फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी कार्रवाई के लिए एमडीए ने बनाया था ये खास प्लान, फिर बद्दो की आलीशान कोठी जमींदोज, तस्वीरें

Fri, 22 Jan 2021 12:59 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
मेरठ में अपराधी बद्दो की कोठी ध्वस्त - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में मोस्ट वांटेड बदन सिंह बद्दो की कोठी ध्वस्त करने के लिए एमडीए का पूरा अमला मौजूद रहा। एमडीए उपाध्यक्ष मृदुल चौधरी ने चारों जोनल अधिकारी और जूनियर इंजीनियरों को मौके पर तैनात किया था। गुरुवार को मकान का 60 प्रतिशत हिस्सा ध्वस्त कर दिया गया। बचा हिस्सा आज गिरा दिया जाएगा।
विज्ञापन

2 of 6
बद्दो की कोठी पर बुलडोजर चला। - फोटो : अमर उजाला
जोनल अधिकारी धीरज सिंह ने बताया कि मकान घनी आबादी में होने के कारण जेसीबी चलाने में दिक्कतें आईं। दो जेसीबी से पहले मकान के पिछले हिस्से को गिराया गया। मकान का आगे का हिस्सा संकरी गली में है। उसको तोड़ने के लिए मजदूर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

3 of 6
बद्दो की कोठी जमींदोज - फोटो : अमर उजाला
जोनल अधिकारियों ने तकनीकी तौर पर मकान को ध्वस्त करने का प्लान तैयार किया। पहले उन्होंने बगीचे की तरफ से जेसीबी लगाई। इसके बाद बद्दो के मकान के बराबर में खाली पड़े प्लॉट की दीवार तोड़कर जेसीबी अंदर भेजी गई। मकान के बराबर में बने मंदिर को बचाने के लिए घर के ऊपर जाकर मजदूरों ने दीवार तोड़ी। इसके बाद नीचे से दीवारों को तोड़ा गया। इस मौके पर अधीक्षण अभियंता एके सिंह, डिप्टी कलेक्टर मनोज कुमार, विपिन कुमार मौजूद रहे।

4 of 6
बदन सिंह बद्दो की कोठी ध्वस्त - फोटो : अमर उजाला
नौकर ले गए लाखों की कीमत का सामान
ध्वस्तीकरण कार्रवाई देखने के लिए मौके पर भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने इस कार्रवाई पर खुशी जताई। उन्होंने पुलिस को बताया कि कोठी में कुर्की की कार्रवाई से पूर्व नौकर-नौकरानी लाखों रुपये का कीमती सामान ले गए। बद्दो को उम्रकैद की सजा के बाद से उनको वेतन नहीं मिला था। बद्दो की फरारी के बाद बेटा सिकंदर भी लापता हो गया। उसके बाद नौकरों को पैसे मिलने की उम्मीद खत्म हो गई। 
विज्ञापन

5 of 6
बद्दो की कोठी पर बुलडोजर चला। - फोटो : अमर उजाला
एएसपी ने बताया कि बद्दो का पालतू कुत्ता उसकी नौकरानी मायावती के पास है। कोठी से कौन-कौन सा सामान गया है। टीपीनगर और ब्रह्मपुरी पुलिस इसका पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बद्दो की कोठी ध्वस्त की गई। - फोटो : अमर उजाला
शहर में और भी अवैध निर्माण, कब होंगे ध्वस्त
जिस तेजी से बद्दो की अवैध कोठी पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हुई, उसी तेजी से अन्य निर्माणों पर एमडीए कार्रवाई करे तो शहर में अवैध निर्माण खत्म हो जाएं। बद्दो द्वारा कराया गया निर्माण तोड़ने के लिए एमडीए की तरफ से नौ नवंबर को नोटिस देने की प्रक्रिया शुरू की गई। 17 और 24 नवंबर को फिर नोटिस दिया गया। इसके बाद कमिश्नर न्यायालय में मामले की सुनवाई की गई। सभी तथ्यों पर विचार के बाद कमिश्नर ने कोठी को ध्वस्त करने के आदेश दिए। ऐसे कई निर्माण एमडीए के सामने आते रहते हैं, लेकिन हाईप्रोफाइल मामला न होने के चलते इनकी फाइलों को बंद कर दिया जाता है। इससे शहर में अवैध निर्माण खड़े हो जाते हैं। इससे पहले 2019 में एमडीए ने नागरिकता कानून पर बवाल के आरोपी बदर अली के बिजली बंबा बाईपास स्थित निर्माणाधीन अस्पताल को जमींदोज कर दिया था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें