पश्चिमी उत्तर प्रदेश खासकर मेरठ में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर वकीलों, नेताओं, व्यापारियों, सामाजिक संगठनों और आम जनता ने भी प्रदर्शन किया। साथ ही शहर में पैदल मार्च निकाला।
विज्ञापन
1 of 10
सड़क पर लेटकर प्रदर्शन करते वकील।
- फोटो : अमर उजाला
पश्चिम उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग अब जनआंदोलन में तब्दील हो गई और शनिवार को जनसमूह सड़कों पर उतर आया। हाईकोर्ट बेंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति के आह्वान पर कचहरी में मेरठ बार एसोसिएशन के कार्यालय से लेकर बेगमपुल तक पैदल मार्च निकाला। इसमें बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं के साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता व आमजन भी शामिल हुए। बेगमपुल पर दो घंटे तक मानव शृंखला बनाकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
2 of 10
बेगमपुल पर बनाई मानव शृंखला।
- फोटो : अमर उजाला
वाहनों की आवाजाही पर अधिवक्ता सड़क पर लेट गए। एक स्वर में सभी ने मेरठ में हाईकोर्ट बेंच की मांग की। इस दौरान भीषण जाम के हालात भी बन गए। यातायात को डायवर्ट कर निकाला गया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट बेंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति के आह्वान पर पश्चिम उत्तर प्रदेश के सभी 22 जनपदों में शनिवार को अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य नहीं किया और शहर के प्रमुख चौराहा और स्थान पर प्रदर्शन किया। मेरठ में भी सुबह से ही अधिवक्ता मेरठ बार के नानक चंद सभागार में एकत्र हुए।
विज्ञापन
3 of 10
अर्द्धनग्न होकर किया प्रदर्शन।
- फोटो : अमर उजाला
कचहरी की सभी दुकानें और अधिवक्ताओं के चेंबर बंद रहे। समिति के चेयरमैन संजय शर्मा, संयोजक राजेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में कचहरी से नारेबाजी करते हुए हाथों में बैनर और नारे लिखीं तख्तियां लेकर पीएल शर्मा मार्ग पर पैदल मार्च किया गया। वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद जैन, युवा ब्राह्मण सभा, संजय गैलेक्सी ने प्रदर्शन में शामिल लोगों का शीतल जल आदि देकर स्वागत किया।
4 of 10
एक वकील अपने ऊपर तेल उड़ेलने लगा, तो उसे रोका गया।
- फोटो : अमर उजाला
बेगमपुल पर लगा जाम
पंचमुखी हनुमान मंदिर पर पंडित कैलाश दत्त व विवेक दत्त ने माला पटके पहनाकर स्वागत किया। जुलूस और पैदल मार्च बेगमपुल पर पहुंचा। यहां अधिवक्ताओं व लोगों ने मानव श्रृंखला बनाकर बेगमपुल को जाम कर दिया। संजय शर्मा ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनता को न्याय पाने के लिए 750-800 किमी. दूर चक्कर लगाने पड़ते हैं। इससे व्यर्थ का समय और पैसों की बर्बादी होती है। ऐसे में पश्चिमी उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट बेंच स्थापित की जाए ताकि लोगों को सस्ता, सुलभ न्याय मिल सके।
विज्ञापन
5 of 10
व्यापारियों ने भी दिया साथ।
- फोटो : अमर उजाला
वाहन निकालने पर हुई नोकझोंक
प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ता बेगमपुल चौराहे पर जगह-जगह दरियां डालकर धरना देकर बैठे रहे। इस बीच कुछ रास्तों पर कुछ वाहन चालक वाहन निकालने लगे तो अधिवक्ताओं ने सड़क पर लेट कर उन्हें रोका। कुछ लोगों से नोकझोंक हुई। पूर्व घोषित कार्यक्रम के बावजूद पुलिस की ओर से यातायात के लिए मुकम्मल व्यवस्था नहीं की गई। ऐसे में दूर तक जाम लगा रहा। यातायात पुलिस ने जैसे-तैसे वाहनों को को डायवर्ट कर निकाला।
विज्ञापन
6 of 10
सपा ने भी दिया प्रदर्शन में साथ।
- फोटो : अमर उजाला
समर्थन में उमड़े लोग और जनप्रतिनिधि
महापौर हरिकांत अहलूवालिया, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता तथा दूसरे गुट के अध्यक्ष नवीन गुप्ता, आबूलेन व्यापार संघ से सरदार राजबीर सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव भाटी, महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष अवनीश काजला, ब्लॉक अध्यक्ष अरुण कौशिक, राकेश कुशवाहा, पीटर हैरिसन, योगी जाटव, कृष्ण कुमार किशनी, चौ. यशपाल सिंह, धूम सिंह गुर्जर, आदित्य शर्मा, सलीम खान, हरिकिशन वर्मा, संजय कटारिया, रीना शर्मा, दुष्यंत सागर, कंकरखेड़ा व्यापार संघ से नीरज मित्तल, सफाई मजदूर संघ से कैलाश चंदोला, बसपा के बाबूराम जाटव व अनिल सहगल आदि शामिल हुए। मेरठ कॉलेज रोड व्यापार संघ के महामंत्री आशीष चौरसिया एडवाकेट ने टीम के साथ पहुंचकर समर्थन दिया। मेरठ ईंट निर्माता कल्याण समिति के अध्यक्ष योगेश फौजी, महामंत्री सतीश गुप्ता, संजय गोयल गोदावरी, कंवरपाल तूफानी, मानवेंद्र सिंह, बबलू चौधरी, संजीव करनवाल, राजीव त्यागी, कृष्णपाल सिंह ने हिस्सा लिया। सपा नेता अमित शर्मा अपनी टीम के साथ पहुंचे। ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन अध्यक्ष गौरव शर्मा, रोहित कपूर, सरदार खेता सिंह, अंबर गोयल, अनीश चौधरी, रोहित शर्मा, नीरज आहूजा, राजू शर्मा, सुनील मौजूद रहे। सैफी संघर्ष समिति के हसीन अहमद सैफी, मोहम्मद अहमद, मौ. सलीम सैफी, नसीम आलम सैफी, नसीब सैफी एडवोकेट, एडवोकेट इस्लाम गुलज़ार सैफी, सुआलेहीन सैफी, हाजी इरफान, यूसुफ सैफी आदि ने भी पहुंचकर समर्थन दिया।
विज्ञापन
7 of 10
प्रदर्शन में शामिल वकील।
- फोटो : अमर उजाला
नेताओं ने भी उठाई आवाज
भाजपाइयों के साथ ही भाजपा से जुड़े व्यापारिक संगठन के अलावा कांग्रेस, सपा, आजाद अधिकार सेना, मेरठ कॉलेज छात्रसंघ, बसपा समेत तमाम संगठन से जुड़े लोग पहुंचे। सभी ने हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर प्रदर्शन को समर्थन दिया और संबोधन कर बेंच की मांग को अपना समर्थन दिया। सपा विधायक अतुल प्रधान ने भी समर्थन दिया।
8 of 10
बेगमपुल पर प्रदर्शन।
- फोटो : अमर उजाला
सपा ने किया वकीलों के आंदोलन का समर्थन
मेरठ। जिला अध्यक्ष विपिन चौधरी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कचहरी पहुंचकर वकीलों के हाईकोर्ट बेंच स्थापना के लिए समर्थन दिया। विपिन चौधरी ने कहा मेरठ में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना जल्द होनी चाहिए। समाजवादी पार्टी वकीलों के इस न्यायपूर्ण संघर्ष में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। उन्होंने सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी, जिला कोषाध्यक्ष निरंजन सिंह पंडित, सम्राट मलिक, रजत शर्मा, अहतेशाम इलाही, दीपक सिरोही, डॉ. आदित्य सिंह, हिमांशु, सिद्धार्थ आदि रहे।
9 of 10
वकीलों का प्रदर्शन।
- फोटो : अमर उजाला
यूपी मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने भी दिया समर्थन
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना के लिए यूपी मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने बेगमपुल पहुंचकर दिया। एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरजीत पिंकी चिन्योटी ने कहा हाईकोर्ट बेंच से करोड़ों लोगों को लाभ होगा। सरकार खुद कहती है कि आम आदमी को सस्ता न्याय मिलना चाहिए। सरकार को अपनी बात पर अमल कर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना करनी चाहिए।
एक वकील को पुतला जलाने से रोकते साथी वकील।
- फोटो : अमर उजाला
शहर बंदी के आह्वान का भी समर्थन करेगा संयुक्त व्यापार संघ
बेगमपुल पर हाईकोर्ट बैंच की मांग लेकर संयुक्त व्यापार संघ के आबूलेन, बेगमपुल सहित विभिन्न संगठन भी प्रदर्शन में शामिल हुए। व्यापारियों ने मांग पूरी होने तक आंदोलन को जारी रखने की बात कही। संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता और नवीन गुप्ता ने कहा कि हाईकोर्ट बेंच की मांग लंबे समय से चली आ रही है। सरकार को इसे पूरा करना चाहिए।
वहीं, आबूलेन व्यापार संघ महामंत्री राजबीर सिंह ने कहा कि संगठन ने अधिवक्ताओं को पूर्ण समर्थन दिया। आंदोलन में अन्य व्यापार संघ और व्यापारी एसोसिएशन शामिल हुई। संयुक्त व्यापार संघ महामंत्री दलजीत सिंह ने कहा कि शहर के सभी व्यापारियों की मांग है कि मेरठ को हाईकोर्ट बेंच स्थापित की जाए। अभी हाईकोर्ट जाने-आने में तीन दिन तक का समय लग जाता है। इस अवसर पर नीरज मित्तल, तरुण गुप्ता, अंकुर गोयल, सुनील रिठानी, मनीष शर्मा, विजय आनंद अग्रवाल, अमित बंसल, सुधांशु, विकास, संजीव एलोरा, सचिन खन्ना आदि रहे।