फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पति को मार दो, तुम्हारी हो जाऊंगी..,' जेई की बेटियों पर थी बदनीयत, तंग आकर पत्नी ने लिया बड़ा फैसला

Sun, 17 Mar 2019 11:59 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
जेई की पत्नी व आरोपी पवन
मेरठ में नलकूप के जेई सुशील कुमार की घिनौनी हरकत ही उसकी मौत का कारण बनी। जेई अपनी खुद की ही बेटियों पर बुरी नीयत रखता था, इसके चलते पत्नी को बेटी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रचनी पड़ी। वारदात करने के लिए महिला ने सोशल साइट के जरिये एक युवक से दोस्ती की। महिला ने प्यार का हवाला देकर उसे राजस्थान से बुलाकर पति की हत्या करा दी। पुलिस ने महिला, युवक और बेटी को गिरफ्तार कर इस वारदात का खुलासा किया है। 
विज्ञापन

2 of 7
मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी नितिन तिवारी, एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर जेई की हत्या का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि बुधवार को जेल चुंगी चौराहा स्थित ट्यूबवेल कॉलोनी में नलकूप के जेई सुशील कुमार निवासी सलोनी सहारनपुर की हत्या हुई थी। पुलिस ने जांच की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी पवन कुमार सैन उर्फ सोनू निवासी नाहरावाली अनूपगढ़ श्रीगंगानगर राजस्थान, जेई सुशील की पत्नी मोनिका उर्फ डोली और उसकी बेटी को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन

3 of 7
जांच करती पुलिस
पुलिस के मुताबिक मोनिका ने बताया कि उसका पति सुशील बेटियों पर बुरी नीयत रखता था। उसकी गंदी हरकतों से परिवार परेशान था। मोनिका ने सुशील की घिनौनी हरकतों के बारे में अपनी सास परीक्षा देवी को भी बताया था। पति की हत्या करने के लिए मोनिका ने जून 2018 में एक एप के जरिये पवन से दोस्ती की। दोनों में अवैध संबंध भी बने। पवन अक्सर मोनिका से मिलने के लिए मेरठ आता था। पति की गंदी हरकतों के बारे में महिला ने पवन को बताया। 

4 of 7
इसी आवासीय कॉलोनी में रहते थे जेई
पति को मार दो, मैं तुम्हारी हो जाऊंगी 
पुलिस ने बताया कि मोनिका पवन से कहती थी कि सुशील अब मेरे और तुम्हारे रिश्ते में रोड़ा बना हुआ है, पति को मार दो। मोनिका ने पवन को फोन कर मंगलवार की रात मेरठ बुलाया। जेल चुंगी के पास ही एक होटल में कमरा ले लिया। सुबह पवन ट्यूबवेल कॉलोनी पहुंचा। मोनिका ने सुबह फोन कर पवन को बुला लिया। इससे पहले मोनिका की बड़ी बेटी ने अपनी पिता के हाथ पैर बांध दिए थे। जिसके बाद तीनों ने मिलकर सुशील की हत्या कर दी। 
विज्ञापन

5 of 7
घर में बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला
सुपारी के नाम के सुशील की मां ने मोनिका को दिए 20 हजार रुपये 
पुलिस ने प्रेसवार्ता में बताया कि जेई सुशील कुमार की हत्या की योजना में उसकी मां परीक्षा देवी भी शामिल थी। परीक्षा देवी ने 20 हजार रुपये अपनी पुत्रवधू को देकर कहा था कि ये पैसे तेरे काम आएंगे। बेटे की घिनौनी हरकत वह बर्दाश्त नहीं कर सकी। हत्या किसी से करानी पड़ेगी, जिसमें तुमको पैसे की जरूरत होगी। पुलिस ने परीक्षा देवी की तलाश में एक टीम सहारनपुर भेजी है। वहीं पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू व अन्य सामान बरामद कर लिया है। 
विज्ञापन

6 of 7
मौके पर मौजूद फोरेंसिक टीम - फोटो : अमर उजाला
सुशील को न मरवाती तो क्या करती 
प्रेसवार्ता में मोनिका ने बताया है कि सुशील को नहीं मरवाती को क्या करती। सुशील अपनी गलत हरकतों से बाज नहीं आता था। दोनों बेटियां परेशान हो चुकी थी। सुशील ने परिवार को किसी को मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ा था। पवन को बुलाया था और वह वारदात करके राजस्थान चला गया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जांच में जुटा डॉग स्क्वायड - फोटो : अमर उजाला
रातभर करवट बदलता रहा पवन 
पवन पेशे से नाई का काम करता है। मंगलवार शाम वह मेरठ आ गया। जेल चुंगी के पास एक होटल में पवन रुका। वह रातभर करवट बदलता रहा कि वह कैसे सुशील की हत्या करेगा। रात में चार बार पवन और मोनिका की फोन पर बात हुई। पवन डरा हुआ था, लेकिन मोनिका उसका ढांढस बंधा रही थी कि डरो मत सब काम हो जाएगा। बेटी ने हाथ पैर बांधने शुरू किए तो उसने पवन को फोन करके बुलाया। सुशील के हाथ पैर बंधे थे। पवन के हाथ में मोनिका ने चाकू दिया और कहा कि काट दो इसकी गर्दन। पवन ने ऐसा ही किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें