फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...राधा ढूंढ रही किसी ने मेरा श्याम देखा, नौचंदी मेले की खास तस्वीरें

Tue, 24 Apr 2018 03:28 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
नौचंदी के पटेल मंडप में प्रस्तुति देते कलाकार - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में नौचंदी मेला स्थित पटेल मंडप में ब्रज संस्कृति की बयार बही। श्री राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी के दर्शन करके दर्शक भावविभोर हो गए। वहीं, मयूर नृत्य मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। आचार्य रामकृष्ण सांस्कृतिक ग्रुप वृंदावन के कलाकारों ने ब्रज लोक गीतों पर नृत्य करके ब्रज नगरी के दर्शन करा दिए। ब्रज लोक गीतों से पटेल मंडप गूंज उठा।
Trending Videos
विज्ञापन

भक्तिरस से सराबोर प्रस्तुति पर झूम उठे लोग 

2 of 5
नौचंदी के पटेल मंडप में प्रस्तुति देते कलाकार - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया। कलाकारों ने सबसे पहले श्रीगणेश वंदना और गुरु वंदना प्रस्तुत की। इसके उपरांत शुरू किया ब्रज के लोक गीतों पर नृत्य कार्यक्रम। आचार्य रामकृष्ण ने ब्रज के संबंध में विस्तार से बताया। मथुरा और वृंदावन के कलाकारों ने मेरठ की धरती पर ब्रज संस्कृति को उतार दिया। जैसे ही कलाकारों ने भक्तिरस में सराबोर होकर प्रस्तुति दी तो दर्शक भी पूरी तरह से कृष्णमय होकर झूम उठे।
विज्ञापन

3 of 5
नौचंदी के पटेल मंडप में प्रस्तुति देते कलाकार - फोटो : अमर उजाला
गोवर्धन से आए गायक गिरधर गोपाल शर्मा ने ....राधा ढूंढ रही किसी ने मेरा श्याम देखा.. गीत गाया तो श्रद्धालु भी झूमने को मजबूर हो उठे। मोनिका पायल, शशि चौधरी, शिवा, बबली, नेहा, कल्पना कलाकारों ने योगदान दिया।

मयूर नृत्य ने मन मोहा

4 of 5
नौचंदी के पटेल मंडप में प्रस्तुति देते कलाकार - फोटो : अमर उजाला
मंच पर ब्रज कलाकारों ने मयूर नृत्य कुछ इस तरह प्रस्तुत किया कि मानों वृंदावन के उपवन में श्री राधा-कृष्ण के दर्शन करके मयूर खुशी में झूम रहे हों। ब्रज लोक गीतों के साथ-साथ ब्रज की लठ मार होली का दृश्य देखकर दर्शकों ने खूब तालियां बजायी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नौचंदी के पटेल मंडप में प्रस्तुति देते कलाकार - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद कलाकारों ने श्री राधा-कृष्ण संग ही नहीं बल्कि सामने बैठे लोगों पर पुष्प वर्षा करके फूलों की होली खेली। फूलों की खुशबू से पटेल मंडप महक उठा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें