Weather Report: रविवार को सुबह से ही मौसम सुहाना हो गया। आसमान पर बादल छा गए और हल्की बूंदाबांदी होने लगी। मगर अभी भी मेरठ को अच्छी बारिश का इंतजार है।
विज्ञापन
1 of 7
मेरठ कमिश्नरी के पास से स्कूटी पर गुजरती युवतियां।
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को सुबह से ही मौसम बदल गया। आसमान पर काले बादल छाए और हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई, जिससे मौसम खुशनुमा हो गया।
विज्ञापन
2 of 7
मेरठ कॉलेज के निकट।
- फोटो : अमर उजाला
पिछले एक सप्ताह से मौसम में लगातार बदलाव के चलते गर्मी परेशान कर रही थी। उमस के चलते हाल बेहाल हो रहा था।
विज्ञापन
3 of 7
कचहरी के पास।
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एम शमीम का कहना है कि मौसम में बदलाव के साथ बारिश भी शुरू हो गई है। आगामी 2 दिन तक मानसून की अच्छी बारिश होने के आसार हैं।
4 of 7
मेरठ कॉलेज के पास से गुजरते युवक।
- फोटो : अमर उजाला
मानसून पूरे देश में दस्तक दे चुका है। फिलहाल मेरठ में अभी अच्छी बारिश का इंतजार है। अमूमन 27 जून तक मेरठ में मानसून पहुंच जाता है, मगर इस बार दो-तीन दिन लेट हो गया।
विज्ञापन
5 of 7
कलक्ट्रेट के निकट।
- फोटो : अमर उजाला
मानसून की पूरी बारिश मेरठ समेत आसपास के जिलों में होगी। सुबह से ही बदले मौसम के बीच रिमझिम बारिश ने दिन के तापमान और उमस को भी काम कर दिया है।
विज्ञापन
6 of 7
बारिश में क्रिकेट का मजा, मगर नियमों का नहीं रखा ध्यान।
- फोटो : अमर उजाला
बारिश के होने से जहां एक क्वालिटी इंडेक्स 100 से नीचे आ जाएगा। वहीं शहर वासियों को गर्मी से भी राहत मिलेगी। यह बारिश फसलों के लिए भी काफी लाभकारी होगी।