फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Murder: दरिंदगी के बाद महिला की निर्मम हत्या, चार दिन बाद पहचान, एक दबोचा, खुलासे के करीब पुलिस

Fri, 13 Jun 2025 12:12 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में खंडहर में महिला की हत्या के मामले में पुलिस खुलासे के नजदीक पहुंच गई है। पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को दबोचा है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म के बाद हत्या की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
1 of 7
meerut murder - फोटो : संवाद
मेरठ के सदर बाजार थाना क्षेत्र के छावनी क्षेत्र में गांधी बाग के पास खंडहर पड़े भवन में महिला की दरिंदगी के बाद हत्या की गई थी। बृहस्पतिवार को चाैथे दिन महिला की शिनाख्त हुई है। पुलिस ने एक रिक्शा चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का दावा है कि महिला की हत्या का जल्द खुलासा कर देंगे।
 
विज्ञापन

2 of 7
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
सोमवार को गांधी बाग चौराहे के पास खंडहर पड़े भवन में महिला का खून से लथपथ शव मिला था। महिला की सिर कूचकर हत्या की गई थी। सिर के अलावा चेहरे पर भी चोट के निशान थे। आशंका थी कि महिला की हत्या से पहले दुष्कर्म की वारदात हुई है। महिला की पहचान न होने पर अलग-अलग चर्चा चल रही थी। 

 
विज्ञापन

3 of 7
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि जिस सात साल के बच्चे की मां की दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही थी, वह महिला जिंदा है और उसका बच्चा भी सुरक्षित है। 

 

4 of 7
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
72 घंटे बीत जाने के बाद बृहस्पतिवार  को पुलिस ने तीन डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया। जिसमें बताया गया कि महिला के साथ दरिंदगी के बाद गला दबाकर हत्या हुई है। उसके बाद किसी नुकीली वस्तु से सिर और चेहरे पर प्रहार किए है। 

यह भी पढ़ें: Meerut Weather Today: सूरज की तपिश से झुलसा पश्चिम यूपी, आज थोड़ी राहत, जल्द बदल सकता है मौसम
विज्ञापन

5 of 7
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
सूरजकुंड में लावारिस में महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया। सदर बाजार थाने पर चौकी प्रभारी ने अज्ञात आरोपियों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान हो गई है।  घटनास्थल से कुछ दूरी पर लगे सीसीटीवी  देखने के लिए पुलिस की पांच टीम लगी हुई थी। फुटेज में एक महिला और रिक्शा चालक आते जाते दिखाई दिए है। जिसके बाद आसपास के लोगों से महिला की पहचान हुई है।

 
विज्ञापन

6 of 7
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
पुलिस ने रिक्शा चालक को भी हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने देर रात तक रिक्शा चालक से पूछताछ की। जोकि हत्या करना कबूल कर लिया है। रिक्शा चालक के साथ कोई दूसरा व्यिक्त था या नहीं, इसकी पुलिस अभी जांच करने में जुटी है। पुलिस अभी हत्या से जुड़े साक्ष्य जुटा रही हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बंद कमरे में मिला कपड़ों से भरा बैग - फोटो : संवाद
महिला के साथ दिखा संदिग्ध रिक्शा चालक 
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि पुलिस इस हत्याकांड के खुलासे के करीब पहुंच गई है। महिला खानाबदोश थी। जो सड़कों के डिवाइडर पर सो जाती थी। सीसीटीवी की फुटेज में घंटाघर पर एक रिक्शा चालक के साथ इस महिला को देखा गया है। पुलिस अब संदिग्ध रिक्शा चालक की तलाश में लगी है। उसके पकड़े जाने पर इस वारदात का खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें