फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका बोली- साथ जीने-मरने की कमसें खाई थी, हत्यारोपी पिता-भाई को दिलाकर रहूंगी फांसी की सजा

Tue, 11 Dec 2018 01:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
car
मेरठ के गंगानगर क्षेत्र में संजीव उर्फ शैंकी की हत्या कर शव कार में जलाने के मामले में अजीबोगरीब मामला सामने आया। शैंकी की प्रेमिका अपने परिजनों के खिलाफ बगावत पर उतर गई हैं। प्रेमिका शैंकी के घर पर रहने लगी और बोली मैं शैंकी के परिजनों को इंसाफ दिलाऊंगी।
विज्ञापन

2 of 7
car
मवाना के जंघेड़ी गांव निवासी संजीव उर्फ शैंकी की बुधवार देर रात हत्या कर शव को गंगानगर के ललसाना गांव के जंगल में कार समेत जलाया था। शैंकी का कसूर था कि उसका दूसरी बिरादरी की पल्लवपुरम की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमिका के पिता और भाइयों ने मिलकर शैंकी की हत्या की। पुलिस ने युवती के पिता और भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। रविवार देर रात इस मामले में नया मोड़ आया। युवती को शैंकी के परिजन अपनी सुपुर्दगी में ले गए।
विज्ञापन

3 of 7
car
इंस्पेक्टर महिला थाना ने बताया कि युवती बालिग है और वह अपनी मर्जी से शैंकी के परिजनों के साथ जाने की जिद पर अड़ी थी। शैंकी की मां, बहन और ममेरा भाई अपनी सुपुर्दगी में ले गए। शैंकी की मां अपने मायके में परीक्षितगढ़ के पूठी गांव रहती है। प्रेमिका का सोमवार को भी रो रोकर बुरा हाल था। उसको देखने के लिए गांव में सोमवार को दिनभर शैंकी के घर में तांता लगा रहा।

4 of 7
car
मेरी बहन भी लापता कर दी
युवती ने बताया कि शैंकी की हत्या का विरोध उसकी बहन भी कर रही थी। मेरी बहन भी शैंकी से मेरी शादी कराने पर राजी थी। घटना के बाद से उसकी बहन भी लापता हो गई। पिता और भाइयों ने पहले मेरी बहन से मारपीट की थी। शक है कि मेरे पिता और भाइयों ने मेरी बहन को गायब किया है। उसके साथ अनहोनी हो सकती है।
विज्ञापन

5 of 7
car
शैंकी की याद में उसके घर रहूंगी  
युवती ने कहा कि उसने शैंकी के साथ रहने की कसम खाई थी। शैंकी को उसके पिता और भाइयों ने उसकी आंखों के सामने मारा है। शैंकी कहता था कि अगर कोई अनहोनी हो जाए तो वह उसकी मां का ध्यान रखेगी। हम दोनों ने एक साथ रहने की कसमें खाई थी और जीवन भर साथ निभाने का वादा किया था। लेकिन जालिमों ने मेरे प्यार को मुझसे छिन लिया, भगवान उन्हें कभी माफ नहीं करेगा।
विज्ञापन

6 of 7
car
मुझे अभी भी है खतरा 
युवती ने बताया कि शैंकी की हत्या में मेरा छोटा भाई, चचेरा भाई व उसका साथी भी मौजूद था। जोकि अभी खुलेआम घूम रहे हैं। बोली कि मुझे भी जान का खतरा बना है।  पुलिस को खुलेआम घूम रहे आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजना चाहिए। युवती का कहना है कि वह अपने पिता और भाइयों के खिलाफ गवाही देगी। जब तक उनको फांसी की सजा न हो, चैन से नहीं बैठेगी। उसके सामने उसके प्रेमी शैंकी की हत्या हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
दुल्हा-दुल्हन - फोटो : सांकेतिक चित्र
नवरात्रों में करना चाहते थे शादी 
मीडिया से बातचीत में युवती ने बताया कि शैंकी को पांच सालों से जानती थी। दोनों नवरात्रों में शादी करना चाहते थे। लेकिन परिजनों ने धमकी दी थी कि अगर तूने शैंकी से शादी की तो दोनों को मार देंगे। मुझे यह आभास नहीं था कि मेरे पिता और भाई शैंकी की हत्या कर इतना बड़ा धोखा करेंगे। उन्होंने मेरी दुनिया उजाड़ दी है। शैंकी की मेरे परिजनों से आज तक कोई बात नहीं हुई थी। उस पर लगाए गए सभी आरोप गलत है। पिता और भाइयों ने शैंकी की हत्या करने के बाद मेरे साथ मारपीट कर घर में कैद कर दिया था। घटना का खुलासा होने के बाद पुलिस ने मीडिया के सामने मुझे नहीं आने दिया और पुलिस वालों ने काफी मुश्किल के बाद शैंकी के परिजनों के साथ आने दिया है। जब तक शैंकी के हत्यारों को कठोर सजा नहीं दिला दूंगी, तब तक चैन की सांस नहीं लूंगी और शैंकी के परिजनों के साथ कानून की लड़ाई लड़ती रहूंगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें