फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्शन में मेरठ पुलिस : सोतीगंज में छापा पड़ते ही शटर गिराकर भागे कबाड़ी, कई गोदाम सील, देखें तस्वीरें

Thu, 29 Jul 2021 04:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
सोतीगंज मेरठ - फोटो : Amar Ujala Meerut
मेरठ के सोतीगंज में पुलिस वाहन काटने वालों पर लगातार शिकंजा कस रही है। गुरुवार को एसपी कैंट सूरज राय के नेतृत्व में सोतीगंज में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कबाड़ियों की धरपकड़ के लिए छापा मारा। छापा पड़ने की भनक लगते ही कई कबाड़ी जहां दुकानों के शटर गिराकर भाग निकले, तो कई दुकानों और गोदामों को पुलिस ने सील कर दिया। आगे तस्वीरों में देखें पुलिस की ये औचक कार्रवाई :-
 
बता दें कि सदर बाजार पुलिस सोतीगंज के कुख्यात मन्नू उर्फ मुईनुद्दीन कबाड़ी की 1.10  करोड़ की संपत्ति कुर्क कर चुकी है। सोतीगंज में चोरी और लूट के वाहन काटने वाले कबाड़ियों की पुलिस ने सूची बनाई है, लेकिन दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज होने के बावजूद भी इन कबाड़ियों पर कार्रवाई नहीं की जा रही थी। दरअसल, कई कबाड़ियों से पुलिस की दोस्ती थी। अब एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने पहले अवैध काम करने वाले पुलिसकर्मियों को हटाकर लाइन में भेजा और कबाड़ियों पर कार्रवाई शुरू कराई।
 
विज्ञापन

2 of 5
सोतीगंज मेरठ - फोटो : Amar Ujala Meerut
वाहन कमेला चलाने वाले कबाड़ियों की धरपकड़ के लिए गुरुवार को एएसपी कैंट सूरज राय ने सोतीगंज में छापा मारा। उन्होंने बारी-बारी कई कबाड़ियों के गोदाम व दुकानो को खंगाला और वहां मौजूद सामान का रजिस्टरों से मिलान किया।

कई गोदाम पर रिकॉर्ड न मिलने के बाद उन्होंने गोदाम सील कर दिए और कबाड़ी को हिरासत में लेकर थाने भिजवा दिया। एएसपी की इस कार्यवाही से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

3 of 5
सोतीगंज मेरठ - फोटो : Amar Ujala Meerut
सोतीगंज की कार्यवाही के दौरान बाजार में हड़कंप मचा रहा। शुरूआत के चार गोदाम से पुलिस ने 40 से ज्यादा इंजन के रिकॉर्ड न होने के कारण अपने कब्जे में लेकर थाने भिजवा दिए। कबाड़ी को भी रजिस्टर के साथ थाने भेज दिया गया।

4 of 5
सोतीगंज मेरठ - फोटो : Amar Ujala Meerut
कुछ जगह महिलाओ ने पुलिस का हल्का विरोध किया, लेकिन पुलिस की सख़्ती के आगे उनकी एक न चली। एएसपी ने बताया कि इंजन की संख्या बढ़ रही है। सभी को कब्जे में लिया गया है। कबाड़ी जिसका विवरण उपलब्ध करा देगा, उसको रिलीज कर दिया जाएगा। बाकी पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोतीगंज मेरठ, sotiganj Meerut, meerut police - फोटो : Amar Ujala Meerut
संसद में गूंजा था सोतीगंज का मामला
बता दें कि भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल कई बार सोतीगंज में चोरी और लूट के वाहन कटने की बात संसद में कह चुके हैं। एक साल पहले सांसद ने मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखकर सोतीगंज के कई कबाड़ियों के नाम लिखकर भेजे थे। इस पर मेरठ पुलिस की काफी किरकिरी हुई थी। 

अब एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने सोतीगंज के कबाड़ियों पर सख्ती करते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं इन कबाड़ियों पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें