फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कई किमी दूर तक सुनी धमाके की आवाज... सुबह पांच बजे बजी मौत की घंटी; पेपर मिल में प्रेशर मशीन का ड्रायर फटा

Mon, 07 Jul 2025 01:08 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर में वीर बालाजी पेपर मिल में रविवार सुबह प्रेशर मशीन का ड्रायर फटने से शिफ्ट इंचार्ज अंकित शर्मा (32) की मौत हो गई। हादसे में चार मजदूर घायल हो गए। मुआवजे के लिए ग्रामीणों ने मिल में तीन घंटे तक धरना दिया।
विज्ञापन
1 of 9
पेपर मिल में धमाका - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर में वीर बालाजी पेपर मिल में धमाके की आवाज तिगरी गांव तक सुनी गई। पहले ग्रामीणों ने भूकंप समझा, लेकिन बाद में पता चला कि फैक्टरी में हादसा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि घरों के दरवाजे व खिड़कियां भी हिलने लगी थीं। 

अंकित शर्मा की धमाके में जान चली गई। उसकी ड्यूटी रात दस बजे तक की थी लेकिन रात 11 बजे फोन बंद हो गया। घर पर बेटा, बेटी और पत्नी इंतजार करते रहे। सुबह पांच बजे अंकित के फोन से ही उसकी मौत की खबर आई।

रविवार तड़के लगभग पौने पांच बजे जोरदार धमाका हुआ। मजदूरों ने मिल में एक तरफ की छत व दीवार टूटी देखी तब मजदूर उधर दौड़े। मौके का मंजर देख उनके होश उड़ गए। मशीन में अंदर लगा एक चक्र लगभग बीस फीट दूर पड़ा था। 
विज्ञापन

2 of 9
शिफ्ट इंचार्ज की मौत के बाद बिलखते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दीवार और छत भी टूट गई। घायल मजदूर तड़प रहे थे। पुलिस को सूचना दी गई। घायलों को लेकर कर्मचारी अस्पताल पहुंचे और उनका उपचार कराया। उधर, हंगामे के दौरान नाराज ग्रामीणों ने कहा कि प्रदूषण फैल रहा है। मिल का संचालन बंद कराया जाना चाहिए।

 
विज्ञापन

3 of 9
पेपर मिल में धमाके के बाद लगी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शव ले जाने से रोका तो भाग गए मजदूर
ग्रामीणों का कहना था कि जिस समय वह फैक्टरी पहुंचे तो घायलों को पहले ही ले जाया जा चुका था। कुछ मजदूर अंकित शर्मा के शव को ले जाने के इरादे से मिल की बोलेरो गाड़ी में रख रहे थे। उन्हें परिजनों के आने तक शव ले जाने से ग्रामीणों ने रोक दिया। इसके बाद मजदूर व अन्य कर्मचारी वहां से भाग गए।

4 of 9
पेपर मिल में धमाके के बाद क्षतिग्रस्त दीवार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पेपर मिल में नही पहुंचे मालिक 
धरने पर मौजूद मृतक का भाई बब्लू आदि मुआवजे की मांग के साथ ही पेपर मिल मालिक को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। लेकिन संचालकों ने थाने या चौकी पर बैठ कर वार्ता करने की बात कही। बाद में पुलिस चौकी पर बैठ कर समझौता हुआ।

 
विज्ञापन

5 of 9
पेपर मिल में धमाका - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गांव में गम, बिलख उठे परिजन
रविवार शाम के समय परिजन शव लेकर घर पहुंचे तो परिजनों व गांव में शोक छा गया। सैकड़ों लोग मृतक के घर जा पहुंचे। मृतक के परिवार में पत्नी, एक बेटा व बेटी हैं। अंकित की ड्यूटी शनिवार दोपहर दो बजे से रात दस बजे तक थी। वह घर नहीं पहुंचा। उसका मोबाइल रात में 11 बजे बंद हो गया। 
 
विज्ञापन

6 of 9
पेपर मिल में धमाके के बाद क्षतिग्रस्त दीवार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुबह लगभग पांच बजे के बाद अंकित के मोबाइल से ही फोन कर सूचना दी। उन्हें बताया गया कि रात में मजदूरों की कमी के कारण अंकित को ड्यूटी के लिए रोका गया था। उन्हें शक है कि हादसा रात में ही हो गया था। उन्हें सूचना देर से दी गई।

 
विज्ञापन

7 of 9
शिफ्ट इंचार्ज अंकित शर्मा का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मृतक अंकित शर्मा के परिजनों को पेपर मिल मालिक से बीमा व आर्थिक सहायता के बतौर लगभग बीस लाख रुपये मिलेंगे। इसी आश्वासन के बाद समझौता हुआ। सत्य नारायण प्रजापत एसपी सिटी
 

8 of 9
हादसे के बाद मिल में पहुंचे परिजन। - फोटो : अमर उजाला
पेपर मिल में फटा प्रेशर मशीन का ड्रायर, एक की मौत, चार घायल
मुजफ्फरनगर में वीर बालाजी पेपर मिल में रविवार सुबह प्रेशर मशीन का ड्रायर फटने से शिफ्ट इंचार्ज अंकित शर्मा (32) की मौत हो गई। हादसे में चार मजदूर घायल हो गए। मुआवजे के लिए ग्रामीणों ने मिल में तीन घंटे तक धरना दिया।

गांव तिगरी में स्थित वीर बालाजी पेपर मिल में गांव शेरनगर निवासी अंकित शर्मा शिफ्ट इंचार्ज के पद पर कार्यरत था। वह शनिवार दोपहर दो बजे ड्यूटी पर गया था, लेकिन काम के कारण रात में मिल में ही रुक गया था। उसकी डयूटी प्रेशर बनाने वाली मशीन के पास थी।

रविवार सुबह लगभग पौने पांच बजे प्रेशर मशीन का ड्रायर फट गया। हादसे में अंकित की मौके पर मौत हो गई जबकि मजदूर बरूकी निवासी प्रवेश, रसूलपुर निवासी निखिल, सिकरेडा निवासी जोनी व एक अन्य घायल हो गए।


 
विज्ञापन

9 of 9
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
धमाके की आवाज दूर तक सुनी गई। मजदूर घटना स्थल पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए ले जाया गया। सूचना पर मृतक अंकित के भाई बबलू आदि परिजन मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए हंगामा किया। नई मंडी कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

सुबह लगभग नौ बजे मुआवजे की मांग कर धरना दिया गया। दोपहर बाद पेपर मिल मालिकों व परिजनों में वार्ता हुई और मुआवजे का आश्वासन मिला। सीओ मंडी रुपाली रॉय ने बताया कि समझौता होने के बाद पुलिस ने शव मोर्चरी भेज दिया।

एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि मृतक अंकित शर्मा के परिजनों को पेपर मिल मालिक से बीमा व आर्थिक सहायता के बतौर लगभग बीस लाख रुपये मिलेंगे। इसी आश्वासन के बाद समझौता हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें