फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: अपनों की तलाश में बेबस परिजन, लापता रिंकी का भी नहीं लगा कोई सुराग

Tue, 28 May 2019 01:09 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
गंगनहर में लापता लोगों की तलाश - फोटो : अमर उजाला
गंगनहर में कार गिरने के मामले में कारोबारियों के परिजनों ने पुलिस से खोजबीन तेज करने की मांग की। कई अंदेशों के चलते परिजन सोमवार देर शाम गंगनहर के किनारे बैठे रहे कि शायद कहीं कार गंगनहर में न गिरी हो। पुलिस अफसरों का कहना कि अभी तक यही माना जा रहा कि जहां ब्रेजा कार गंगनहर में गिरी, वहीं तीनों कारोबारियों के मोबाइल की आखिरी लोकेशन सरधना के पास ही थी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
गंगनहर में लापता लोगों की तलाश - फोटो : अमर उजाला
सोमवार दोपहर करीब 12 बजे दिल्ली और गाजियाबाद के कारोबारियों के परिजन गंगनहर पर पहुंचे तो तमाम अंदेशों को लेकर भावुक हो गए। जिस स्थान पर कार गिरने की बात सामने आई, वहां की स्थिति देखकर बार-बार सीओ सरधना पंकज सिंह से पूछते रहे। जब भी पीएसी के गोताखोर सड़क की तरफ आते तो परिजन उनसे पूछते। देर शाम तब सर्च अभियान रोका गया तो परिजन मायूस दिखे। रात भी हो गई। लेकिन परिजनों को अपनों का कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

3 of 6
गंगनहर
‘फैक्टरी में चोरी हो गई है, हम जा रहे हैं’
सीओ सरधना पंकज सिंह ने बताया कि विवेक वर्मा और हनी सेतिया गहरे दोस्त हैं। दोनों की पार्टनरशिप भी है। ऐसे में दोनों ने शनिवार रात को चलने से पहले अपने-अपने घर पर यही बताया कि फैक्टरी में चोरी हो गई है। वहां तक जा रहे हैं। जबकि हरिनेक सिंह ने अपने घर पर हरिद्वार जाने के लिए बताया था। रात में जब विवेक और हनी सेतिया घर नहीं लौटे तो परिजनों की बेचैनी बढ़ गई। सुबह परिजन फैक्टरी पहुंचे तो वहां चोरी होना सामने नहीं आया। तीनों दोस्तों के मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आए। रविवार को दिन भर परिजन बेचैन रहे।

4 of 6
गंगनहर
अमर उजाला की पढ़ी थी खबर
सीओ सरधना का कहना है कि युवा कारोबारियों के परिजनों ने अमर उजाला में सोमवार को खबर पढ़ी कि मेरठ में एक ब्रेजा कार गंगनहर में गिर गई। जिसके बाद सीओ सरधना का सीयूजी नंबर लिया। उसके बाद परिजनों ने सीओ से बात की। सीओ ने बताया कि एक ब्रेजा कार गिरने का मामला सामने आया है। सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

5 of 6
लापता लोगों की तलाश करती टीम - फोटो : अमर उजाला
एनडीआरएफ की टीम आज पहुंचेगी
एसपी देहात अविनाश पांडेय का कहना है कि मसूरी नहर में एक बच्चे के डूबने के बाद एनडीआरएफ की टीम ने सोमवार को गाजियाबाद में सर्च अभियान चलाया। जिसके चलते मेरठ को एनडीआरएफ टीम नहीं मिल सकी। पीएसी के गोताखोरों ने ही कार सर्च की। सोमवार रात एसएसपी नितिन तिवारी ने एनडीआरएफ के अधिकारियों से संपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गंगनहर - फोटो : अमर उजाला
देवरिया की रिंकी का नहीं लगा सुराग
बीते शनिवार तड़के 4:45 बजे कांवड़ पटरी मार्ग पर अर्टिगा कार गंगनहर में जा गिरी थी। कार में देवरिया के 11 लोग सवार थे। पांच लोगों की मौत हो गई थी जबकि एक महिला रिंकी तेज बहाव में बह गई थी, जिसका अभी तक सुराग नहीं लगा। थाना प्रभारी धनवीर सिंह का कहना है कि केवल रोहटा पुलिस नहर व रजवाहों मे महिला की तलाश में लगी रही। हालांकि महिला का सुराग नहीं मिल पाया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें