फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: संवेदनशील माहौल के बीच जुमे पर पुलिस-प्रशासन की अग्निपरीक्षा, अब तक इन जिलों में इंटरनेट बंद

Thu, 26 Dec 2019 05:33 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 8
meerut police - फोटो : अमर उजाला
मेरठ सहित आसपास के विभिन्न जिलों में कल जुमे की नमाज है। खुफिया तंत्र ने फिर से उपद्रव के अंदेशे का इनपुट दिया है। ऐसे में पुलिस प्रशासन की अग्निपरीक्षा है। सहारनपुर, बिजनौर व शामली में इंटरनेट सेवाएं अगले आदेश तक बंद की जा चुकी हैं। वहीं मेरठ प्रशासन ने भी गुरुवार शाम के बाद से जिले में इंटरनेट बंद करने का निर्णय लिया है। वहीं प्रत्येक जनपद में संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे  -
विज्ञापन

2 of 8
meerut police - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के कोतवाली, लिसाड़ी गेट और ब्रह्मपुरी के खास क्षेत्रों में माहौल संवेदनशील बना हुआ है। हालांकि किसी भी हालात से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन ने भी कमर कस ली है। आरएएफ और पीएसी की तीन-तीन कंपनियों के अलावा 2000 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात हैं। वहीं, पहली योजना शांति व्यवस्था बनाए रखने के प्रयासों की है। जो विफल रहती है तो उपद्रवियों से उनके ही तरीके से निपटा जाएगा।
 
गुरुवार दोपहर को सहारनपुर बिजनौर और शामली में अफवाहों की आशंका के बीच इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं हैं। जबकि मुजफ्फरनगर में पिछले सात दिन से बंद इंटरनेट सेवाएं गुरुवार को भी बहाल नहीं हुईं। बताया गया कि कल जुमे की नमाज के बाद ही इंटरनेट सेवाओं के बहाल होने की उम्मीद की जा रही है। उधर मेरठ में इंटरनेट सेवाओं पर रात को रोक लगा दी। 
विज्ञापन

3 of 8
meerut police - फोटो : अमर उजाला
नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ 20 दिसंबर को लिसाड़ी गेट व हापुड़ रोड पर उपद्रवियों ने जमकर पथराव, आगजनी और फायरिंग की थी। कई जगह भीड़ हिंसा पर उतारू थी। इस उपद्रव में छह लोगों की मौत हुई थी और काफी संख्या में लोग घायल हुए थे।

इस उपद्रव के बाद शहर भले ही पटरी पर लौट आया हो। लेकिन खुफिया विभाग के जो इनपुट मिल रहे हैं, उनके आधार पर सभी तरह की तैयारियां पूरी कर लीं हैं। अब जो इनपुट मिला है, उसके अनुसार शुक्रवार को कुछ शरारती तत्व फिर से माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। ऐसे में कानून और शांति व्यवस्था को बनाए रखना पुलिस प्रशासन के लिए चुनौती से कम नहीं होगा। इसको लेकर शासन भी स्थानीय अधिकारियों से अपडेट ले रहा है।

4 of 8
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पांच दिन से बन रहा ब्लू प्रिंट
एडीजी जोन प्रशांत कुमार, कमिश्नर अनीता सी. मेश्राम, आईजी रेंज आलोक सिंह, डीएम अनिल ढींगरा और एसएसपी अजय साहनी पिछले पांच दिन से सुरक्षा प्लान को बनाने में लगे हैं। सुरक्षा व्यवस्था का जो ब्लू प्रिंट बनाया गया है, उसमें शुक्रवार को किसी भी हालात से निपटने के लिए पुलिस, पीएसी, आरआरएफ और आरएएफ पूरी तरह से तैयार है।

इसके तहत कोतवाली, लिसाड़ी गेट, ब्रह्मपुरी और नौचंदी थाना क्षेत्रों के सभी मुख्य चौराहों और मार्गों पर फोर्स का कब्जा है। देहली गेट, कोतवाली, ब्रह्मपुरी, लिसाड़ी गेट और नौचंदी थाना क्षेत्रों में फोर्स अलर्ट पर रहेगी। हापुड़ अड्डा, भूमिया पुल, लिसाड़ी रोड, हापुड़ रोड इलाके हाई अलर्ट पर रहेंगे। मुख्य चौराहों और मार्गों पर किसी भी सूरत में उपद्रवियों को नहीं आने दिया जाएगा। 
 
विज्ञापन

5 of 8
meerut police, up police - फोटो : अमर उजाला
सादा वर्दी में भी रहेंगे पुलिसकर्मी 
20 दिसंबर के उपद्रव में बांग्लादेश, कश्मीर और दिल्ली के युवकों के भी शामिल होने की बात कही गई थी। बाहरी तत्वों पर नजर रखने के लिए इस बार सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। धार्मिक स्थलों में भी पुलिसकर्मी मौजूद होंगे। हालांकि धर्मगुरुओं ने उन पुलिसकर्मियों को धार्मिक स्थल में नमाज के दौरान तैनात करने की मांग की है, जोकि इसी धर्म से जुड़े हों। 
विज्ञापन

6 of 8
ghantaghar meerut - फोटो : अमर उजाला
सभी बाजार खुलेंगे, भीड़ नहीं होगी जमा
कल शुक्रवार को कोतवाली, ब्रह्मपुरी और लिसाड़ी गेट क्षेत्रों में सभी बाजार खुले हैं। लेकिन जुमे की नमाज के बाद किसी तरह की भीड़ इकट्ठा होने की इजाजत नहीं होगी। इसको लेकर शहरकाजी से सभी धार्मिक स्थलों पर लोगों से अपील कराई जा रही है। कहा जा रहा है कि किसी के बहकावे न आएं। कोई बात हो तो सीधे पुलिस से संपर्क करें। सुरक्षा के मद्देनजर कोई लापरवाही नहीं बरती जाएगी।  
विज्ञापन

7 of 8
Meerut Violence - फोटो : अमर उजाला
जिम्मेदार लोग सड़कों पर रहें
जो गलती 20 दिसंबर के उपद्रव में हुई, उसको कोई दोहराना नहीं चाहता। इस बार पुलिस ने उन सभी जिम्मेदार लोगों को सड़क पर रहने की हिदायत दी, जो पहले बीते शुक्रवार उपद्रव में घर से नहीं निकले थे।

इसके लिए पुलिस प्रशासन धर्म गुरुओं और जिम्मेदार लोगों से अपील कर रहा है कि वह युवाओं और लोगों को समझाएं कि किसी के भी कहने पर न भड़कें। पुलिस उनके साथ है। कानून व्यवस्था बनाकर रखें। कोई बेकसूर जेल नहीं जाएगा। पुख्ता सुबूत के बाद ही उपद्रवी को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

8 of 8
फोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला
संवेदनशील क्षेत्र में दिनभर मीटिंग 
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने गुरुवार को मछेरान, महताब, जली कोठी, खैरनगर, गुदड़ी बाजार, कोतवाली और लिसाड़ीगेट में जनता के साथ बैठक कीं। अपील की है कि शांति व्यवस्था बनाने में सहयोग करें। कोई गलत कदम न उठाएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें