फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: वर्दी के रौब में तो कोई जानबूझकर नहीं लगा रहा हेलमेट,जिले में ताबड़तोड़ कार्रवाई, वसूला दो लाख का जुर्माना

Thu, 10 Nov 2022 07:13 PM IST
कपिल kapil विनोद फोगाट, संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
मेरठ में ट्रैफिक नियम तोड़ते पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
मेरठ में यातायात माह में भी शहर के लोग बाइक और कार लापरवाही से चला रहे हैं। एक से नौ नवंबर के बीच यातायात नियम तोड़ने वाले 3186 लोगों पर पौने दो लाख से ज्यादा जुर्माना लगाया गया है। इसके बावजूद लोग हेलमेट और सीट बेल्ट तक नहीं लगा रहे। खास बात यह है कि नियम सिखाने वाले भी वर्दी के रौब में चल रहे हैं। अमर उजाला के कैमरे में कई पुलिसकर्मी बिना हेलमेट के बाइक चलाते कैद हुए हैं।   

यातायात पुलिस ने नवंबर के पहले नौ दिन में बिना हेलमेट दोपहिया चलाने वाले 2375 लोगों से एक लाख रुपये जुर्माना वसूला है। वहीं सीट बेल्ट न लगाने वाले 158 कार चालकों पर 21500 जुर्माना लगाया। वाहन चलाते समय मोबाइल इस्तेमाल कर रहे 17 लोगों का भी चालान हुआ है। लोग गलत दिशा में भी खूब वाहन चला रहे हैं। ऐसे 34 लोगों 26500 जुर्माना लगाया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
मेरठ में नियम तोड़ने पर कार्रवाई। - फोटो : amar ujala
मेरठ समेत पूरे एनसीआर में प्रदूषण चरम पर है लेकिन फिर भी कुछ लोग पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के ही वाहन चला रहे हैं। पुलिस ने नौ दिन में प्रतिदिन ऐसे दो वाहनों का चालान किया है।
विज्ञापन

3 of 6
नियम तोड़ने पर कार्रवाई। - फोटो : amar ujala
एसपी यातायात जितेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। जब तक नियमों का पालन करने की आदत नहीं बनेगी तब तक बात नहीं बनेगी।

4 of 6
शहर में प्रदूषण फैलाते वाहन। - फोटो : amar ujala
किस श्रेणी में कितनों पर कार्रवाई
दोपहिया पर तीन सवारी - 230 
मॉडिफाइड सायलेंसर -   11 
बिना लाइसेंस  -         233 
बिना बीमा वाहन चलाने वाले- 30
विज्ञापन

5 of 6
बिना हेलमेट के जाते पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
सड़कों के गड्ढे भी भरवाइए 
शहर की सड़कें गड्ढों में तब्दील हैं और जिम्मेदार सो रहे हैं। यातायात पुलिस ने बिना हेलमेट दोपहिया पर चलने वालों के चालान काटने तो शुरू कर दिए पर संबंधित विभाग सड़कों के गड्ढे नहीं भर रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बिना हेलमेट के जाते पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
बता दें कि 10 अक्तूबर को पीवीएस मॉल चौकी के पास स्पोर्ट्स व्यापारी पंकज मेहता के 15 वर्षीय बेटे केशव मेहता की जान गड्ढे में स्कूटी का पहिया गिरने के बाद हुए हादसे में चली गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें