अब्दुला रेजीडेंसी
- फोटो : अमर उजाला
ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने हापुड़ रोड स्थित इस रेजीडेंसी में केवल अल्पसंख्यक समुदाय को ही भूखंड देने पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की थी। इसके बाद डीएम डॉ. वीके सिंह ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी बनाई, जिसमें एसडीएम सदर डॉ. दीक्षा जोशी, सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी और आवास विकास परिषद के अधिशासी अभियंता आफताब अहमद शामिल थे।