फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती के अपहरण का मामला: प्रकरण में अब तक हुए ये खुलासे, पाकिस्तानी नदीम से जुड़े कई राज खुले

Thu, 21 Nov 2019 04:57 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
nadeem - फोटो : इंस्टाग्राम
लव जिहाद के जाल में फंसी मेरठ के कंकरखेड़ा निवासी व्यापारी की बेटी के मामले में अभी कुछ भी साफ नहीं है। वहीं पुलिस की जांच पड़ताल में अभी तक केवल इतनी जानकारी हासिल हुई है कि युवती दुबई में है और जिस नदीम नाम के युवक से वह सोशल मीडिया पर चैट करती थी वह पाकिस्तान का रहने वाला है।

अब युवती को दुबई से वापस देश लाना मेरठ पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है। वहीं पाकिस्तानी युवक के बारे में भी पुलिस ने कई जानकारियां जुटाई हैं लेकिन इनसे युवती को खोजने में कितनी मदद मिलेग यह तो वक्त आने पर ही साफ होगा। आगे देखें आखिर इस प्रकरण में अब तक क्या खुलासे हुए हैं: - 
विज्ञापन

2 of 7
nadeem - फोटो : इंस्टाग्राम
पुलिस के अनुसार युवती को बहला फुसला कर दुबई बुलाने का आरोपी नदीम दुबई के एक होटल में काम करता है और पाकिस्तान का रहने वाला है। लेकिन वह पाकिस्तान में कहां रहता है, इसकी जानकारी पाकिस्तानी एंबेसी से ही मिल सकती है। अब युवती के परिजन भाजपा सांसद से मदद की गुहार लगा रहे हैं।

 
विज्ञापन

3 of 7
लाचार पिता ने ट्विटर पर लिखकर लगाई गुहार - फोटो : अमर उजाला
घर से सात हजार रुपये लेकर लापता है युवती
पुलिस के अनुसार कंकरखेड़ा की यह युवती फेसबुक और इंस्टाग्राम पर नदीम नाम के युवक से जुड़ी थी। आरोपी नदीम पाकिस्तान का बताया गया, जो दुबई के एक पांच सितारा होटल में मैनेजर बताया गया। चार नवंबर को युवती का पासपोर्ट बना था। आठ नवंबर की सुबह युवती पासपोर्ट, शैक्षिक प्रमाणपत्र और सात हजार रुपये के साथ लापता हो गई थी। 

4 of 7
पाकिस्तानी युवक नदीम का सोशल मीडिया प्रोफाइल - फोटो : अमर उजाला
विदेशी क्षेत्रीय पंजीयन कार्यालय (एफआरआरओ) दिल्ली से मिली रिपोर्ट के मुताबिक युवती आठ नवंबर की रात्रि ही दिल्ली एयरपोर्ट से दुबई पहुंची थी। अब छात्रा को दुबई से कैसे लाया जाए, इसको लेकर पुलिस प्रशासन भी मंथन कर रहा है। युवती के परिजन भी भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल व पुलिस अधिकारियों से बेटी बरामद कराने की मांग कर रहे है। वहीं पुलिस की जांच अब थम गई है।  

 
विज्ञापन

5 of 7
संसद में बोलते सांसद राजेंद्र अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तानी एंबेसी से लेनी होगी जानकारी 
नदीम की जानकारी जुटाने के लिये पाकिस्तानी एंबेसी से भारतीय दूतावास को संपर्क करना होगा। इसको लेकर पीड़ित परिवार भी पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के अलावा भी भाजपा नेताओं संपर्क कर रहे है। परिजन इसे लव जिहाद का मामला बता रहे है। 
विज्ञापन

6 of 7
nadeem - फोटो : इंस्टाग्राम
दुबई के टॉपशेफ कुकिंग स्टूडियो में काम करता है नदीम
नदीम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 2017 फोटो शेयर कर रखे हैं। इनमें कई फोटो में वह टॉपशेफ कुकिंग स्टूडियो की ड्रेस पहने भी नजर आ रहा है। हालांकि 26 अक्तूबर के बाद नदीम ने इंस्टाग्राम पर कोई फोटो शेयर नहीं किया है। ऐसे में पुलिस भारतीय दूतावास में संपर्क कर टॉपशेफ कुकिंग स्टूडियो से नदीम की जानकारी जुटा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : amar ujala
भारतीय दूतावास जांच में जुटी है
पुलिस ने मामले की गहनता से जांच की। जिसमें पता चला कि छात्रा दुबई में है। छात्रा खुद ही घर से गई है। भारतीय दूतावास इसकी जांच करने में लगी है।  - डॉ. एएन सिंह, एसपी सिटी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें