फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LLB स्टूडेंट मर्डर केस: लाल घेरे में खौफनाक हैं ये तीन चेहरे, गांव में की थी ऐसी वारदात, अभी तक दहशत में लोग, तस्वीरें भी दर्दनाक

Wed, 25 May 2022 07:55 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala
मेरठ में एलएलबी के छात्र की हत्या करने वाले शातिर आरोपी सोनीपत में गिरफ्तार किए गए हैं। सवाल उठ रहा है कि जिन इनामी आरोपियों को तीन राज्यों की पुलिस कई महीनों में गिरफ्तार नहीं कर पाई वे इतनी आसानी से कैसे गिरफ्तार हो गए। इससे पहले भी कई शातिर अपराधियों की सोनीपत में गिरफ्तारी हुई है। पावली खुर्द गांव निवासी एक लाख के इनामी सनी काकरान ने अपने साथियों के साथ मिलकर गांव में ही खौफनाक वारदात को अंजाम दिया था।    

ये थी वारदात
कंकरखेड़ा थाने के पावली खुर्द गांव में 20 मई को शुक्रवार को एलएलबी के छात्र प्रयाग चौधरी की घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी। परिजनों ने गांव के ही सनी काकरान, चिंदौड़ी निवासी अतुल और दिल्ली के नसरूद्दीन को नामजद किया था। वहीं इस सनसनीखेज वारदात से गांव के लोगों में अभी तक दहशत है।

इसके अलावा मेरठ के ही इंचौली में 29 अगस्त 2021 को बसपा नेता मनोज कुमार की हत्या के बाद सनी और अतुल पर पुलिस ने एक-एक लाख का इनाम घोषित किया था। तभी से यह पुलिस के हाथ नहीं आए। इन पर हरियाणा और उत्तराखंड में भी संगीन धाराओं में मामले दर्ज हैं। मेरठ पुलिस इन बदमाशों को गिरफ्तार नहीं कर पा रही थी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
प्रयाग का फाइल फोटो और विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala
एसटीएफ मेरठ के एएसपी बृजेश सिंह ने बताया कि मंगलवार को तीनों हत्यारोपी सोनीपत में  सेक्टर-7 में एक ही बाइक पर घूम रहे थे। ट्रैफिक का नियम तोड़ने पर चेकिंग के दौरान वहां की यातायात पुलिस ने तीनों को पकड़ा है। तलाशी में तमंचा मिलने के बाद पुलिस की पूछताछ की तो तीनों ने मेरठ में हत्या करना कबूल लिया। सोनीपत पुलिस ने इसकी जानकारी मेरठ पुलिस को दी।
विज्ञापन

3 of 7
गोली मारकर हत्या। - फोटो : amar ujala
सनी काकरान और अतुल पर है एक लाख का इनाम
एक-एक लाख के इनामी बदमाश सनी काकरान, अतुल और नसरूद्दीन को हरियाणा में सोनीपत पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। हरियाणा पुलिस ने दावा किया है कि तीनों एक बाइक पर जा रहे थे और चेकिंग के दौरान पकड़े गए। तलाशी में इनसे तमंचा बरामद दिखाया गया है।

4 of 7
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
तीनों हत्यारोपी को बी-वारंट पर लाएगी मेरठ पुलिस 
तीनों हत्यारोपियों के सोनीपत में गिरफ्तार होने की जानकारी मिलने पर मेरठ पुलिस उन्हें बी-वारंट पर लाने की तैयारी में जुट गई है। कंकरखेड़ा पुलिस हत्यारोपियों से पूछताछ करने के लिए सोनीपत पहुंच गई है। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना कि तीनों हत्यारोपियों पर मेरठ में हत्या के कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

5 of 7
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala
सुलग रहे सवाल... मेरठ में वारदात, सोनीपत में पकड़े जा रहे बदमाश
पावली खुर्द में एलएलबी के छात्र प्रयाग चौधरी की हत्या के मामले में मेरठ पुलिस को सनी काकरान और उसके साथियों की तलाश थी पर ये हरियाणा के सोनीपत में ट्रैफिक नियम तोड़ते पकड़े गए। एक-एक लाख के इनामी कुख्यातों की इस तरह से गिरफ्तारी पर सवाल भी उठ रहे हैं। बीते कुछ वर्षों में पश्चिमी यूपी में खून बहाने के आरोपी कई बदमाश कुछ इसी तरह सोनीपत में पकड़े गए हैं। उधर, गिरफ्तारी के बाद सनी और उसके साथियों के खिलाफ मेरठ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में भी मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन

6 of 7
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
सनी और अतुल की तलाश में मेरठ, हरियाणा और उत्तराखंड पुलिस कई माह से लगी थी। पिछले दिनों हरियाणा में वारदात के बाद इनके देहरादून में घुसने की सूचना पर उत्तराखंड पुलिस अलर्ट हो गई थी। बड़ा सवाल यह है कि जो कुख्यात तीन प्रदेशों की पुलिस के हाथ नहीं लग रहे थे वह सोनीपत में एक ही बाइक पर घूमते पकड़े गए या फिर इसके पीछे कोई सांठगांठ है। पावली खुर्द में प्रयाग पर सनी और उसके गैंग ने 9 एमएम की पिस्टल से गोलियां बरसाईं, लेकिन सोनीपत पुलिस ने इनसे तमंचा बरामद दिखाया है। सवाल यह भी है कि जो बदमाश अत्याधुनिक पिस्टल रखते हैं और दुस्साहसिक ढंग से वारदात करते हैं क्या वह तमंचा लेकर घूम रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गोली का निशान - फोटो : amar ujala
मोनू जाट और नितिन राठी भी हुए थे सोनीपत में गिरफ्तार
2016 में पांच हत्या का आरोपी और 50 हजार का इनामी मोनू जाट और उसका साथी नितिन राठी भी सोनीपत में गिरफ्तार हुआ था। मुकीम काला भी सोनीपत में दो बार गिरफ्तार हुआ था। बागपत का एक लाख का इनामी पप्पू भी सोनीपत में पकड़ा गया था। लिसाड़ीगेट का कुख्यात नईम भी सोनीपत में ही गिरफ्तार हुआ था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें