फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ का कपसाड़ कांड: रूबी की शादी तय होने के बाद बौखला गया पारस सोम... एक सप्ताह पहले लिखी गई थी पूरी पटकथा

Sun, 11 Jan 2026 11:33 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ के कपसाड़ कांड में आरोपी पारस सोम रूबी की शादी तय होने के बाद बौखला गया था। आरोपी सोम ने एक सप्ताह पहले पूरी पटकथा लिखी थी। सात घंटे की पूछताछ में आरोपी ने पुलिस के सामने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पुलिस रूबी से भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
1 of 12
Meerut Murder and kidnapping - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मेरठ के कपसाड़ में हत्याकांड से 15 दिन पहले रूबी का रिश्ता तय हो गया था। दो अप्रैल की शादी होनी थी। इसकी जानकारी लगने के बाद आरोपी पारस सोम बौखला गया था। पुलिस के मुताबिक पारस शातिर है और अपने परिवार के लोगों से भी मारपीट कर चुका हैं। सात घंटे की पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को कई बातें बताई हैं। रूबी से भी पुलिस जानकारी ले रही हैं।

पुलिस के मुताबिक, रूबी के अपहरण की पटकथा आरोपी पारस ने एक सप्ताह पहले बना ली थी। ग्रामीणों ने बताया कि रूबी की सगाई हो चुकी थी और परिवार के लोग अप्रैल में शादी करने की तैयारी में लगे थे। 
विज्ञापन

2 of 12
रूबी और आरोपी पारस सोम - फोटो : पुलिस
पारस ने रूबी को अगवा करने से पहले उसकी मां सुनीता को मौत के घाट उतार दिया। ग्रामीणों ने बताया कि पारस अपने परिवार के लोगों पर भी हमला कर चुका हैं। वह छोटी-छोटी बातों पर आक्रोशित हो जाता था। 
विज्ञापन

3 of 12
गांव कपसाड़ में मृतक के परिजनों से मिलने पर रोकती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पारस और युवती से पुलिस देर रात तक अलग-अलग पूछताछ करती रही। दोनों की पूछताछ में विरोधाभास होने पर पुलिस घटनाक्रम के आधार पर मिलान कर रही है। 

4 of 12
कपसाड़ में मृतका सुनीता के पुत्र नरसी को सांत्वना देते एसडीएम उदित नारायण सेंगर व सीओ आशुतोष कुमार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बोला भाई, मुझे आशंका है पुलिस बयान बदलवा सकती है
रूबी के भाई नरसी कुमार ने बहन के बरामदगी के बाद कहा कि मुझे आशंका है कि पुलिस दबाव डाल कर बयान बदलवा सकती है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में उसने पुलिस से भी अपील करते हुए कहा कि उसकी बहन पर बयान के लिए दबाव न डाला जाए। 

 
विज्ञापन

5 of 12
गांव कपसाड़ में ग्राम द्वार पर बैरिकेडिंग लगाकर तैनात आरएएफ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उसने कहा कि यदि मेरी बहन मेरी बात सुन रही है तो उसे डरने की जरूरत नहीं है। आज उसके लाखों भाई खड़े हैं। उसने मार्मिक होकर कहा, मां मर चुकी है, तुम आ जाओ। उसने यह भी कहा कि पता चला है कि बहन मिल गई है, मगर हम तो जब जानेंगे जब वह घर पर आ जाएंगी।
विज्ञापन

6 of 12
गांव कपसाड़ में मृतक महिला के घर की गली में तैनात पुलिस फोर्स - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह था मामला
बृहस्पतिवार सुबह सरधना थाना इलाके के कपसाड़ गांव निवासी सुनीता अपनी बेटी रूबी के साथ खेत की ओर जा रही थीं। रजबहे की पटरी के पास आरोपी पारस सोम, सुनील और उनके कुछ साथी कार लेकर आए और रूबी को अगवा करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

7 of 12
गांव कपसाड़ में मृतक महिला के घर परिजनों से वार्ता करते पूर्व विधायक संगीत सोम व सुनील भराला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मां ने विरोध किया तो उन पर फरसे से हमला कर दिया था। इसके बाद आरोपी रूबी को अगवा कर फरार हो गए थे। अस्पताल में इलाज के दौरान सुनीता की मौत हो गई थी। इस मामले में बृहस्पतिवार और शुक्रवार को दिनभर हंगामा चला था।

8 of 12
कपसाड़ में सुनीता की हत्या के बाद गमजदा महिलाएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना से अगवा युवती तीसरे दिन रुड़की में मिली, आरोपी पारस सोम भी गिरफ्तार
मेरठ के सरधना के कपसाड़ गांव से बृहस्पतिवार को अगवा की गई युवती रूबी को पुलिस ने शनिवार शाम करीब छह बजे रुड़की में खोज लिया। आरोपी पारस सोम को भी उसके साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि दोनों रुड़की रेलवे स्टेशन से हरिद्वार भागने की तैयारी में थे। देर रात करीब 10:30 बजे दोनों को मेरठ लाया गया। एसएसपी का कहना है कि प्राथमिक पूछताछ में पारस ने गुनाह कबूल कर लिया है।

9 of 12
गांव कपसाड़ में मृतक के परिजनों से मुलाकात करते भाजपा नेता सुनील भराला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विरोध करने पर युवती की मां की हत्या
एसएसपी के मुताबिक, कपसाड़ गांव में बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे रूबी अपनी मां सुनीता के साथ खेत पर गन्ने की छिलाई करने जा रही थी। इसी दौरान गांव के ही पारस सोम ने उसका अपहरण कर लिया। विरोध करने पर उसकी मां सुनीता की फरसे से हत्या कर दी। इसकी प्राथमिकी सरधना थाने में दर्ज है।
 

10 of 12
कपसाड़ में अपनों का दुख बांटने जा रहे रिश्तेदारों को गांव के बाहर रोकने पर रिश्तेदार धरने पर बैठे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पारस सोम को रुड़की रेलवे स्टेशन से पकड़ा
वहीं, रूबी की तलाश और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दस टीमें लगी हुई थीं। शनिवार शाम 6:15 बजे मेरठ सर्विलांस टीम के इनपुट पर एसपी देहात हरिद्वार की टीम ने पारस सोम को रुड़की रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। उसके साथ रूबी भी मिल गई। 

 

11 of 12
गांव कपसाड़ में बाहरी लोगों की आवाजाही पर रोक लगाने के लिए लगाई बैरिकेडिंग और तैनात फोर्स - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रूबी को लेकर दो दिन रिश्तेदार से यहां रूका था पारस
इसकी जानकारी लगने पर मेरठ और सहारनपुर पुलिस भी हरिद्वार पहुंच गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि वारदात के बाद पारस अपने एक रिश्तेदार के घर नागल सहारनपुर में रूबी के साथ पहुंचा था। वहां दो दिन फरारी काटी। शनिवार को वह हरिद्वार जाने के लिए रुड़की रेलवे स्टेशन पर पहुंचा था तभी पुलिस ने दबोच लिया।
 
विज्ञापन

12 of 12
आरोपी पारस सोम - फोटो : वीडियो ग्रैब
पारस सोम ने सुनीता की हत्या और रूबी को अगवा करने की बात कबूल की है। आरोपी पहले भी अपने पिता पर हमला कर चुका है। युवती को आज कोर्ट में पेश करेंगे। युवती के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। डॉ. विपिन ताडा, एसएसपी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें