साैरभ, पुलिस गिरफ्त में पत्नी मुस्कान व प्रेमी साहिल
- फोटो : अमर उजाला
हर माह 50 हजार रुपये भेजता था सौरभ
बड़े भाई राहुल के मुताबिक सौरभ मुस्कान को हर महीने 50 हजार रुपये भेजता था। सारी डिमांड पूरी करता था। मुस्कान का किसी लड़के से प्रेम प्रसंग है, इसका पता चलने पर सौरभ ने बड़े भाई को बताया था। तब भाई ने मुस्कान को छोड़कर घर लौटने की सलाह दी थी। सौरभ ने तलाक की प्रक्रिया शुरू की थी, लेकिन मुस्कान तलाक नहीं देना चाहती थी। सौरभ भी मुस्कान से बहुत प्यार करता था, इसलिए उसने तलाक लेने का इरादा छोड़ दिया। 2023 में उसने मर्चेंट नेवी की अपनी जॉब छोड़ दी, लेकिन परिवार को इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया। इसके बाद वह लंदन की बेकरी में नौकरी करने लगा। सौरभ को उन्होंने चार मार्च के बाद कई मैसेज किए, उसका जवाब मुस्कान देती रही। मोबाइल पर स्टेटस लगाकर परिवार को गुमराह करती रही।