फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'मौत की परवाह नहीं, जिसकी बीवी धोखा दे बताओ, मैं मारूंगा'; सुनील के कत्ल के बाद 'कातिल' का 4 मिनट का Video

Thu, 26 Feb 2026 12:57 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मुझे मौत की परवाह नहीं, जिसकी बीवी धोखा दे मुझे बताओ, मैं मारूंगा। मेरठ में सुनील की हत्या के बाद कातिल प्रदीप ने चार मिनट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। धमकी दी कि प्रशासन से नहीं डरता। 
विज्ञापन
1 of 12
Meerut Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मेरठ के बहसूमा थाना इलाके में युवक सुनील की सरे बाजार हत्या करने के बाद आरोपी प्रदीप धीमान ने भागते हुए वीडियो बनाकर धमकी दी। उसने कहा कि मुझे मौत की परवाह नहीं है, जो धोखा देगी उसका ऐसा ही अंजाम होगा। जिसने मुझे दुख दिया था। उसे अभी मारकर आया हूं। प्रशासन से नहीं डरता।

प्रशासन ने अगर धोखा देने वाली औरतों के खिलाफ कदम नहीं उठाया तो ऐसे ही मरेंगी, ऐसे ही मरेंगी, और जिसने भी मेरे घर-परिवार वालों को परेशान किया। जिसकी बीवी धोखा दे मुझे बताओ मैं मारूंगा। 
विज्ञापन

2 of 12
मृतक सुनील के घर विलाप करती महिलाएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चार मिनट का यह वीडियो हत्यारोपी प्रदीप ने सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। इसके बाद पुलिस ने सुनील के घर रह रही आरोपी की पत्नी को सुरक्षा में ले लिया है।
विज्ञापन

3 of 12
आरोपी प्रदीप - फोटो : वीडियो ग्रैब
'अभी मैं मार के आया हूं। तीन गोलियां मारी हैं'
सुनील की हत्या के बाद आरोपी बाइक लेकर भाग गया। बाइक चलाते हुए ही उसने मोबाइल से वीडियो बनाया। इसमें कहा कि अभी मैं मार के आया हूं। तीन गोलियां मारी हैं। एक 12, एक 32 और एक 315 बोर की गोली मारी हैं। 

 

4 of 12
बहसूमा रामराज में घटनास्थल पर एसपी देहात निरीक्षण करते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
'मैंने जिन हथियार से हत्या की है, ये रहे'
मैं खुद जिम्मेदार हूं। मेरे घर-परिवार का कोई जिम्मेदार नहीं है। मेरा यार-दोस्त कोई जिम्मेदार नहीं है। उसने कमर में लगे तमंचे दिखाते हुए कहा कि मैंने जिन हथियार से हत्या की है, ये रहे। इन्हें नहर में फेंक दूंगा। 
विज्ञापन

5 of 12
मृतक सुनील का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ठीक है भाई, वायरल कर दो मेरी वीडियो। बहसूमा थाने को पहुंचा दो, थाना फलावदा को पहुंचा दो, एसएसपी मेरठ को पहुंचा दो मेरी ये वीडियो। जो भागेगी न घर से, मुझे फोन करो, मैं अपने घर से बेदखल हूं। मैंने अपनी जमीन-जायदाद सब भाइयों के नाम कर रखी है।

 
विज्ञापन

6 of 12
बहसूमा रामराज में घटनास्थल पर एसपी देहात निरीक्षण करते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मेरे सिर पर मौत मंडरा रही है, उसे भी मारूंगा
आरोपी ने कहा मेरे सिर पर मौत मंडरा रही है। ये रहा चार मीटर का कफन मेरे हाथ में। उसने सुनील के लिए कहा आज मिला था मुझे डेढ़ साल में। आज मार दिया मैंने भाई साहब। मैं छोडूंगा नहीं उसे (अपनी पत्नी को)। इसे मार दिया, उसे भी मारूंगा। अकेला हूं और मेरी मोटरसाइकिल ये है। मैं अकेला हूं। मैं खुद गवाह हूं, मैंने खुद मारा है।
विज्ञापन

7 of 12
घटना सीसीटीवी में कैद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसओ हो, दरोगा हो.... मारूंगा उसे भी
आरोपी ने धमकी देते हुए कहा कि मैं झूठ नहीं बोल रहा, मेरी तो मौत है। जो भी मेरे घर-परिवार वालों को परेशान करेगा। थाना फलावदा हो, थाना बहसूमा हो, थाना हस्तिनापुर हो.... भाई साहब मारूंगा। एसओ को भी और दरोगा अनिल कुमार को भी। एक और है मैं उसका नाम नहीं ले रहा, मारूंगा उसको भी। वीडियो मैं वायरल कर रहा हूं। अभी फेसबुक और इंस्टाग्राम पर। मेरी इंस्टाग्राम आईडी है मौत का खौफ 302।

 

8 of 12
बहसूमा रामराज में घटनास्थल पर एसपी देहात निरीक्षण करते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर पुलिस ने मुझे हथियार उठाने के लिए विवश किया
भाई साहब मुझे हथियार उठाने पर मजबूर किया थाना हस्तिनापुर ने। एके शर्मा एसओ और दरोगा अनिल कुमार। जब उसके फोर्ट के कागज नहीं दिए तो भैया मुझे हथियार उठाने पर मजबूर किया। जिसने मुझे हथियार दिलवाए वो मर गया। हथियार देने वाला मानपुर का है और इसके चाचा का लड़का है जो मरा है आज, जिसे मैंने मारा है। उसका नाम है हने सिंह मैनपुरिया जिसने मुझे हथियार दिलवाए और दीप सिंह ने बात कारवाई।

9 of 12
घटनास्थल पर मृतक के परिजन विलाप करते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस कार्रवाई करती तो नहीं होती हत्या
सुनील के चाचा सुजीत ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रदीप ने छह माह पूर्व उनके घर पर फायरिंग की थी। इस दौरान मोहल्ले वालों ने प्रदीप पर पथराव कर दिया था। इसके बाद वह तमंचा मौके पर छोड़कर भाग गया था। यह तमंचा पुलिस को सौंपा गया था लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। यदि पुलिस उस समय ठोस कार्रवाई कर लेती ती सुनील की हत्या नहीं होती। सुनील का छोटा भाई विजय दिल्ली में नौकरी करता है। उनके पिता की बचपन में ही मौत हो गई थी।

10 of 12
बहसूमा रामराज में घटनास्थल पर एसपी देहात निरीक्षण करते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुनील के साथ गई थी पत्नी
फलावदा क्षेत्र के गांव सनोता निवासी प्रदीप धीमान की वर्ष 2017 में सैफपुर कर्मचंदपुर निवासी पूनम से शादी हुई थी। उनकी दोनों बेटियां अब पांच और तीन साल की हैं। जब छोटी बेटी डेढ़ साल की थी तभी पूनम सुनील के साथ चली गई थी। बाद में पूनम ने हस्तिनापुर थाने आकर पति प्रदीप के साथ जाने से इन्कार कर दिया और सुनील के साथ चली गई थी। वायरल वीडियो में आरोपी ने एसओ एके शर्मा और सुनील कुमार का नाम लिया है। वह दोनों उस दौरान थाने में तैनात बताए गए हैं।

11 of 12
घटनास्थल पर पड़ा खून - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्या के बाद भाई को सौंपा पत्र
सुनील की हत्या के बाद आरोपी प्रदीप पहले मुजफ्फरनगर की ओर भागा। इसके बाद फिर से रामराज इलाके में लौटकर आया। इसके बाद आरोपी सनोता स्थित अपने गांव पहुंचा और उसने अपने भाई को एक पत्र सौंपा। इसमें लिखा था कि सुनील की हत्या का मैं दोषी हूं, किसी और का कसूर नहीं है। आरोपी ने गांव गहीना में ठेके से शराब खरीदकर पी। इसके बाद वह रामराज के जंगल में छिप गया। आशंका है कि वीडियो भी आरोपी ने शराब पीकर बनाया है।
 
विज्ञापन

12 of 12
सुनील की फाइल फोटो और विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
जाम लगाने की तैयारी, पुलिस के आश्वासन पर माने
वारदात से गुस्साए ग्रामीण सुनील का शव ले जाकर जाम लगाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान मवाना थाना प्रभारी और बहसूमा पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने परिजनों को सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया तब ग्रामीण शांत हुए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें