फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: आईआईएमटी यूनिवर्सिटी के गेट पर धरना देने वाले 12 छात्र नेताओं पर FIR, बलवे की धाराएं भी लगाईं

Wed, 27 May 2026 10:16 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

आईआईएमटी यूनिवर्सिटी की एमबीए की छात्रा अनु गुप्ता ने  20 मई को हॉस्टल की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। हंगामे के दौरान छात्रों पर महिला कांस्टेबल से मारपीट का भी आरोप लगाया गया है। 
विज्ञापन
1 of 6
अनु गुप्ता की मौत के मामले में कार्रवाई के लिए कमिश्नरी चौराहे पर प्रदर्शन करते छात्र। - फोटो : अमर उजाला
आईआईएमटी यूनिवर्सिटी गंगानगर में छात्रा अनु गुप्ता की आत्महत्या के मामले में धरना देने वाले 12 छात्र नेता व छात्र-छात्राओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। धरने के दौरान एलआईयू की महिला कांस्टेबल से मारपीट के मामले को भी प्राथमिकी में शामिल किया गया है।
 
विज्ञापन

2 of 6
प्रदर्शन करते छात्रों को रोकती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
गंगानगर थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर मनोज वर्मा की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, छात्र नेताओं ने आईआईएमटी यूनिवर्सिटी गेट-2 पर हंगामा किया और धरना देकर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने एलआईयू की महिला कॉस्टेबल से डायरी लेकर फाड़ डाली और मारपीट की। पुलिस से भी अभद्रता की गई। बाहर लगे बोर्ड उखाड़ कर और होर्डिंग फाड़ दिए। रास्ता भी रोका गया।
विज्ञापन

3 of 6
पुलिस से होती नोकझोंक। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने इन सभी आरोपों में मेरठ कॉलेज के छात्र नेता विजित तालियान, मोहित प्रजापति, शान मोहम्मद, प्रियांशु मलिक, सोहराब पठान, कुशल चहल, मुकुल राणा, हर्ष जाटव, मोहित, निशांत, साक्षी, माही और अज्ञात के खिलाफ बलवा, लोकसेवक पर हमला करने, कार्य से जबरन रोकने, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, लोगों को उकसाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह के मुताबिक उक्त घटना के संबंध में 12 नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।


 

4 of 6
अपनी बात कहते छात्र। - फोटो : अमर उजाला
ये हुई थी घटना
सहारनपुर जिले के देवबंद तहसील के ताजपुर गांव निवासी ओमकार गुप्ता की सबसे छोटी बेटी 23 वर्षीय अनु गुप्ता गंगानगर आईआईएमटी यूनिवर्सिटी में एमबीए अंतिम वर्ष की छात्रा थी। वह रूम नंबर 63 में रह रही थी।20 मई की सुबह करीब साढ़े नौ बजे कैंपस स्थित सरोजनी नायडू गर्ल्स हॉस्टल में स्टेयरवेल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन

5 of 6
अनु गुप्ता की फाइल फोटो और जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
पिता ओमकार गुप्ता, बहन तनु व साथी छात्र-छात्राओं ने यूनिवर्सिटी प्रशासन पर डिबार करने व उसकी एवज में 30 हजार रुपए मांगने का आरोप लगाया था। छात्रों का कहना था कि इसी मानसिक दबाव में अनु ने आत्मघाती कदम उठाया। छात्र नेताओं ने कैंपस के छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर गेट नंबर-2 पर हंगामा करते हुए धरना शुरू कर दिया था।

ये भी देखें...
ईद-उल-जुहा: मेरठ जिले में 173 ईदगाह व 515 मस्जिदों में होगी नमाज, जान लें क्या हैं जानवरों की कुर्बानी के नियम
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कमिश्नरी पर प्रदर्शन करते छात्र और उन्हें रोकती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
छात्रों का प्रदर्शन, कमिश्नरी चौराहे पर जताया विरोध
मेरठ के आईआईएमटी गंगानगर में युवती की मौत के मामले को लेकर छात्रों ने कमिश्नरी चौराहे पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। छात्रों ने घटना को गंभीर बताते हुए प्रशासन से पारदर्शी जांच कराने की अपील की। प्रदर्शन के दौरान मौके पर पुलिस बल तैनात रहा और अधिकारियों ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें