मौके पर जांच करते पुलिस अफसर
सीओ अजय शर्मा ने बताया कि डाक्टर तनवीर की दोनों पत्नियों के बीच आए दिन किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था और इसी वजह से आजीमुशान को अपनी सौतेली मां से नफरत हो गई थी।इसी से तंग आकर अजीमुशान ने सौतेली मां की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस मामे में मामले में तहरीर नहीं मिली है। पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है।
तबस्सुम चीखती रही, रहम की भीख मांगती रही, लेकिन अजीमुशान चारपाई के पाए से वार पर वार करता रहा। वह तबस्सुम पर तब तक प्रहार करता रहा, जब तक वह बेजान होकर गिर नहीं गई। अजीमुशान का गुस्सा इतने पर ही ठंडा नहीं हुआ। वह खून में लथपथ तबस्सुम के शव को बालों से पकड़कर जीने की सीढ़ियों से घसीटता हुआ नीचे लाया और कमरे में लाकर डाल दिया।