फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मेरठ शराब कांड पर सवाल, अलीगढ़ जैसी घटना के बाद भी नहीं चेता तंत्र, निगरानी और कार्रवाई पर घिरा प्रशासन

Sat, 04 Apr 2026 12:17 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के दौराला में मिलावटी शराब से तीन मौतों के बाद पुलिस और आबकारी विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। अलीगढ़ लोधा कांड के बाद भी निगरानी और कार्रवाई में ढिलाई के आरोप लग रहे हैं।

विज्ञापन
1 of 6
मेरठ में शराब कांड - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के दौराला क्षेत्र में मिलावटी शराब से तीन लोगों की मौत के आरोप ने एक बार फिर पुलिस और आबकारी विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह घटना ऐसे समय सामने आई है, जब 2021 में अलीगढ़ के लोधा क्षेत्र में जहरीली शराब से कई लोगों की मौत के बाद पूरे प्रदेश में सख्ती के निर्देश दिए गए थे।

विज्ञापन

2 of 6
मेरठ में शराब कांड, तीन की मौत - फोटो : अमर उजाला

अलीगढ़ कांड के बाद प्रदेश सरकार ने प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने और मिलावटी शराब के कारोबार पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। शुरुआती दिनों में पुलिस और आबकारी विभाग ने अभियान भी चलाया, लेकिन समय बीतने के साथ कार्रवाई की रफ्तार धीमी पड़ती चली गई।

विज्ञापन

3 of 6
मेरठ में शराब कांड, तीन की मौत - फोटो : अमर उजाला

स्थानीय लोगों का आरोप है कि दौराला और आसपास के क्षेत्रों में शराब की बिक्री और गुणवत्ता की निगरानी को लेकर अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाई गई। शराब के ठेकों पर स्टॉक की जांच और गुणवत्ता की पड़ताल नियमित रूप से नहीं हो रही थी।

4 of 6
मेरठ में शराब कांड, तीन की मौत - फोटो : अमर उजाला

हाल ही में मोदीपुरम स्थित मिलांज मॉल के शराब ठेके पर एक्सपायर बीयर मिलने का मामला भी सामने आया था, जिसके बाद शिकायत पर छापेमारी की गई थी। इसी तरह लावड़ क्षेत्र में भी पहले एक शराब ठेके के सेल्समैन को संदिग्ध ढक्कनों के साथ पकड़ा गया था। उस मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद कार्रवाई आगे नहीं बढ़ पाई।

विज्ञापन

5 of 6
मेरठ में शराब कांड, तीन की मौत - फोटो : अमर उजाला

स्थानीय लोगों का आरोप है कि वही व्यक्ति फिर से ठेके पर काम कर रहा है। पुलिस और आबकारी विभाग की कथित निष्क्रियता के कारण अवैध शराब का कारोबार क्षेत्र में फल-फूल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मेरठ में शराब कांड, तीन की मौत - फोटो : अमर उजाला

ग्रामीणों का कहना है कि लावड़ रोड के आझौता, समौली, खेड़ी और मवी जैसे गांवों में पहले भी कच्ची शराब को लेकर कई बार छापेमारी हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद यह धंधा गुपचुप तरीके से जारी है। लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद पुलिस की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही।

दौराला की ताजा घटना के बाद एक बार फिर यह सवाल उठ रहा है कि आखिर कब तक लापरवाही और अवैध शराब का कारोबार लोगों की जान लेता रहेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें