फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ सामूहिक हत्याकांड: मोईन से नफरत करता था नईम, परिवार के लोगों ने किया कातिल को लेकर चौंकाने वाला खुलासा

Sun, 12 Jan 2025 11:37 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ में सामूहिक हत्याकांड की वारदात को अंजाम देने के बाद कातिल नईम अपने भाई तसलीम के घर पर पहुंचा था। बुधवार रात ही हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। फतेहउल्लापुर में प्लॉट और संपत्ति के लिए ही हत्या की वारदात हुई है।
विज्ञापन
1 of 10
Meerut Mass Murder - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के लिसाड़ीगेट के सुहेल गार्डन में राजमिस्त्री मोईन, उनकी पत्नी आसमा और तीन बेटियां अक्शा (8), अजीजा (4) और अलईफ्शा (1) की हत्या में नामजद 25 हजार के इनामी सौतेले भाई नईम की पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस आरोपी के बेहद करीब पहुंच गई है। नईम के रिश्तेदार की भी पुलिस ने लोकेशन निकाल दी और उसकी तलाश शुरू कर दी। सूत्रों के अनुसार नईम व उसके रिश्तेदार सहित तीन लोगों ने मोईन के परिवार को पहले खाने में नशीला पदार्थ खिलाया और फिर दंपती, तीन बेटियों को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन

2 of 10
घटनास्थल पर पहुंचे एसएसपी विपिन ताडा - फोटो : अमर उजाला
प्लॉट को लेकर था विवाद
एसएसपी विपिन ताड़ा के मुताबिक मोईन का अपने ही परिवार से विवाद चल रहा था। नईम ने पहले भी मोईन की हत्या की धमकी दी थी। नईम तांत्रिक है और उसने मोईन सहित उसके परिवार की हत्या की योजना 10 दिन पहले बनाई। मोईन ने जेल में बंद अपने भाई अमजद की जमानत कराने के लिए भाभी नजराना को चार लाख रुपए देकर फतेहउल्लापुर वाला प्लॉट अपने नाम कराया था। इसे लेकर परिवार में विवाद बढ़ गया था।
विज्ञापन

3 of 10
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने की नईम की घेराबंदी
नईम ने चार निकाह किए हैं। उसके साथ एक रिश्तेदार रहता है। उसे वह दत्तक पुत्र कहता है। मोईन के साले की तहरीर पर नईम, तसलीम और नजराना को नामजद किया गया है। इनमें नईम भागा हुआ है। परिवार के लोगों ने भी नईम और उसके साथ रहने वाले रिश्तेदार द्वारा सामूहिक हत्याकांड को अंजाम देने की बात कही है। एसएसपी ने नईम पर 25 हजार का इनाम घोषित कर उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की हैं। बताया गया कि नईम की पुलिस ने घेराबंदी कर ली। पुलिस उसके बेहद नजदीक पहुंच गई है। गिरफ्तारी होते ही पुलिस पूरे घटनाक्रम का खुलासा करने की बात कह रही है।

4 of 10
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
वारदात कर आसानी से भागा नईम
पुलिस का कहना है कि सामूहिक हत्याकांड की वारदात को अंजाम देने के बाद नईम अपने भाई तसलीम के घर पर पहुंचा था। बुधवार रात ही हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। फतेहउल्लापुर में प्लॉट और संपत्ति के लिए ही हत्या की वारदात हुई है। नईम शातिर है व उसके खिलाफ महाराष्ट्र में मुकदमे भी दर्ज हैं। नईम भी मोईन से नफरत करता था। आसमा के भाई ने आरोप लगाया कि पारिवारिक विवाद में सौतेले भाइयों और भाभी नजराना ने पूरे परिवार की हत्या की है। पुलिस ने तसलीम और नजराना को गिरफ्तार कर घंटों पूछताछ की, लेकिन अभी उन्होंने वारदात करना कबूल नहीं किया है। नईम की तलाश में पुलिस टीम दिल्ली व उत्तराखंड में ताबड़तोड़ दबिश दे रही है।
विज्ञापन

5 of 10
घटनास्थल पर पहुंचे अफसर - फोटो : अमर उजाला
यह हुई थी वारदात
मोईन और उसका परिवार डेढ़ महीने पहले ही रुड़की से आकर लिसाड़ीगेट के सुहेल गार्डन में आकर बसा था। मोईन अपने घर का निर्माण करा रहे थे। बृहस्पतिवार रात में करीब 8:30 बजे मोईन, उनकी पत्नी आसमा, तीनों बेटियों के शव मिले थे। वारदात के बाद से मोईन का सौतेला भाई नईम भागा हुआ है, उसका मोबाइल भी बंद है। आसमा के भाई आमिर अहमद ने लिसाड़ीगेट थाने में मोईन के सौतेले भाई नईम, तसलीम और भाभी नजराना के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। भागा हुआ आरोपी नईम मुख्य आरोपी बताया गया है।

 
विज्ञापन

6 of 10
एसएसपी विपिन ताडा - फोटो : अमर उजाला
मोईन के नामजद भाई तसलीम और भाभी नजराना को गिरफ्तार किया गया है। नामजद नईम मुख्य आरोपी है। पुलिस की टीम आरोपी नईम की तलाश में लगी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। नईम का एक रिश्तेदार भी भागा हुआ है, उसका मोबाइल बंद है। - विपिन ताडा, एसएसपी
विज्ञापन

7 of 10
मौके पर जमा लोग - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में दंपती और तीन बेटियों की हत्या
मेरठ के लिसाड़ीगेट के सुहेल गार्डन में राजमिस्त्री मोईन उर्फ मोईनुद्दीन (52), उनकी पत्नी आसमा (45) और उनकी तीन बेटियां अफ्सा (8), अजीजा (4) और अदीबा (1) की पत्थर काटने वाली मशीन से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार रात 8:30 बजे मोईनुद्दीन के दो भाई वहां पहुंचे तो अंदर का मंजर देखकर उनकी चीख निकल गई। बेड के पास मोईन और बेड के अंदर बॉक्स में उनकी पत्नी और तीनों बेटियों के रक्तरंजित शव मिले। जानकारी लगते ही पुलिस अधिकारी पहुंच गए। देर रात तक हत्यारों की तलाश की जा रही थी। हत्याकांड के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

 

8 of 10
मौके पर जमा लोग - फोटो : अमर उजाला
मोईन के किराए वाले घर के गेट पर लगा था ताला
एसएसपी विपिन ताडा ने बताया कि मोईनुद्दीन डेढ़ महीने पहले रुड़की से परिवार के साथ सुहेल गार्डन में आए थे। 30 गज का मकान किराए पर लिया। मकान के बराबर में प्लॉट खरीदकर वो अपने मकान का निर्माण करा रहे थे। बृहस्पतिवार को निर्माणाधीन मकान पर मोईनुद्दीन और उनका परिवार नहीं दिखाई दे रहा था, जबकि बुधवार को ही निर्माणाधीन मकान में लिंटर डाला गया था। मोईन के भाई उन्हें फोन कर रहे थे, मगर फोन नहीं उठ रहा था। इसके चलते रात में मोईनुद्दीन के भाई तसलीम और मोबीन सुहेल गार्डन पहुंचे। मोईन के किराए वाले घर के गेट पर ताला लगा था। 

 

9 of 10
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बोरियों में बंद थे दोनों छोटी बच्चियों के शव
अनहोनी की आशंका में ताला तोड़कर वह घर में घुसे तो बेड के पास चादर में लिपटी मोईन की लाश पड़ी थी। चादर की गठरी से बनाई हुई थी। खून के निशान देखकर बेड का बॉक्स खोलकर देखा तो बाकी चारों लाशें वहां थीं। दोनों छोटी बच्चियों के शव बोरियों में बंद थे। परिवार के पांच लोगों की हत्या का पता लगते ही भीड़ मौके पर पहुंच गई। सूचना पर पुलिस अधिकारी पहुंचे। पुलिस ने मकान को सील कर दिया और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच शुरू कर दी। एडीजी मेरठ जोन डीके ठाकुर, डीआईजी कलानिधि नैथानी और एसएसपी विपिन ताडा पुलिस फोर्स के साथ देर रात तक छानबीन करते रहे।

 
विज्ञापन

10 of 10
घर में बिखरा सामान - फोटो : अमर उजाला
अंदेशा, पहले मोईनुद्दीन, फिर परिवार को मार डाला
पत्थर काटने वाली मशीन से परिवार के पांचों लोगों का गला काटा गया है। मौके पर खून से सनी पत्थर काटने वाली मशीन मिली। फॉरेंसिक टीम ने मशीन को कब्जे में ले लिया है। अंदेशा जताया गया कि बदमाशों ने पहले मोईनुद्दीन की हत्या की और उसके बाद परिवार को मार डाला। पुलिस अधिकारियों ने क्राइम सीन भी किया है। आसपास के लोगों से पुलिस ने जानकारी जुटाई कि आखिर मोईनुद्दीन और उसका परिवार आखिरी बार कब देखा था। पुलिस के पहुंचने से पहले तसलीम और मोमिन ने अपने भाई, भाभी और तीनों भतीजियों के शव देख थे। पुलिस ने भी दोनों भाईयों से उनकी पहचान कराई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें