मेरठ मेट्रो का ट्रायल
- फोटो : अमर उजाला
तीन भूमिगत स्टेशन समेत कुल 13 स्टेशन बनाए जा रहे हैं। इनके नाम मेरठ साउथ, परतापुर, रिठानी, शताब्दी नगर (संजय वन), ब्रह्मपुरी, मेरठ सेंट्रल, भैसाली, बेगमपुल, एमईएस कॉलोनी, दौरली, मेरठ नॉर्थ, मोदीपुरम और मोदीपुरम डिपो हैं।
इनमें से मेरठ साउथ, शताब्दी नगर, बेगमपुल और मोदीपुरम स्टेशनों पर नमो भारत व मेरठ मेट्रो दोनों सेवाएं उपलब्ध होंगी। मेरठ सेंट्रल, भैसाली और बेगमपुल अंडरग्राउंड स्टेशन होंगे जबकि शेष स्टेशन एलिवेटेड होंगे।