैं। उनकी जांच कराने के लिए फॉरेंसिक टीम को चिट्ठी लिखी गई है। जांच फॉरेंसिक टीम करने के लिए सदर थाने में आएगी। इसके बाद पुलिस नामजद कबाड़ियों के खिलाफ पुख्ता सबूत के साथ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल करेगी। आरोपियों की तलाश में शनिवार को भी पुलिस की दबिश दी, लेकिन कोई हत्थे नहीं चढ़ा। 
विज्ञापन

5 of 8
सोतीगंज मेरठ - फोटो : Amar Ujala Meerut
टीम को देखकर मची खलबली 
शनिवार दोपहर को फिर से पुलिस को देखते ही कबाड़ियों में खलबली मच गई। अफवाह उड़ी कि पुलिस और पीएसी सोतीगंज के कबाड़ियों के गोदाम खाली कराने के लिए आई है। कई कबाड़ी दुकान और गोदाम बंद करके भाग गए। बाद में पुलिस ने कहा कि सुरक्षा मद्देनजर पीएसी को थोड़ी देर के लिये बेगमपुल से बुलाया गया था। 
विज्ञापन

6 of 8
सोतीगंज मेरठ, मेरठ पुलिस - फोटो : Amar Ujala Meerut
स्पेशल-75 के सिपाहियों को देखकर टिप्पणी 
सोतीगंज में शिकंजा कसने के लिये स्पेशल-75 के सिपाहियों को लगाया है। छापेमारी के दौरान इन पुलिसकर्मियों को देखकर कबाड़ियों ने अलग-अलग टिप्पणी भी की। बताया गया कि कबाड़ियों के ठिकानों की जानकारी व्हाट्सएप पर अधिकारियों के मोबाइल पर भी पहुंच रही है।
विज्ञापन

7 of 8
सोतीगंज मेरठ - फोटो : Amar Ujala Meerut
मूंगफली बेचेंगे क्या यहां पर 
सोतीगंज में गाड़ियों के पार्ट्स बेचने का काम सालों से चला आ रहा है। लोगों ने सारी पूंजी इस काम में लगा रखी है। पुलिस सभी दुकान और गोदाम खाली कराने की बात कहती है। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम को देखकर एक कबाड़ी ने पुलिस पर तंज कसते कहां कि अब सोतीगंज में क्या मूंगफली बेचेंगे। 
विज्ञापन

8 of 8
सोतीगंज मेरठ, मेरठ पुलिस - फोटो : Amar Ujala Meerut
कल से फिर चलेगा अभियान
सोतीगंज में सदर पुलिस सोमवार से फिर अभियान चलाने की बात कह रही है। पुलिस टीम में स्पेशल-75 के कई सिपाही शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें