फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाव हादसे की कहानी चश्मदीद की जुबानी: एक पल में उजड़ जातीं 16 जिंदगियां, ढाई माह से नहीं टूटी अफसरों की नींद

Tue, 18 Oct 2022 04:02 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 8
हस्तिनापुर में हादसा। - फोटो : अमर उजाला
मेरठ जनपद के हस्तिनापुर में भीमकुंड गंगा पुल की एप्रोच रोड करीब पिछले ढाई महीनों से टूटी पड़ी है, जिसे लेकर अमर उजाला ने कई बार खबर प्रकाशित कर शासन-प्रशासन के अधिकारियों को चेताया। लेकिन अफसरों की नींद नहीं टूटी। इसी के चलते मंगलवार सुबह यहां बड़ा हादसा हो गया। अगर समय रहते एप्रोच रोड को दुरुस्त कर लिया होता और नाव के अवैध संचालन को बंद कर दिया होता तो शायद यह हादसा नहीं होता।


   
अक्सर जब बड़ा हादसा होता है तो प्रशासनिक अधिकारियों की नींद टूटती है। इस बात का ताजा उदाहरण हस्तिानपुर क्षेत्र के भीमकुंड गंगा घाट पर भी देखने को मिला।
विज्ञापन

2 of 8
हस्तिनापुर हादसा - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार की सुबह करीब 7:30 बजे हस्तिनापुर की ओर से दर्जनों लोगों को मोटरसाइकिलों के साथ नाव में सवार कर चांदपुर बिजनौर की ओर ले जाया रहा था, जब उनकी नाव पुल के पिलर नंबर तीन पर पहुंची तो तीव्र धारा होने के कारण नाव पिलर से जा टकराई। 
विज्ञापन

3 of 8
मेरठ नाव हादसा। - फोटो : amar ujala
चश्मदीद गवाह और नाव में सवार अंकित चौहान ने बताया कि नाव की पिलर से भीषण टक्कर हुई और नाव के टुकड़े हो गए। इससे पहले कोई कुछ समझ पाता नाव नीचे को डूबने लगी और चीख-पुकार मच गई। 

4 of 8
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala
वहीं जो लोग तैरना जानते थे, वे जान बचाने के लिए गंगा में हाथ-पैर मारने लगे और अपने आप को बचाने की जद्दोजहद करने लगे। लेकिन कुछ लोग मोटरसाइकिल और नाव के साथ गंगा में डूब गए।
विज्ञापन

5 of 8
हस्तिनापुर में हादसा। - फोटो : अमर उजाला
हादसा की जानकारी जब चांदपुर साइड की ओर के लोगों को लगी तो वह दूसरा स्ट्रीमर लेकर तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे, जिन्होंने करीब आधा दर्जन लोगों को सकुशल जीवित बचा लिया। वहीं करीब आधा दर्जन लोग गंगा के इधर-उधर किनारों पर सुरक्षित निकाल लिए गए हैं।
विज्ञापन

6 of 8
हस्तिनापुर में हादसा। - फोटो : अमर उजाला
अभी तक करीब एक दर्जन लोग सुरक्षित निकल चुके हैं। प्रशासन की ओर से 12 लोगों के सकुशल होने की पुष्टि हुई है। इनके अलावा एक व्यक्ति की मौत हो गई है और एक अभी लापता है। जबकि प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नाव में करीब दो दर्जन के आसपास लोग सवार थे। हालांकि अभी इस बात की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

7 of 8
डीएम दीपक मीणा। - फोटो : amar ujala
घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी दीपक मीणा और एसएसपी रोहित सजवान पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को दी। वहीं मामले की मॉनिटरिंग लखनऊ से की जा रही है।
विज्ञापन

8 of 8
तलाश में जुटी एनडीआरएफ की टीम। - फोटो : amar ujala
एनडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर गंगा में डूबे लोगों की तलाश शुरू कर दी है। पीएससी की फ्लड कंपनी करीब एक घंटा पहले पहुंच चुकी थी। दोनों ही टीमें गंगा में सर्च अभियान चलाकर गंगा में डूबे लोगों की तलाश में लगी है। वहीं शासन-प्रशासन के दर्जनों अधिकारी गंगा के किनारे पर डेरा डाले हुए हैं और पल-पल की जानकारी आला अधिकारियों को दी जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें