फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुझे कोरोना है... कोई भी छूना मत, बेबस नजर आए पुलिस अफसर, जमकर हुआ ड्रामा, देखें तस्वीरें

Fri, 19 Jun 2020 12:17 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
युवक ने खूब किया ड्रामा - फोटो : अमर उजाला
बड़े से बड़े अपराधियों को सबक सिखाने वाली पुलिस भी कोरोना के खौफ से बेबस नजर आई। नजारा कुछ ऐसा था कि देखने वालों की भीड़ लग गई और पुलिस के सामने ही एक युवक ड्रामा करता रहा। युवक ने एक कार के आगे कूदकर कहा मैं कोरोना पॉजिटिव हूं कोई भी छूना मत... अगली स्लाइडों में तस्वीरों के साथ जानिए फिर क्या हुआ-
 
विज्ञापन

2 of 6
युवक को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद का है। शहर में बेगमपुल चौराहे पर एक युवक खुद को कोरोना पॉजिटिव बताकर एक कार के आगे कूद गया। बोला कि कई बार कहने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग मेरी जांच नहीं करा रहा। सदर बाजार पुलिस ने युवक को किसी तरह समझाकर एंबुलेंस से मेडिकल अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

3 of 6
युवक ने पुलिस के सामने जमकर ड्रामा किया - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार नंगलाताशी कंकरखेड़ा निवासी एक युवक बृहस्पतिवार शाम करीब 7:30 बजे बेगमपुल चौराहे पर अचानक एक कार के आगे कूद गया। कार चालक ने तुरंत ब्रेक ले लिए जिससे वह कुचलने से बच गया। चौराहे पर तैनात पुलिस वहां पहुंची तो युवक कार के आगे ही लेट गया। पुलिसकर्मी उसे हटाने के लिए आगे बढ़े तो युवक ने चिल्लाकर कहा कि छूना मत, मैं कोरोना पॉजिटिव हूं। यह सुनते ही पुलिस पीछे हट गई।

4 of 6
युवक को समझाती रही पुलिस - फोटो : अमर उजाला
वहां पर मौजूद लोग भी दूर खड़े हो गए। जानकारी पर एसओ सदर विजय गुप्ता मौके पर पहुंचे और युवक से उसकी समस्या पूछी। युवक ने बताया कि उसे कोरोना के कई दिनों से लक्षण लग रहे हैं। बुखार भी है। कई बार स्वास्थ्य विभाग को फोन कर बताया। लेकिन वह उसकी बात सुनने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

5 of 6
युवक बोला मैं कोरोना पॉजिटिव हूं। - फोटो : अमर उजाला
इस पर एसओ ने उसे भरोसा दिलाया कि उसका इलाज तुरंत कराया जाएगा। वह कार के सामने से हटकर दूसरी साइड में बैठ जाए, जिस पर युवक मान गया। जिसके बाद एसओ ने सरकारी एंबुलेंस बुलवाकर युवक को जांच और इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एक घंटे तक चलता रहा ड्रामा - फोटो : अमर उजाला
एक घंटे तक रही अफरातफरी
इस मामले को लेकर बेगमपुल चौराहे पर करीब एक घंटे तक अफरातफरी का माहौल रहा। लोगों को डर था कि कहीं यह युवक उन्हें पकड़ या छू न ले। लेकिन पुलिसकर्मी इसको लेकर सतर्क रहे। एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह के अनुसार पुलिस ने सतर्कता बरतकर युवक को इलाज कराने मेडिकल भेज दिया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें