फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'किसी में दम हो तो सामने आओ, पत्नी को भी मारूंगा'; डेढ़ साल पहले बीवी को ले जाने वाले युवक का एलानिया कत्ल

Thu, 26 Feb 2026 11:17 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

यूपी के मेरठ जिले में डेढ़ साल पहले बीवी को ले जाने वाले युवक की एलानिया हत्या का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने हत्या के बाद एक वीडियो भी बनाया। वीडियो में आरोपी ने पत्नी को भी मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन
1 of 9
meerut murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
यूपी के मेरठ जिले से युवक की एलानिया हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। करीब डेढ़ साल पहले पत्नी को ले जाने वाले युवक की बुधवार को दिनदहाड़े तीन तमंचों से तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी। वारदात दोपहर करीब 1:34 बजे रामराज पुलिस चौकी से करीब 700 मीटर दूरी पर हुई।

गोलियां मारने के बाद आरोपी ने दोनों हाथों में तमंचे लेकर चिल्लाते हुए कहा कि किसी माई के लाल में दम हो तो सामने आओ। वह लगभग तीन मिनट तक वारदात स्थल पर खड़ा रहा, फिर भाग गया। 
विज्ञापन

2 of 9
घटनास्थल पर पड़ा खून - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करके तीन गोली मारने की बात कही। साथ ही कहा, अब पत्नी को भी मारूंगा। पुलिस ने बताया कि मूलरूप से हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के मानपुर गांव निवासी सुनील उर्फ सुरेंद्र उर्फ गाबा (28) रामराज पुलिस चौकी क्षेत्र के मोहल्ला ढलानवाला में रहकर खेतीबाड़ी करते थे।
विज्ञापन

3 of 9
बहसूमा रामराज में घटनास्थल पर एसपी देहात निरीक्षण करते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोप है कि सुनील फलावदा थाना इलाके के सनौता गांव निवासी प्रदीप धीमान की पत्नी को करीब डेढ़ साल पहले लेकर चला गया था। प्रदीप इसी वजह से सुनील से रंजिश रखने लगा था। 

4 of 9
बहसूमा रामराज में घटनास्थल पर एसपी देहात निरीक्षण करते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसी का बदला लेने के लिए प्रदीप ने छह माह पहले सुनील के घर जाकर गोली चलाकर हत्या करने की धमकी दी थी। सुनील ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। 
विज्ञापन

5 of 9
घटनास्थल पर मृतक के परिजन विलाप करते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पहली गोली कमर में, दूसरी सिर में और तीसरी गोली फिर कमर में मारी
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बुधवार को रामराज के मुख्य बाजार में प्रदीप धीमान घात लगाकर सुनील के इंतजार में बाइक लेकर खड़ा था। जैसे ही सुनील वहां पहुंचा उसने प्रदीप को देखते ही बाइक रोक ली। तभी प्रदीप ने दोनों हाथों में तमंचे लेकर सुनील के कमर में एक गोली मार दी। 
विज्ञापन

6 of 9
बहसूमा रामराज में घटनास्थल पर एसपी देहात निरीक्षण करते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गोली लगते ही सुनील बाइक समेत जमीन पर गिर पड़ा। आरोपी ने दूसरी गोली सुनील के सिर में मारी। इसके बाद आरोपी तीसरा तमंचा अपनी बाइक के थैले (डिग्गी) से निकालकर लाया और तीसरी गोली फिर सुनील की कमर में मार दी। 
विज्ञापन

7 of 9
घटना सीसीटीवी में कैद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सुनील को स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची। जहां पर चिकित्सकों ने सुनील को मृत घोषित कर दिया। पूरी वारदात सीसीटीवी फुटेज में दिख रही है। पुलिस ने सुनील के चचेरे भाई विक्की की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

8 of 9
बहसूमा रामराज में घटनास्थल पर एसपी देहात निरीक्षण करते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मेरे सिर पर मौत मंडरा रही है, उसे भी मारूंगा
आरोपी ने कहा मेरे सिर पर मौत मंडरा रही है। ये रहा चार मीटर का कफन मेरे हाथ में। उसने सुनील के लिए कहा आज मिला था मुझे डेढ़ साल में। आज मार दिया मैंने भाई साहब। मैं छोडूंगा नहीं उसे (अपनी पत्नी को)। इसे मार दिया, उसे भी मारूंगा। अकेला हूं और मेरी मोटरसाइकिल ये है। मैं अकेला हूं। मैं खुद गवाह हूं, मैंने खुद मारा है।

 
विज्ञापन

9 of 9
मृतक सुनील का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी के रामराज के जंगल में छिपने की जानकारी मिली है। उसको तलाश किया जा रहा है। जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। छह माह पहले धमकी व फायरिंग के मामले की जांच की जा रही है। अगर कोई लापरवाही पाई जाएगी तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।-अविनाश पांडे, एसएसपी मेरठ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें