मेरठ में 210बी आरआर मॉल की दुकानों के ध्वस्तीकरण के दौरान पुलिस का अमानवीय चेहरा फिर सामने आया। जहां ध्वस्तीकरण होना था, वहां से काफी दूर सदर बाजार वाली रोड पर पुलिस ने आने-जाने वाले कई बेकसूरों की पिटाई की। लाठियां फटकारते हुए क्षेत्रीय लोगों को फरमान सुना दिया कि किसी ने भी बाहर देखने की भी कोशिश की तो जेल भेज देंगे। यही नहीं, बेटी को स्कूल छोड़कर नाबालिग बेटे के साथ घर आ रहे स्कूटी सवार अभिभावक को भी पुलिस ने रोककर चांटा मार दिया।