फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'आखिर वो मेरा पिता था... हत्या कराकर सही नहीं किया', मैसेज में बेटी ने प्रेमी संग चैटिंग में लिखी ये बात

Mon, 07 Jul 2025 03:35 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

यूपी के मेरठ में किसान सुभाष हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। मां और बेटी ने प्रेमियों के साथ मिलकर सुभाष की हत्या कराई थी। सुभाष प्रेम-प्रसंग का विरोध कर प्रताड़ित करता था। पुलिस ने आरोपी मां-बेटी समेत पांच को गिरफ्तार किया है। बेटी और उसके प्रेमी के बीच हुई चैटिंग से मामला खुला है।
विज्ञापन
1 of 8
Meerut Murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यूपी के मेरठ जिले के जानी खुर्द इलाके में किसान सुभाष की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। किसान की हत्या उसकी पत्नी और बेटी ने अपने प्रेमियों के साथ मिलकर कराई थी। किसान अपनी पत्नी और बेटी के प्रेम-प्रसंग का विरोध करता था। बेटी के प्रेमी विपिन ने दोस्त अजगर उर्फ शिवम के साथ गोली मारकर किसान की हत्या की थी। 

पुलिस ने मामले में मां-बेटी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा के अनुसार, सुभाष उपाध्याय की 23 जून की रात खेत से लौटते समय हत्या कर दी गई थी। बेटे आयुष ने अज्ञात में हत्या का मामला दर्ज कराया था। 
विज्ञापन

2 of 8
मृतक का फाइल फोटो और पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जांच के बाद पुलिस ने हत्या में शामिल मृतक की पत्नी कविता, छोटी बेटी सोनम, कविता के प्रेमी गुलजार निवासी सिसौला, सोनम के प्रेमी विपिन निवासी जवाहरनगर कंकरखेड़ा और विपिन के दोस्त जवाहरनगर निवासी अजगर उर्फ शिवम को गिरफ्तार किया गया। अजगर के पास से हत्या में इस्तेमाल 315 बोर का तमंचा और बाइक भी बरामद की गई।
विज्ञापन

3 of 8
मृतक का फाइल फोटो और पुलिस की गिरफ्त में आरोपी मां-बेटी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खेत में जाते ही किया था फोन
एसपी देहात के मुताबिक, 23 जून की शाम सुभाष के खेत पर जाने की सूचना कविता और सोनम ने अपने प्रेमियों को फोन से दी थी। विपिन ने अपने साथी अजगर को तमंचा व कारतूस दिए। दोनों खेत पर पहुंचे।

 

4 of 8
जानकारी देते पुलिस अफसर - फोटो : पुलिस
विपिन बाइक चला रहा था पीछे बैठे अजगर उर्फ शिवम के पास तमंचा था। देर रात को खेत से लौटते समय अजगर ने सुभाष की कमर पर पीछे से गोली मार दी। दोनों वहां से भाग गए। देर रात घायल सुभाष को मेरठ बाईपास स्थित सुभारती मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान सुभाष की मौत हो गई।
विज्ञापन

5 of 8
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी मां-बेटी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
'आखिर वह मेरा पिता था हत्या कराकर सही नहीं किया'
पुलिस ने कविता से पूछताछ की तो वह हत्या कराने से इन्कार करती रही, मगर जब बेटी सोनम से पुलिस ने पूछताछ की तो वह फफक पड़ी। उसे पिता की हत्या का पछतावा था। 

 
विज्ञापन

6 of 8
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उसने प्रेमी विपिन को भी व्हाट्सएप मैसेज भेज कर कहा था कि "आखिर वह मेरा पिता था। हमने हत्या कराकर सही नहीं किया, ताउम्र इसका पछतावा रहेगा"। पूछताछ में बेटी सोनम ने पुलिस को पूरा घटनाक्रम बता दिया। 
 
विज्ञापन

7 of 8
मृतक सुभाष का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह भी कहा कि बड़ी बहन ने प्रेम विवाह किया था तो पिता ने विरोध नहीं किया था। उसे भी उम्मीद थी कि मेरे प्रेम विवाह को भी पिता स्वीकार कर लेंगे, मगर वह विरोध करने लगे। इसी कारण मां-बेटी ने हत्या की साजिश रची। 

 
विज्ञापन

8 of 8
Meerut Murder - फोटो : अमर उजाला
सोनम के जुर्म कबूलने के बाद पुलिस ने उसकी मां कविता को भी गिरफ्तार कर लिया। बाद में उनके प्रेमी गुलजार, विपिन और उसके दोस्त शिवम उर्फ अजगर को भी गिरफ्तार कर लिया। 

यह भी पढ़ें: UP: मां और बेटी का अफेयर...दोनों ने प्रेमियों के साथ मिलकर करा दी सुभाष की हत्या; खुद सुनाई कत्ल की पूरी कहानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें