फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज से भिड़ी महिला: पहले पुलिसकर्मियों को चप्पलों से पीटा, फिर वर्दी भी फाड़ी, सबूत हैं ये तस्वीरें

Thu, 05 May 2022 06:58 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
मेरठ में पुलिसकर्मियों से भिड़ी महिला। - फोटो : amar ujala
मेरठ में स्कूटी सवार महिला पुलिस से भिड़ गई। कुछ ही देर में मामला इतना बढ़ गया कि महिला ने चप्पल निकालकर पुलिसकर्मियों को पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान महिला ने चौकी इंचार्ज और महिला सिपाही को चप्पलों से पीटा। यही नहीं महिला ने पुलिस कर्मी की वर्दी भी फाड़ दी। जानिए आखिर पूरा मामला क्या है। 

मेरठ में बुढ़ाना गेट पर एक गलत दिशा में बेटी के साथ स्कूटी पर जाती एक महिला को रोकना पुलिस को भारी पड़ गया। महिला ने चौकी इंचार्ज और महिला सिपाही को चप्पल से पीटा। महिला ने पुलिस वालों की वर्दी तक फाड़ दी।
विज्ञापन

2 of 5
महिला ने चप्पलों से पीटा। - फोटो : amar ujala
इसके बाद पुलिस महिला को पकड़कर थाने ले गई, जहां से बाद में उसे छोड़ दिया गया। आरोपी महिला पर कार्रवाई के लिए भाजपा नेता थाने पहुंचे। वहीं सपा नेता सिफारिश में आए। पुलिस ने फिलहाल महिला को थाने से छोड़ दिया।
विज्ञापन

3 of 5
महिला ने चप्पलों से पीटा। - फोटो : amar ujala
कोतवाली थाना क्षेत्र के रांगडों की चौपाल की रहने वाले हिना बुढ़ाना गेट पर अपनी बेटी के साथ स्कूटी से जा रही थी। चेकिंग कर रहे  चौकी इंचार्ज पवन कुमार ने महिला को रोका और चालान की बात कही। इस पर महिला नाराज हो गई और उसने अभद्रता शुरू कर दी।

4 of 5
मेरठ में सड़क पर जमकर बखेड़ा। - फोटो : amar ujala
वहीं चौकी इंचार्ज ने महिला सिपाही को बुला लिया। महिला सिपाही ने हिना को रोकने का प्रयास किया तो उसने चप्पल से पिटाई शुरू कर दी। आपत्ति जताने पर चौकी इंचार्ज पर भी हमला किया। आसपास मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। भाजपा नेता संदीप रेवड़ी कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और महिला पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महिला ने चप्पलों से पीटा। - फोटो : amar ujala
पुलिसकर्मी महिला को कोतवाली में ले गए। वहीं महिला के बचाव में सपा नेता इरसार सैफी भी थाने पहुंच गए। करीब एक घंटे तक थाने में गहमागहमी चलती रही। सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया का कहना है कि वीडियो के आधार पर महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल महिला को थाने से उसके एक परिवार के युवक की सुपुर्दगी में दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें