मेरठ के मासूम अंगदवीर के कत्ल के मामले में नया खुलासा हुआ है। बेटे की हत्या में मां ने प्रेमी का पूरा साथ दिया था। मां गुरप्रीत कत्ल से पहले और बाद में प्रेमी के संपर्क में थी। आरोपी मां की प्रेमी के साथ चौंकाने वाली व्हाट्सएप चैट सामने आई है। पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार किया।
मेरठ के बहसूमा थाना इलाके के रामराज से छह साल के मासूम अंगदवीर की अपहरण कर हत्या की साजिश में शुक्रवार को उसकी मां गुरप्रीत कौर को भी गिरफ्तार कर लिया गया। गुरप्रीत वारदात के पहले और बाद में अपने प्रेमी मुख्य आरोपी अर्पित पाराशर के संपर्क में थी।
अर्पित ने अंगदवीर की हत्या के दस मिनट बाद ही गुरप्रीत को व्हाट्सएप पर मैसेज कर कहा कि काम हो गया है। गुरप्रीत ने मैसेज किया किसी ने देखा तो नहीं। इसके बाद लिखा कि पुलिस के हाथ फुटेज लग गई हैं अब नहीं बचोगे... कॉल मत करना। इसके बाद दोनों आरोपियों ने अपनी व्हाट्सएप चैट डिलीट कर दी थी।
विज्ञापन
2 of 15
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीओ मवाना पंकज लवानिया ने बताया कि व्हाट्सएप चैट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर गुरप्रीत कौर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। उसने वारदात की साजिश में शामिल होने का जुर्म कबूल किया है। आरोपियों की डिलीट की गई चैट रिकवर की तो गुरप्रीत के साजिश में शामिल होने का पुख्ता साक्ष्य मिल गया।
विज्ञापन
3 of 15
गुरप्रीत की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मां खुद बेटे को लेकर घर से निकली थी
जांच और पूछताछ में सामने आया है कि मंगलवार को गुरप्रीत ने अर्पित पाराशर को व्हाट्सएप कॉल कर अपने घर के पास बुलाया था। अर्पित के पहुंचने पर वह अपने बेटे अंगदवीर को लेकर घर से निकली थी।
4 of 15
आरोपी अर्पित पाराशर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यहां से करीब 100 मीटर की दूरी पर अर्पित कार लेकर खड़ा था। गुरप्रीत ने हाथ से इशारा कर अंगदवीर से कहा कि जा कार में अंकल बैठे हैं। उनके साथ चला जा वह तुझे घड़ी और चॉकलेट दिलाकर लाएंगे। अंगदवीर को आरोपी के साथ भेजकर गुरप्रीत अपने मायके नजीबाबाद दवा लेने चली गई थी।
फुटेज का पता चलते ही लिखा-गांव में पुलिस आ गई है, तुम फंसोगे
दादी बलजिंदर कौर की प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद मंगलवार शाम पुलिस जांच करने पहुंच गई। गुरप्रीत कौर को पता चला कि पुलिस के पास फुटेज है। इसमें अर्पित अपनी कार में अंगदवीर को अगवा कर ले जाता दिख रहा है। उसने शाम साढ़े छह बजे अर्पित को मैसेज किया कि पुलिस आ गई है।
विज्ञापन
6 of 15
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी अर्पित पाराशर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गांव में हल्ला मच गया है। पुलिस के पास फुटेज है तुम फंसोगे, मैंने कुछ नहीं किया। तूने मारा है। मेरा नाम मत लेना। पुलिस को अंगदवीर को अगवा कर ले जाने की फुटेज उसके घर से कुछ दूर लगे सीसीटीवी से मिली थी।
विज्ञापन
7 of 15
अंगदवीर की हत्या के बाद घटनास्थल पर पहुंचा हत्यारा अर्पित पाराशर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अंगदवीर ने रात में देखा तो मार डाला
पूछताछ में गुरप्रीत ने यह भी बताया कि रविवार को अवकाश के दिन उसने अर्पित को रामराज स्थित अपने घर पर बुलाया था। रात के समय वह उसके घर पर पहुंचा था। पास में ही चारपाई पर सो रहे अंगदवीर की अचानक नींद खुल गई और उसने गुरप्रीत के साथ अर्पित को देख लिया था। इसके बाद से गुरप्रीत और अर्पित को डर सताने लगा था कि अंगदवीर अपने पिता और दादी को इसकी जानकारी न दे दे।
8 of 15
आरोपी की कार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस संबंध में दोनों की व्हाट्सएप चैट पर बात हुई। इसके चलते दोनों ने साजिश रचकर उसकी हत्या कर दी। गुरप्रीत चाहती थी कि गुरसेवक से पैसा आदि लेकर उसे तलाक दे दे लेकिन उन्हें यह लगता था कि अंगदवीर के कारण गुरसेवक उसे तलाक नहीं दे रहा है। इसी कारण भी वह उसे रास्ते से हटाना चाहती थी
9 of 15
घटनास्थल पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच करते हुए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चैट, जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर गुरप्रीत की गिरफ्तारी की गई है। वह बेटे की अगवा कर हत्या की साजिश में शामिल थी। अंगदवीर ने गुरप्रीत और अर्पित पाराशर को अपने घर में साथ देख लिया था। इसलिए उसकी साजिश रचकर हत्या कर दी गई थी। अभिजीत कुमार, एसपी देहात
10 of 15
घटनास्थल पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच करते हुए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह था पूरा मामला
प्रेम संबंध का राज खुलने के डर से बैंक के एरिया मैनेजर ने प्रेमिका के छह साल के बेटे की हत्या की
मेरठ के बहसूमा से सनसनीखेज मामला सामने आया है। एचडीएफसी बैंक के एरिया मैनेजर अर्पित पाराशर ने प्रेम संबंध का राज खुलने के डर से प्रेमिका गुरप्रीत कौर के छह साल के बेटे अंगदवीर को अगवा करके चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी। इसके बाद शव को झाड़ियों में फेंक दिया।
11 of 15
एसपी देहात अभिजीत कुमार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी ने मासूम को बहसूमा थाना इलाके के रामराज स्थित उसके घर के बाहर से मंगलवार को अगवा करके कार में ले गया था। पुलिस ने बुधवार को मीरापुर निवासी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रेमिका से पूछताछ कर वारदात में उसकी संलिप्तता की जांच कर रही है। अर्पित की शादी छह माह पहले हुई है।
12 of 15
घटनास्थल पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच करते हुए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रामराज निवासी बलजिंदर कौर ने मंगलवार को बहसूमा थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके पौत्र अंगदवीर को अर्पित पाराशर घर के बाहर से कार में अगवा करके ले गया है। अर्पित हापुड़ में एचडीएफसी बैंक में एरिया मैनेजर है।
13 of 15
घटनास्थल पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच करते हुए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अंगदवीर ने दोनों को देख लिया था
सीसीटीवी फुटेज में वह बच्चे को कार में ले जाता दिखाई दिया था। पूछताछ में पुलिस को बताया कि रविवार को वह गुरप्रीत से मिलने उसके घर गया था। इस बीच अंगदवीर ने दोनों को साथ देख लिया था। उसे डर था कि बच्चा उनका राज खोल देगा। इसी के चलते उसकी हत्या कर दी।
14 of 15
मेरठ अंगदवीर हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
पहले बताया अंदग को नहर में फेंक दिया
पुलिस ने मंगलवार की देर रात आरोपी अर्पित को मीरापुर के भूमा रोड से हिरासत में ले लिया था। पूछताछ में वह करीब आठ घंटे तक पुलिस को गुमराह करता रहा। बताता रहा कि उसने अपहरण के बाद अंगदवीर को परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के पुट्ठी गांव के सामने नहर में फेंक दिया है।
बुधवार की सुबह आठ बजे से पुलिस और एसडीआरएफ की टीम नहर में तलाश करती रहीं। शाम को आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने अंगदवीर की हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के भद्रकाली मंदिर के पास हत्या की थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को मौके पर ले जाकर शाम लगभग पांच बजे शव बरामद किया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा।