मेरठ में छात्रा हत्याकांड के विरोध में पुलिस पर हमले के मामले में पांच घंटे अधिकारियों ने प्रोजेक्टर पर सोशल मीडिया और मौके के वीडियो देखे। इसमें दिखाई दिया है कि चंद्रशेखर आजाद के करीबी पर गोली चलाने वाला सागर भी उपद्रव में शामिल था।
मेरठ में नौ जुलाई को कलक्ट्रेट के सामने जाम लगाकर पुलिस पर हमला करने के अज्ञात आरोपियों की पहचान के प्रयास पुलिस ने तेज कर दिए हैं। रविवार देर रात तक पांच घंटे प्रोजेक्टर पर जाम के दौरान की वीडियो रिकॉर्डिंग और सोशल मीडिया के वीडियो देखे गए। इसमें लिसाड़ी के रहने वाले सागर समेत तीन और आरोपियों की पहचान हुई है।
सागर जनवरी माह में नगीना सांसद चंद्रशेखर के करीबी संजय हरित पर फायरिंग के मामले में गिरफ्तार किया गया था। टीपीनगर थाना क्षेत्र में रहने वाली अनुसूचित जाति की बीए अंतिम वर्ष की छात्रा 15 मई को परीक्षा देने के लिए घर से निकली, लेकिन वापस नहीं लौटी। 16 मई को परिजनों ने टीपीनगर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
2 of 9
हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट के बाहर धरना देते व जाम लगाते दलित समाज के लोगो को फ़ोर्स के साथ एसएसपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
17 मई को छात्रा का शव रोहटा थाना क्षेत्र के गांव स्थित ईख के खेत से बरामद हुआ था। इस मामले में पुलिस ने रोहटा के ही कल्याणपुर गांव के अंकुश चौधरी को सबसे पहले गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि छात्रा और अंकुश चौधरी एक-दूसरे को पहचानते थे। छात्रा और अंकुश के एक बाइक पर बैठे हुए 15 मई का फुटेज भी पुलिस को मिला था। अंकुश चौधरी ने ही छात्रा की हत्या की थी।
विज्ञापन
3 of 9
हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट के बाहर धरना देते व जाम लगाते दलित समाज के लोगो को फ़ोर्स के साथ एसएसपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने इस मामले में साक्ष्य छिपाने के आरोप में अंकुश के भाई पीएसी के सिपाही अंकित और खेत मालिक आदेश को भी गिरफ्तार किया था। अंकुश अभी जेल में है लेकिन अंकित और आदेश को जमानत मिल गई थी। परिजन सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
4 of 9
हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट के बाहर धरना देते व जाम लगाते दलित समाज के लोगो को फ़ोर्स के साथ एसएसपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिजन के साथ बड़ी संख्या में जिले व गैरजनपद के लोग नौ जुलाई को पहले कमिश्नरी और फिर कलक्ट्रेट के बाहर पहुंचे और तीन घंटे तक मार्ग पर जाम लगाए रखा। इनमें कई अराजकतत्व भी शामिल हो गए थे। इनके खिलाफ पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
5 of 9
हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट के बाहर धरना देते व जाम लगाते दलित समाज के लोगो को फ़ोर्स के साथ एसएसपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
महिला दरोगा और सिपाही पर अश्लील कमेंट किए
आरोप था कि पुलिस ने इन्हें समझाने का प्रयास किया तो इन्होंने पुलिस पर हमला किया। एक महिला दरोगा और सिपाही पर अश्लील कमेंट किए। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि वीडियो के आधार पर अज्ञात आरोपियों की पहचान की जा रही है। कुछ आरोपियों की पहचान हुई है। अन्य की भी पहचान व गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
6 of 9
हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट के बाहर धरना देते व जाम लगाते दलित समाज के लोगो को फ़ोर्स के साथ एसएसपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
स्कॉर्पियो पर तीन आरोपियों ने की थी फायरिंग
सुशांत सिटी निवासी संजय सिंह आजाद समाज पार्टी में राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य और चंद्रशेखर के करीबी हैं। 15 जनवरी को संजय अपनी स्कॉर्पियो से जा रहे थे। परतापुर थाना क्षेत्र में पूठा रेलवे लाइन के निकट बाइक सवार तीन हमलावरों ने संजय की स्कॉर्पियो पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। पुलिस ने इस मामले में लिसाड़ी गांव निवासी सागर जाटव, अंबेडकर भवन निवासी शिवकुमार जाटव और नूरनगर निवासी सुभान सैफी को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
7 of 9
हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट के बाहर धरना और जाम लगाते लोगो को फ़ोर्स के साथ एसएसपी ने खदेड़ा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ये हुए गिरफ्तार
जाम लगाकर उपद्रव पुलिस पर हमले में गौतमबुद्ध नगर के रवि कुमार गौतम, अरविंद, अमरोहा के दिग्विजय भाटी, हापुड़ के अजय कुमार, अंकित, मुरादाबाद के नवनीत कुमार, मेरठ के सुशील गौतम, हिमांशु सिद्धार्थ, सागर, लवी प्रधान, बिजेंद्र गौतम, रितिक जाटव, मोहित जाटव, हेमंत प्रधान, संजय, बिजेंद्र सूद और 50 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
8 of 9
हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट के बाहर धरना और जाम लगाते लोगो को फ़ोर्स के साथ एसएसपी ने खदेड़ा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रवि गौतम, दिग्विजय भाटी, लवी प्रधान उर्फ शुभम, ऋतिक गौतम, नवनीत कुमार, अरविंद कुमार, हिमांशु सिद्धार्थ, अंकित कुमार को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों को मेरठ जेल से दूसरे जिलों की कारागार भेज दिया गया है।
हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट के बाहर धरना और जाम लगाते लोगो को फ़ोर्स के साथ एसएसपी ने खदेड़ा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इन धाराओं में की गई है प्राथमिकी
धारा 74: महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाना।
धारा 109(1): हत्या की कोशिश।
धारा 126 (2): मार्ग अवरुद्ध करना।
धारा 132: लोक सेवक को कर्तव्य निर्वहन से रोकने के लिए हमला।
धारा 189, 190, 195, 196: लोक सेवक के आदेश की अवज्ञा और बल प्रयोग।
धारा 221, 223, 226: लोक व्यवस्था भंग करना, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान।
धारा 270: उपद्रव फैलाना।
आपराधिक कानून (संशोधन) अधिनियम की धारा 7: सार्वजनिक उपद्रव।