फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ-लोकसभा सीट पर भगवा हैट्रिक, रातभर मना जश्न, लगे 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद' के नारे

Fri, 24 May 2019 01:29 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 8
बीजेपी की जीत के बाद जश्न मनाते लोग - फोटो : अमर उजाला
मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट पर कांटे की टक्कर में आखिरकार बाजी सांसद राजेंद्र अग्रवाल के हाथ लगी। जैसे ही कताई मिल स्थित मतगणना केंद्र से जीत की खुशखबरी बाहर आई, समर्थकों ने राजेंद्र को कंधे पर उठा लिया और शुरू हो गया जश्न का दौर...। चारों तरफ भगवा बयार के बीच कार्यकर्ताओं ने सांसद के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए। तस्

शहरभर में जगह-जगह मिठाइयां बांटकर कार्यकर्ताओं ने हर्ष मनाया। इससे पहले भी राजेंद्र अग्रवाल ने साल 2009 में ठीकठाक मतों से जीत हासिल की थी। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में चली मोदी लहर में उन्होंने विरोधी को भारी मतों से हराया, लेकिन इस बार उनके प्रतिद्वंद्वी हाजी याकूब कुरैशी ने उन्हें कड़ी टक्कर दी। ऐसे में राजेंद्र अग्रवाल की जीत का अंतर 4729 मतों का ही रहा। 
विज्ञापन

2 of 8
राजेंद्र अग्रवाल, भाजपा - फोटो : अमर उजाला
मेरठ-लोकसभा सीट पर भाजपा के राजेंद्र अग्रवाल ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की। उन्होंने कड़े मुकाबले में बसपा के हाजी याकूब को 4729 से मात दी। सुबह से ही इस सीट पर रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। कभी राजेंद्र आगे हो जाते तो कभी हाजी याकूब बढ़त बना लेते।

मेरठ दक्षिण, शहर, हापुड़, किठौर में जहां याकूब कुरैशी ने शानदार प्रदर्शन कर बढ़त बनाई, वहीं कैंट विधानसभा ने राजेंद्र अग्रवाल के सिर पर जीत का ताज सजा दिया। जीत की खुशी में भाजपाइयांें ने जश्न मनाया और मिठाई बांटी।
विज्ञापन

3 of 8
राजेंद्र अग्रवाल, भाजपा-बाएं - फोटो : अमर उजाला
मेरठ-हापुड़ सीट भाजपा के लिए सुरक्षित मानी जाती रही है। लेकिन इस बार सपा, बसपा और रालोद गठबंधन ने भाजपा के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी। जिस तरह मुस्लिम-एससी मतदाताओं का बसपा प्रत्याशी के पक्ष में ध्रुवीकरण हुआ, उससे इस सीट पर एक नये समीकरण बन गए। हाल ये रहा कि भाजपा हापुड़, किठौर, दक्षिण और शहर विधानसभा में बड़े अंतर से हारी। इन चारों विधानसभाओं में भाजपा की हार का अंतर एक लाख के आसपास था। लेकिन कैंट विधानसभा में मिली 1.02 लाख से ज्यादा की लीड और पोस्टल बैलेट से मिली बढ़त के सहारे राजेंद्र अग्रवाल मात्र 4729 वोटों से जीत हासिल कर पाए।
 
मेरठ सीट पर एक बार फिर मतदाताओं ने कांग्रेस को हाशिये पर रखा, जबकि 1989 से पहले इस सीट पर कांग्रेस का वर्चस्व रहता था। कांग्रेस को अब तक के सबसे कम वोट मिले। प्रत्याशी हरेंद्र अग्रवाल 34,479 वोट ही हासिल कर पाए। अन्य आठ प्रत्याशी तो आठ हजार वोटों से नीचे ही सिमट गए। नोटा को छह हजार से ज्यादा ने प्रयोग किया। 

4 of 8
राजेंद्र अग्रवाल भाजपा-बाएं - फोटो : अमर उजाला
राजेंद्र अग्रवाल को मिले वोट 586184
विधानसभावार मिले वोट

मेरठ कैंट-586184
मेरठ शहर-79241
मेरठ दक्षिण-122496
किठौर -109222
हापुड़ -103419    
इतने अंतर से तीन बार जीते
2009 -47114
2014-232326
2019-4729
विज्ञापन

5 of 8
हाजी याकूब कुरैशी - फोटो : अमर उजाला
हाजी याकूब को मिले वोट 581455
विधानसभावार मिले वोट

मेरठ कैंट-65322
मेरठ शहर -109637
मेरठ दक्षिण -152209
किठौर -131039
हापुड़ -119839

वोट प्रतिशत 
48.19 प्रतिशत राजेंद्र अग्रवाल 
47.8 प्रतिशत याकूब कुरैशी
 
विज्ञापन

6 of 8
हार जीत के आंकड़े जानने के लिए बाजार में स्क्रीन पर गड़ी रहीं समर्थकों की नजरें - फोटो : अमर उजाला
प्रत्याशियों को मिले वोट 
  प्रत्याशी       पार्टी  प्राप्त मत   
 राजेंद्र अग्रवाल        भाजपा 586184
हाजी याकूब कुरैशी       बसपा    581455
हरेंद्र अग्रवाल     कांग्रेस       34479 
  सहंसरपाल     निर्दलीय    2215
श्रवण अग्रवाल     निर्दलीय    1025
राजेश गिरि    सर्वोदय भारत पार्टी    978
आरती अग्रवाल     शिव सेना    957
नासिर अली    प्रगतिशील समाजवादी पार्टी    921
 अफजाल    बमपा    822
 किरन आरसी जाटव    कर्तव्य राष्ट्रीय पार्टी  512     
धर्मेंद्र     भारतीय जनता दल  489
  नोटा         6316
विज्ञापन

7 of 8
बीजेपी की जीत के बाद भगवा रोशनी में नहाया भाजपा कार्यालय - फोटो : अमर उजाला
नरेंद्र मोदी में जनता के विश्वास की है जीत : राजेंद्र अग्रवाल 
लगातार तीसरी बार मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से सांसद निर्वाचित हुए राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि केंद्र में भाजपा की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनी है। ऐसे में अब चल रहे विकास कार्यों को गति देकर तेजी से पूरा कराना उनकी प्राथमिकता होगा। अपनी जीत का श्रेय उन्होंने कार्यकर्ताओं की मेहनत के साथ प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी में जनता के अटूट विश्वास को दिया।  

जीत के बाद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि  जनता इस बार भी प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी को देखना चाहती थी। यह उसी का अंडर करंट था कि देश में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला है। राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि गठबंधन के समीकरण को देखते हुए वह अपनी जीत का अंतर कम मान रहे थे। लेकिन इतना कम अंतर होगा, इसकी उम्मीद नहीं थी। लेकिन यह जनता का फैसला है, जिसे सहर्ष स्वीकार करता हूं। अग्रवाल ने कहा कि अब अधूरे प्रोजेक्ट को तेजी से पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन

8 of 8
बीजेपी की जीत के बाद जश्न मनाते कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
कार्यकर्ताओं ने की बहुत मेहनत 
सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि जीत के पीछे नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता के साथ कार्यकर्ताओं की संगठन के प्रति आस्था के चलते उनकी मेहनत भी है। भाजपा विश्व का सबसे बड़ा संगठन है और इसके कार्यकर्ता बिना किसी स्वार्थ के काम करते हैं। इसलिए इस जीत का बड़ा श्रेय संगठन के कार्यकर्ताओं को भी जाता है। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें