फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के विरोध पर रची साजिश: पत्नी ने नींद की छह गोलियां खिलाईं, गला घोंटा, प्रेमी संग मिलकर नहर में जिंदा फेंका

Sat, 08 Nov 2025 10:53 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के रोहटा में अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी ने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर पति को पहले नींद की गोलियां खिलाईं और फिर नहर में फेंक दिया। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि नहर में युवक की तलाश जारी है।

विज्ञापन
1 of 7
मृतक पति का फाइल फोटो व पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के रोहटा थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर रोहटा में अवैध संबंध का विरोध करने पर काजल ने पति अनिल को पहले खाने में नींद की गोलियां दीं। फिर दुपट्टे से प्रेमी आकाश व उसके दोस्त बादल के साथ मिलकर पति का गला दबा दिया। अचेत होने पर उसे जिंदा सिवालखास गंगनहर में फेंक दिया। रोहटा पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया है। गंगनहर में अनिल की तलाश की जा रही है। 
 
विज्ञापन

2 of 7
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
एसपी देहात अभिजीत कुमार ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता में बताया कि रसूलपुर रोहटा निवासी अनिल (32) राजमिस्त्री था। 25 अक्तूबर को वह लापता हो गया। 26 अक्तूबर को उसके बड़े भाई राजू ने रोहटा थाने में अनिल की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने सर्विलांस से कॉल डिटेल निकलवाई। पांच नवंबर को राजू ने अनिल की पत्नी काजल, गांव के ही आकाश और उसके दोस्त बादल के खिलाफ अनिल के अपहरण का मामला दर्ज कराते हुए  हत्या की आशंका जताई।
 
विज्ञापन

3 of 7
आरोपी काजल व उसका प्रेमी - फोटो : अमर उजाला
एसपी देहात ने बताया कि रोहटा पुलिस ने शुक्रवार सुबह रसूलपुर मढ़ी सरकारी स्कूल के पास से आकाश और बादल को गिरफ्तार किया। दोनों से पूछताछ के बाद अनिल की पत्नी काजल को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आकाश व बादल ने बताया कि 25 अक्तूबर को खाना खाने के बाद अनिल के अचेत होने पर काजल ने फोन कर आकाश और बादल को बुलाया।

रात करीब दो बजे घर बुलाया। वे उसे बाइक पर बीच में बैठाकर सिवालखास गंगनहर पर ले गए और बेहोशी की हालत में ही अनिल को गंगनहर पर ले गए। यहां  काजल के दुपट्टे से गला दबाकर हत्या की कोशिश की। इसके बाद जिंदा ही उसे नहर में फेंक दिया। 

4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
काजल ने अगले दिन परिजनों को दी लापता होने की जानकारी
 काजल ने 26 अक्तूबर की सुबह अनिल के लापता होने की बात  परिजनों को बताई। इसके बाद से परिजन अनिल की तलाश में जुटे थे। 

यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 8 नवम्बर को आपके शहर में क्या हुआ 
विज्ञापन

5 of 7
आरोपी पत्नी व उसका प्रेमी पुलिस गिरफ्त में - फोटो : अमर उजाला
दो साल से थे काजल और आकाश के संबंध 
एसपी देहात के अनुसार, काजल के दो साल से गांव के ही आकाश से अवैध संबंध थे। इसका अनिल विरोध करता था। काजल ने प्रेमी आकाश से मिलकर अनिल की हत्या की योजना बनाई। इसमें आकाश का दोस्त बादल भी शामिल हुआ। 
विज्ञापन

6 of 7
दवाईयां - फोटो : एएनआई
पुलिस ने काजल का दुपट्टा व नींद की गोलियां बरामद कीं  
एसपी देहात ने बताया कि पुलिस तीनों आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर गई। घटना में प्रयुक्त काजल का दुपट्टा सिवालखास गंगनहर पुल के पास झाड़ियों से और काजल द्वारा छिपाई गई नींद की गोलियां उसके घर से बरामद कीं। अनिल की तलाश के लिए गोताखारों की सहायता से गंगनहर में सर्च अभियान जारी है।

इसके लिए पीएसी के विशेष गोताखोर बुलाए गए हैं।   गाजियाबाद पुलिस से भी गंगनहर में मिले शवों के बारे में जानकारी ली गई है। बृहस्पतिवार शाम पुलिस ने तीनों आरोपियों को अपहरण की धारा में चालान कर कोर्ट में पेश किया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : Freepik.com
आकाश ने लाकर दीं नींद की गोलियां
पुलिस के अनुसार, नींद की गोली देकर हत्या करने की योजना काजल ने बनाई थी। उसके प्रेमी आकाश ने बाजार से नींद की गोलियां खरीदकर काजल को दी थीं। वह दो 20 गोली के दो पत्ते बाजार से खरीद कर लाया था। छह गोलियां काजल ने खाने में अनिल को दी। बाकी गोलियां पुलिस ने बरामद की है। पुलिस दवाई देने वाले दुकानदार से भी पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें