फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ के छात्र की हत्या: 'पहले अच्छी नौकरी लग जाए, फिर करूंगा शादी...' दिवाली पर मां से कही थी ये बात; तस्वीरें

Tue, 12 Nov 2024 03:25 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

कार ठीक से चलाने के लिए कहा तो एमबीए छात्र की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। छात्र प्रियांशु मेरठ के पल्लवपुरम के व्यापारी का इकलौता बेटा था। 
विज्ञापन
1 of 6
Meerut Murder - फोटो : अमर उजाला
गुजरात के अहमदाबाद में कार सवारों ने मेरठ के पल्लवपुरम की तिरुपति गार्डन कॉलोनी के रहने वाले एमबीए छात्र प्रियांशु जैन (24) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। छात्र की बाइक में कार की टक्कर लग गई थी। इस पर उसने चालक से विरोध जताया था। इसके बाद कार सवारों ने करीब दो सौ मीटर पीछा कर छात्र की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। छात्र प्रियांशु अहमदाबाद के मुद्रा इंस्टीट्यूट ऑफ कम्युनिकेशन में पढ़ाई कर रहा था। 

जानकारी के अनुसार, लावड़ रोड पर तिरुपति गार्डन में पंकज जैन अपने परिवार के साथ रहते हैं। परिवार में पत्नी रीनू जैन, बड़ी बेटी गितिका जैन के अलावा बेटा प्रियांशु था। प्रियांशु जैन ने अहमदाबाद के कॉलेज में दो वर्ष पूर्व एमबीए में प्रवेश लिया था।
विज्ञापन

2 of 6
प्रियांशु के घर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
रविवार दोपहर प्रियांशु ने अपने परिजनों से फोन पर बात की थी। छात्र के  मौसा राजीव गोयल ने बताया कि रविवार रात प्रियांशु अपने दोस्त पृथ्वीराज परीक्षितदास महापात्रा के साथ बाइक से एक बेकरी पर केक लेने गया था। केक खरीदने के बाद दोनों छात्र बाइक से हॉस्टल लौट रहे थे। इसी बीच बोपल चौराहे के पास एक कार से उनकी बाइक की टक्कर लग गई। प्रियांशु ने चालक से कार सही से चलाने की बात कही थी।
विज्ञापन

3 of 6
गमगमीन प्रियांशु का परिवार - फोटो : अमर उजाला
दोनों दोस्त बाइक लेकर हॉस्टल की ओर निकल गए। आरोपी कार सवारों ने लगभग 200 मीटर पीछा किया और ओवरटेक कर उनकी बाइक रुकवा ली। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। कार सवार युवकों ने चाकू से प्रियांशु पर ताबड़तोड़ वार किए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। घायल छात्र को अस्पताल ले जाया गया। यहां छात्र को मृत घोषित कर दिया गया। 

4 of 6
प्रियांशु का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मां पहले अच्छी नौकरी लग जाए, फिर करूंगा शादी...
प्रियांशु दीपावली पर घर आया था। तब उसकी मां और बहन ने शादी की बात कही थी, लेकिन उसने अपनी मां से कहा था कि मां पहले अच्छी नौकरी लग जाए, उसके बाद शादी करूंगा। उसने कहा था कि अभी मेरा पूरा फोकस अपने कॅरिअर और अच्छी जॉब पर है। मौसा राजीव गोयल का कहना था कि वह अपने माता-पिता की सभी बात मानता था। बहन को बहुत प्यार करता था। मूलरूप से मेरठ के बेगमबाग के रहने वाले पंकज जैन कई साल से तिरुपति गार्डन में रह रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 6
परिवार के साथ प्रियांशु - फोटो : अमर उजाला
पढ़ने में होशियार और हंसमुख था
परिवार का इकलौता बेटा प्रियांशु पढ़ने में बहुत होशियार था। उसने अहमदाबाद से एमबीए करने के लिए काफी तैयारी की थी। नंबर अच्छे आए और पढ़ाई करने चला गया। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि वह हंसमुख था। जब भी आता था, मोहल्ले के अपने परिचितों से अवश्य मिलता था।

बेटे की मौत पर मां हो गई बेसुध
बेटे की मौत की खबर मिलते ही मां रेनू जैन बेसुध हो गई। दिनभर उनके मकान पर रिश्तेदारों और आने जाने वालों का तांता लगा रहा। आस पड़ोस और आने वाले सब लोग उन्हें सांत्वना दे रहे थे। वह बार- बार बेटे को याद कर विलाप कर रही थीं। प्रियांशु जैन की मौत की खबर से हर कोई हैरान रह गया। व्यापारी और स्थानीय लोग भी घटना पर काफी चर्चा करते रहे। प्रियांशु के घर से लेकर आसपास के क्षेत्र में भी शोक छाया रहा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बहन के साथ प्रिशांशु - फोटो : अमर उजाला
दीदी इंटरव्यू चल रहे हैं कैसा सूट तैयार कराऊं
मौसा राजीव गोयल ने बताया कि प्रियांशु जैन अपनी बहन गीतिका से लगभग हर रोज ही बात करता था। उसने फोन पर कहा कि दीदी अब मेरे इंटरव्यू शुरू हो गए हैं, कंपनियां आ रही हैं और मुझे एक अच्छा सूट सिलवाना है। बहन से पूछा था- मैं कैसा सूट तैयार कराऊं, जिसमें अच्छा लगूं।

दीदी अच्छा गिफ्ट दूंगा
भैयादूज पर बहन ने अपने भाई के तिलक किया और अपने साथ फोटो भी खिंचाए। तिलक करने के बाद बहन ने कहा कि गिफ्ट कहां है तो उसने कहा कि अच्छी नौकरी लग जाए अच्छा गिफ्ट भी मिल जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें