फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Murder Case: एक और Video, आधी रात ड्राइवर से मंगवाया केक, हाथ से साहिल को खिलाकर मुस्कान ने किया Kiss

Fri, 21 Mar 2025 07:59 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

वायरल ऑडियो में मुस्कान कैब ड्राइवर को कह रही है कि भैया आप न मुझे एक केक कहीं से भी ले आना। कॉल मत करना, मैसेज में ही बता देना मिला या नहीं।
विज्ञापन
1 of 9
आधी रात को साहिल के लिए मुस्कान ने मंगवाया था केक - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में हुए सौरभ हत्याकांड ने सभी का दिल दहला दिया है। हर कोई इस वारदात से हैरत में है। मुस्कान और साहिल को जानने वाले अब तक यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि इन दोनों ने मिलकर इतनी खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है। अब इस के जुड़े वीडियो भी लोगों के सामने आने लगे हैं। पहले मुस्कान और साहिल का होली खेलने का वीडियो आया और अब दोनों का एक और वीडियो सामने आया है।
विज्ञापन

2 of 9
ड्राइवर से मंगवाया था केक - फोटो : अमर उजाला
ड्राइवर से मंगवाया केक, हाथ से खिलाकर किया किस
मुस्कान रस्तौगी ने 12 मार्च को प्रेमी साहिल शुक्ला के बर्थडे पर कैब ड्राइवर से केक मंगवाया था। इस बात की पुष्टि कैब ड्राइवर ने भी पुलिस पूछताछ में कर दी है। सामने आए नए वीडियो में नजर आ रहा है कि मुस्कान अपने हाथ से साहिल को केक खिलाती है और फिर उसे किस करती है। जिस केक के टुकड़े को साहिल खा रहा है गौर से देखने पर पता चल रहा है कि उस पर शंकर लिखा हुआ है।

विज्ञापन

3 of 9
दोनों के चेहरे पर नहीं कोई खौफ - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल में की गई मस्ती के वीडियो हो रहे वायरल
तीन मार्च को पति सौरभ की हत्या करने के बाद मुस्कान और प्रेमी साहिल शुक्ला हिमाचल के कसोल में पहुंचे थे। जहां उन्होंने होली पर जश्न मनाया है। सोशल मीडिया पर मुस्कान और साहिल शुक्ला का 13 मार्च को जश्न मनाने का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें मुस्कान काफी खुश दिखाई दे रही है। इसको लेकर ब्रह्मपुरी में अलग-अलग चर्चाएं शुरू हो गई हैं। 

4 of 9
Meerut saurabh murder case - फोटो : अमर उजाला
ऑडियो में क्या बोल रही मुस्कान
वायरल ऑडियो में मुस्कान कैब ड्राइवर को कह रही है कि भैया आप न मुझे एक केक कहीं से भी ले आना। कॉल मत करना, मैसेज में ही बता देना मिला या नहीं। केक लेकर आप हमारे रूम पर आ जाना और कहना कि यह मेरा सामान है इसे रख लो, मैं कल सुबह इसे ले लूंगा। बस आपको इतना करना है।


 
विज्ञापन

5 of 9
शास्त्री की कोठी के सामने युवक की हत्या के बाद थाने पर पहुंचे परिजनों ने जमकर किया हंगामा - फोटो : संवाद
क्या बोले मुस्कान के पड़ोसी 
ब्रह्मपुरी में घटनास्थल के पास रहने वाली राधा गोयल ने बताया कि मुस्कान यहां मकान में बेटी के साथ रहती थी। करीब ढाई साल से ये यहां किराये पर रहते थे। मुस्कान किसी से बात नहीं करती थी। बेटी को छोड़ने स्कूल जाती थी। सौरभ को फरवरी के आखिर में पहली बार देखा तो पता चला कि यह मुस्कान का पति है। हां, साहिल रोजाना यहां आता था। राधा के अलावा निशा तोमर, विकास आदि भी जघन्य हत्याकांड से हैरत में हैं।
विज्ञापन

6 of 9
ब्रह्मपुरी में शास्त्री की कोठी के पास लगी भीड़ - फोटो : संवाद
नशा करके किया सौरभ का कत्ल
सौरभ के परिजनों का कहना है कि मुस्कान और साहिल ने नशा करके सौरभ की हत्या की है। सौरभ की मां का कहना है कि मुस्कान नशा करती थी। शराब, बीयर के अलावा वह अन्य नशा भी करने लगी थी। नशा करके दोनों ने सौरभ की हत्या की है।

साहिल की नानी ने भी स्वीकार किया कि साहिल नशा करता था। गली के लोगों का यह भी कहना है कि वह स्मैक, हेरोइन आदि का सूखा नशा भी करने लगा था। एसपी सिटी का भी कहना है कि हत्याकांड वाले दिन साहिल ने बीयर पी रखी थी, मुस्कान ने नशा किया था ऐसी जानकारी नहीं मिली। इसे भी विवेचना में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

7 of 9
meerut murder - फोटो : अमर उजाला
हर वीकेंड पर प्रेमी के साथ घूमने जाती थी मुस्कान
शनिवार और रविवार को मुस्कान अपनी बेटी पीहू को मायके में छोड़कर साहिल के साथ घूमने चली जाती थी। एसपी सिटी ने बताया कि शनिवार और रविवार को वह पूरा समय साहिल के साथ बीताती थी।
 

8 of 9
साहिल के कमरे में मिली पेंटिंग्स - फोटो : अमर उजाला
साहिल के घर मिलीं आपत्तिजनक चीजें
पुलिस ने साहिल के घर पहुंचकर जांच पड़ताल की तो कई बड़े खुलासे हुए। उसके कमरे में कुछ आपत्तिजनक चीजें भी मिलीं। आखिर साहिल के दिमाग में क्या चल रहा था? क्या वह काला जादू या अंधविश्वास में उलझा था? क्या उसने तंत्र-मंत्र के लिए साैरभ का मुस्कान के हाथों कत्ल कराया है। इन सवालों के जवाब मिलना अभी बाकी हैं। आरोपी साहिल महादेव का बड़ा भक्त है, उसके कमरे में बनी महाकाल की विशाल पेंटिंग इसकी गवाही दे रही हैं। लेकिन जो अन्य पांच पेंटिंग्स मिली हैं वे अलग अलग विषयों और उसके अंधविश्वासी होने या काला जादू की ओर इशारा कर रही हैं। 
विज्ञापन

9 of 9
कमरे में मिली पेंटिंग्स - फोटो : अमर उजाला
क्या कहती हैं ये तस्वीरें
साहिल के कमरे में कुल 10 पेंटिंग्स दीवारों पर बनी थीं। इनमें से पांच पेंटिंग्स ऐसी हैं जो कई सवाल खड़े करती हैं। एक पेंटिंग में पिशाच यानी डिमॉन की आकृति बनी है। इसमें तंत्र विद्या से जुड़ा एक यंत्र भी बनाया गया है। इस पेंटिंग को लाल व काले रंग से बनाया गया है। इस तरह की तस्वीरें अक्सर हॉरर फिल्मों में नजर आती है। दूसरी पेंटिंग में एक महिला की आकृति को बैठे हुए दर्शाया गया है तो तीसरी पेंटिंग में एलियन के सिर की आकृति बनाई गई है। काले डॉट और दो हाथ बनाए गए हैं। इसके भीतर लिखा है 'यू केन नॉट ट्रिप विद अस'। आखिर इस पेंटिंग से साहिल क्या दर्शाना चाहता था। वह किसे ध्यान में रखकर इन तस्वीरों को बनाता था। इन सवालों के जवाब पुलिस ढूंढ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें