फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 18 माह से कबाड़ी बाजार में चल रहा था देह व्यापार, 9 आरोपी गिरफ्तार; जांच के घेरे में थानेदार

Sat, 13 Sep 2025 12:51 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के कबाड़ी बाजार में 18 महीने से चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ। पुलिस ने चार कोठा संचालिकाओं समेत 9 आरोपियों को जेल भेजा, जबकि दो किशोरी और 15 महिलाओं को नारी निकेतन भेजा गया। एसएसपी ने ब्रह्मपुरी थानेदार के खिलाफ जांच शुरू कराई है।
विज्ञापन
1 of 6
कबाड़ी बाजार में चल रहा था देह व्यापार - फोटो : अमर उजाला
पश्चिम बंगाल और राजस्थान की चार महिला करीब 18 महीने से कबाड़ी बाजार में कोठा चलाकर देह व्यापार का धंधा कर रहीं थीं। दलाल यहां ग्राहक पहुंचा रहे थे। इसके बावजूद ब्रह्मपुरी पुलिस को इसकी भनक नहीं लगी है।   इससे पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने ब्रह्मपुरी थानेदार रमाकांत पचौरी के खिलाफ जांच शुरू करा दी है। 
विज्ञापन

2 of 6
कोर्ट में पेश की गई युवतियां। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने शुक्रवार को चार कोठा संचालिकाओं सहित नौ आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेजा है। कोठे पर मिलीं दो किशोरी और 15 महिलाओं को नारी निकेतन भेजा है। पुलिस ने आरोपियों से सात मोबाइल फोन बरामद किए और चार कोठों को सील कर दिया। आशा ज्योति केंद्र ने भी आरोपी व कोठे में महिलाओं के बयान दर्ज किए हैं।

यह भी पढ़ें: UP: मेरठ में तोड़ीं छह मजार, सैकड़ों की भीड़ ने किया हंगामा; देहात से लेकर शहर तक हाई अलर्ट
विज्ञापन

3 of 6
कबाड़ी बाजार में चल रहा था देह व्यापार - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली स्थित मिशन मुक्ति फाउंडेशन के डायरेक्टर वीरेंद्र कुमार सिंह की शिकायत पर गुरुवार को एसएसपी ने सीओ ब्रह्मपुरी और इंस्पेक्टर को दरकिनार करके सीओ सदर कैंट नवीना शुक्ला के नेतृत्व में 40  की टीम बनाकर कबाड़ी बाजार में छापा मारा था। 

4 of 6
कबाड़ी बाजार में खड़ी पुलिस की गाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
यहां से दो किशोरी समेत 17 महिलाओं को मुक्त कराया गया। इन्हें धन का लालच देकर या दबाव बनाकर अनैतिक धंधे में लाया गया था। कोठा संचालिका ही महिलाओं और लड़कियों को यहां पर लाती थीं। शुक्रवार को जांच कमेटी ने थाना ब्रह्मपुरी की भूमिका पर सवाल उठाए।
विज्ञापन

5 of 6
कबाड़ी बाजार में कार्रवाई करती टीम। - फोटो : अमर उजाला
बताया कि डेढ़ साल से कबाड़ी बाजार में  जिस्मफरोशी का धंधा चलने की शिकायत मिलने पर भी ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने कार्रवाई नहीं की थी। इसके बाद एसएसपी इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी की विभागीय जांच कराने के निर्देश जारी किए। दिनभर पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट जांच में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पेश की गई युवतियां। - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की गई। चार कोठा संचालिका सहित 9 दलाल व ग्राहकों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। यहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें