फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर बवाल: आरोपी फौजी ने STF पूछताछ में किया एक और बड़ा खुलासा

Mon, 10 Dec 2018 03:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
एसटीएफ की पूछताछ में आरोपी फौजी जीतू ने बताया कि वह 16 दिनों की छुट्टी पर अपने गांव महाव आया था। जिस दिन बवाल हुआ उस दिन उसकी छुट्टी का 14वां दिन था। बवाल में इंस्पेक्टर समेत दो लोगों की मौत की खबर सुनते ही फौजी जीतू अगले दिन ही छुट्टी में ही जम्मू रवाना हो गया।
विज्ञापन

2 of 7
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि उसकी एक छुट्टी अभी बची हुई थी। इंस्पेक्टर की हत्या के मामले में जीतू को नामजद किया गया, इसकी जानकारी जीतू को लग गई थी। इससे पहले पुलिस उसको गिरफ्तार करती, वह अपनी छुट्टी रद्द कराकर जम्मू अपनी यूनिट में चला गया।
विज्ञापन

3 of 7
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बड़ा सवाल है कि अगर फौजी को ऐसा लग रहा था कि उसने बवाल में कोई गलती नहीं की या फिर किसी विवाद में वह शामिल नहीं था तो बीच में ही क्यों गया।

4 of 7
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
वहीं फौजी जीतू की मां ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर मेरे बेटे ने इंस्पेक्टर को गोली मारी है तो मैं उसे खुद गोली मार दूंगी।
विज्ञापन

5 of 7
बुलंदशहर में बवाल - फोटो : अमर उजाला
...तो इंस्पेक्टर को खेत की डोल पर मारी गोली
स्याना बवाल में गोली का शिकार हुए इंस्पेक्टर सुबोध को गोली किसने मारी, इस बात की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। हालांकि, बताया जा रहा है कि इंस्पेक्टर को गोली खेत की डोल पर मारी गई थी।
विज्ञापन

6 of 7
बुलंदशहर बवाल
इसके बाद जब पुलिस टीम घायल इंस्पेक्टर को ले जाने के लिए गाड़ी लेकर खेत में घुसी तो बलवाइयों ने हमला कर दिया और गाड़ी में सिर के बल जमीन से लटके हुए इंस्पेक्टर को जलाने की नियत से गाड़ी में आग लगा दी गई थी। गाड़ी में आग लगने के दौरान इंस्पेक्टर उसमें मौजूद बताए जा रहे हैं। आग लगते ही कुछ पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और इंस्पेक्टर को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इंस्पेक्टर सुबोध कुमार (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि आग लगने के कारण इंस्पेक्टर के पैर का एक जूता भी जल चुका था। हालांकि अधिकारी अभी इस बाबत पुष्टि नहीं कर रहे हैं। बवाल की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे ही बवाल की भयावहता जांच में सामने आ रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें