फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: सीसीटीवी कैमरे में फिर दिखा तेंदुआ, दहशत में शहर के लोग, पेड़ पर निशान देख उड़े अफसरों के होश

Sat, 14 Jan 2023 10:12 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 12
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
मेरठ में जागृति विहार के कीर्ति पैलेस में एक बार फिर तेंदुआ देखा गया। कॉलोनी के गार्ड रूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में शुक्रवार देर रात 1:28 बजे तेंदुआ दिखाई दिया। कॉलोनी के सामने स्थित नाले की ओर से तेंदुआ आता दिखाई दिया है। शनिवार की सुबह गार्ड रूम में तैनात गार्ड मोनू व ज्ञानेंद्र ने इसकी सूचना कॉलोनी के लोगों को दी। 

वहीं स्थानीय निवासी ममता त्यागी व नीरज गोयल ने वन विभाग को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद शनिवार सुबह 10 बजे के करीब टीम मौके पर पहुंची और कीर्ति पैलेस से काली नदी तक छानबीन शुरू की। इस दौरान काफी संख्या में भाजपा नेता व छात्र भी पहुंचे। छानबीन के दौरान कई जगहों पर तेंदुए के पदचिह्न दिखाई दिए।
विज्ञापन

2 of 12
मेरठ में दिखा था तेंदुआ - फोटो : मेरठ में दिखा तेंदुआ
वन विभाग की ओर से पुलिस के साथ मिलकर देर रात तक अभियान चलाया गया। विभाग की ओर से इस संबंध में दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं। बिना वजह रात में घर से बाहर न निकलने की लोगों से अपील की गई है। तेंदुए को लेकर कॉलोनी के लोगों में भी दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

3 of 12
मेरठ में तेंदुआ, सीसीटीवी में कैद हुआ तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला
तेंदुआ वन विभाग और शहरवासियों के लिए सिरदर्द बन गया है। दो दिसंबर को टीपीनगर के ज्वालानगर में तेंदुआ एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दिया था। इसके बाद कैंट क्षेत्र के आरवीसी सेंटर में सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दिया। वन विभाग की टीम इन क्षेत्रों में तेंदुए की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन तेंदुआ पकड़ में नहीं आया।

4 of 12
तेंदुए की तलाश। - फोटो : amar ujala
वहीं शुक्रवार रात को एक बार फिर जागृति विहार के कीर्ति पैलेस में तेंदुआ दिखाई दिया। सूचना पर डीएफओ राजेश कुमार, डॉ. आरके सिंह, वन दारोगा मोहन सिंह, आकाश टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कीर्ति पैलेस के सामने स्थित नाले के किनारे-किनारे काली नदी तक टीम ने छानबीन की। करीब तीन किलोमीटर क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

5 of 12
तेंदुए की तलाश। - फोटो : amar ujala
कई जगह मिले पदचिह्न, हापुड़ की टीम भी लगी 
डीएफओ राजेश कुमार ने बताया कि घोसीपुर व सराय क्षेत्र के पास नाले के किनारे खेत और पेड़ पर तेंदुए के पदचिह्न दिखाई दिए हैं। जहां नाला काली नदी में गिरता है, वहां पर पेड़ पर तेंदुए के पंजों के निशान दिखाई दिए हैं। इसके आधार पर छानबीन की जा रही है। काली नदी के पास भी छानबीन की जा रही है। हापुड़ की टीम को भी सूचना दी गई है। हापुड़ क्षेत्र की ओर से भी वन विभाग की टीम की ओर से छानबीन की जा रही है। अन्य क्षेत्रों से भी वन विभाग की टीम मौके पर जांच पड़ताल में लगी हुई है।
विज्ञापन

6 of 12
तेंदुए की तलाश। - फोटो : amar ujala
वन विभाग की ओर से जारी किए निर्देश
वन विभाग की ओर से क्षेत्रीय लोगों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। लोगों से अपील की गई है कि तेंदुए की उपस्थिति पर जांच पड़ताल के बाद ही कोई सूचना साझा करें। स्थानीय पुलिस को तुरंत जानकारी दें। बिना वजह देर रात घर से बाहर न निकलें। अगर घर से बाहर जाना है तो एक साथ कई लोग साथ रहें और टॉर्च लेकर चलें। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। अगर वन्य जीव दिखाई दें तो इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों के नंबर पर दें। कोई भी सूचना हो तो क्षेत्रीय वन अधिकारी को 7078088108, वन दारोगा को 8218939161, वन्य जीव रक्षक को 8279496937 व विभाग के 0121 2641762 इन नंबरों पर जानकारी देने की अपील की गई है।
विज्ञापन

7 of 12
तेंदुए की तलाश। - फोटो : amar ujala
रात में नहीं निकलेंगे कॉलोनी से बाहर 
कीर्ति पैलेस निवासी महिला प्रीति त्यागी ने कहा कि तेंदुआ दिखाई दिए जाने की सूचना से डर का माहौल है। घर में सभी से बोल दिया है कि रात में घर से बाहर न निकलें। 

कॉलोनी का गेट शाम होते ही हो जाएगा बंद 
कीर्ति पैलेस में तैनात गार्ड जगबीर ने कहा कि लोगों में दशहत का माहौल है। कॉलोनी का गेट शाम में जल्दी बंद करने के लिए कहा गया है।

8 of 12
तेंदुए की तलाश। - फोटो : amar ujala
कॉलोनी के सामने से जाते देखा तेंदुआ
लक्ष्मी विहार कॉलोनी के उप सचिव मनोज कुमार ने बताया कि वह देर रात अपनी कॉलोनी में आए थे। इस दौरान उन्होंने गाड़ी के सामने तेंदुए जैसा कुछ देखा था। सुबह जानकारी मिलने में सच सामने आया। 
गांव में भी दहशत का माहौल, खेत पर नहीं गए लोग  
घोसीपुर निवासी यासिर गाजी ने कहा कि उनके गांव के आस-पास भी दहशत का माहौल है। तेंदुए देखे जाने की सूचना के बाद से लोग खेत की ओर नहीं जा रहे हैं। 

9 of 12
तेंदुए की तलाश करती टीम। - फोटो : amar ujala
हो सकता है कैंट क्षेत्र से आया हो तेंदुआ 
कीर्ति पैलेस में पहुंचे तेंदुए को लेकर क्षेत्र में चर्चा रही कि यह वही तेंदुआ हो सकता है जो कैंट क्षेत्र में दिखाई दिया है। कैंट क्षेत्र की ओर से ही यह नाला जागृति विहार पहुंच रहा है। हो सकता है कि तेंदुआ नाले के किनारे-किनारे यहां पहुंच गया हो। जो तेंदुआ सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दिया है वह भी नाले के गंदे पानी से भीगा हुआ नजर आ रहा है। उधर वन विभाग की टीम भी इससे इन्कार नहीं कर रही है। हालांकि गढ़ रोड़ के क्षेत्र में पहले भी कई बार तेंदुए दिखाई देने की सूचना मिलती रही है।

10 of 12
तेंदुए की तलाश। - फोटो : amar ujala
मेरठ में कई बार आ चुका हैं तेंदुआ 
1994 में आबूलेन पर केले वाली कोठी में आया था तेंदुआ 
2014 में सदर बाजार में आया था तेंदुआ 
2016 में कैंट अस्पताल में घुस गया था तेंदुआ  
2022 में पल्लवपुरम में पकड़ा गया था तेंदुआ 
2 दिसंबर को टीपीनगर के ज्वालानगर में सीसीटीवी कैमरे में दिखा था तेंदुआ 
11 दिसंबर की रात को आरवीसी सेंटर के पास सीसीटीवी कैमरे में दिखा था तेंदुआ 

11 of 12
मेरठ में तेंदुआ, सीसीटीवी में कैद हुआ था तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला
वन विभाग की ओर से छानबीन की जा रही है। काली नदी के पास कई जगहों पर वन्य जीव के पदचिह्न मिले हैं। इसके आधार पर छानबीन की जा रही है। क्षेत्र में कई टीम लगाई गईं हैं छानबीन जारी है। क्षेत्रीय लोगों से भी रात में घर में रहने की अपील की गई है। - राजेश कुमार, प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी प्रभाग, मेरठ

महिला से मारपीट कर कपड़े फाड़े, अश्लील हरकतें की
सरसावा।क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने गांव के ही कुछ लोगों पर मारपीट करने और कपड़े फाड़ने व अश्लील हरकत करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। महिला आरोप है कि विरोध करने पर तमंचे से फायरिंग भी की गई।
विज्ञापन

12 of 12
सीसीटीवी कैमरे में दिखा तेंदुआ। - फोटो : amar ujala
शुक्रवार देर शाम थाने पहुंची महिला ने बताया कि शुक्रवार शाम को वह घर पर अकेली थी। इसी बीच गांव के ही निवासी शो सिंह, अभिषेक, सोनू, मोहन, शीशपाल आदिघर घुसकर यह वारदात की। वारदात के दौरान महिला के पति और बच्चे घर आए गए तो आरोपियों ने उन्हें फायरिंग की और धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरे पक्ष का कहना है कि महिला झूठ बोल रही है। विवाद महिला की तरफ से ही शुरू हुआ था। छेड़छाड़, कपड़े फाड़ने एवं फायरिंग के आरोप गलत हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें