फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी कार्रवाई: योगी के शपथ लेने से पहले चला एमडीए का बुलडोजर, ढाई लाख के इनामी बद्दो के ठिकाने जमींदोज, देखें तस्वीरें

Tue, 15 Mar 2022 09:12 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
मेरठ में एमडीए ने बद्दो के ठिकाने पर बुलडोजर चलाया। - फोटो : amar ujala
लखनऊ में योगी सरकार के शपथ ग्रहण से पहले ही पुलिस-प्रशासन एक्शन में आ गया है। मेरठ में मंगलवार को दिल्ली रोड स्थित जगन्नाथपुरी कॉलोनी में ढाई लाख के इनामी बदन सिंह बद्दो द्वारा पार्क कब्जाकर 500 वर्ग मीटर में किए गए निर्माण को (एमडीए) मेरठ विकास प्राधिकरण ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। एएसपी विवेक यादव के नेतृत्व में तीन थानों की पुलिस, पीएसी और क्यूआरटी मौजूद रही।

ढाई लाख का इनामी बदमाश बदन सिंह बद्दो 28 मार्च 2019 को पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था। बद्दो पर 30 से ज्यादा संगीन मामले हैं। वह पुलिस के हाथ नहीं आया तो अब उसकी संपत्तियों पर शिकंजा कसा जा रहा है। बद्दो ने जगन्नाथपुरी में एमडीए के पार्क पर कब्जा कर रखा था, जिसे ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

2 of 7
मेरठ में एमडीए की कार्रवाई। - फोटो : amar ujala
हालांकि, एमडीए के रिकॉर्ड में यह निर्माण रेनू गुप्ता के नाम दर्ज है। रेनू गुप्ता के पति शिव कुमार भाजपा पार्षद राजीव काले के साले हैं। एमडीए का कहना है कि यह निर्माण पार्क कब्जाकर बद्दो ने ही किया था।
विज्ञापन

3 of 7
मौके पर मौजूद रहा भारी पुलिस बल। - फोटो : amar ujala
इस कार्रवाई में दो घंटे तक एमडीए जोनल अधिकारी अरुण शर्मा, एएसपी विवेक यादव, टीपीनगर, कोतवाली, परतापुर, ब्रह्मुपरी थानों की पुलिस सहित पीएसी और क्यूआरटी मौके पर मौजूद रही। इन दिनों 500 वर्ग मीटर में किए गए अवैध निर्माण में पटेल नगर निवासी नईम ने किराये पर लेकर कबाड़खाना बना रखा था।

4 of 7
एमडीए का बुलडोजर चला। - फोटो : अमर उजाला
एमडीए जोनल अधिकारी/अधिशासी अभियंता अरुण शर्मा ने बताया कि एमडीए इस पार्क के हिस्से पर अजय सहगल की भी दुकानें हैं। इस पर शासन स्तर से प्रक्रिया पूरी होने के बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई होगी।  
विज्ञापन

5 of 7
बद्दो की के ठिकानों को पुलिस ने किया ध्वस्त - फोटो : अमर उजाला
22 जनवरी 2021 को कोठी पर चला था बुलडोजर 
14 महीने पहले दिल्ली रोड स्थित पंजाबीपुरा में कुख्यात बदन सिंह बद्दो की आलीशान कोठी पर भी एमडीए ने बुलडोजर चलाया था। इस कार्रवाई में पांच घंटे लगे थे। बद्दो 28 मार्च 2019 को पुलिस हिरासत से भाग गया था।
विज्ञापन

6 of 7
बदन सिंह बद्दो। - फोटो : amar ujala
एमडीए ने बदन सिंह बद्दो की कोठी को अवैध घोषित कर दिया था। कोर्ट के आदेश के बाद बद्दो को माफिया करार देते हुए कोठी को ध्वस्त करने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बदन सिंह बद्दो - फोटो : अमर उजाला
अगले दस दिन में अवैध निर्माण होंगे जमींदोज
एमडीए उपाध्यक्ष मृदुल चौधरी ने बताया कि अगले दस दिनों में अन्य अवैध निर्मार्णों पर शिकंजा कसने की तैयारी है। चुनाव आचार संहिता खत्म होने के बाद पुलिस फोर्स मिल गई है। अब रोजाना ध्वस्तीकरण अभियान चलाया जाएगा। इसकी शुरुआत सोमवार से एनएच-58 पर शोभित विवि के पीछे 20 हजार बीघा जमीन पर अवैध प्लॉट पर बुलडोजर चलाकर की गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें