मेरठ के लिसाड़ीगेट के सुहेल गार्डन में राजमिस्त्री मोईन, पत्नी और तीन बेटियों के हत्यारोपी तांत्रिक नईम निवासी हुमायुंनगर, लोहियानगर को पुलिस ने 17वें दिन शनिवार सुबह 4:00 बजे मुठभेड़ में ढेर कर दिया।
मेरठ पुलिस मुठभेड़ में मारे गए पांच हत्या करने वाले आरोपी तांत्रिक नईम को दो गोली लगीं। एक गोली सिर में और एक सीने में लगी है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव उसके बेटे अब्दुल रहमान को सौंप दिया। शाम को कब्रिस्तान में परिजनों ने शव को सुपुर्द-ए- खाक कर दिया।
नईम की पुलिस के साथ मुठभेड़ की खबर मिलने पर परिजन मदीना कॉलोनी की तरफ दौड़ पड़े। वहां जाकर पता चला कि पुलिस उसे जिला अस्पताल ले गई है। जिला अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन
2 of 10
आरोपी नईम का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद बेटा अब्दुल रहमान कुछ परिजनों के साथ मोर्चरी पहुंचा। शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन हुमायुंनगर स्थित घर ले गए। इस दौरान हुमायुंनगर में सन्नाटा पसरा रहा। कुछ परिजनों के रोने की आवाज आ रही थी। कुछ देर में परिजन व आसपास के लोग शव को लेकर कब्रिस्तान की ओर रवाना हो गए।
विज्ञापन
3 of 10
मुठभेड़ स्थल पर एसएसपी और पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
थाना प्रभारी के जैकेट से छूकर निकली गोली
एसएसपी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान लिसाड़ी गेट थाना प्रभारी सुभाष चंद्र गौतम के जैकेट को छूकर बदमाशों की गोली निकली। थाना प्रभारी ने बुलेट प्रूफ जैकेट नहीं पहनी हुई थी। एसटीएफ के इंस्पेक्टर सुनील कुमार की तरह इनके भी गोली लग सकती थी।
4 of 10
सुहेल गार्डन में हुई पांच हत्याओं के आरोपी नईम को एनकाउंटर के बाद जिला अस्पताल में लाई पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मोबाइल बंद होने के बाद हो गया था परिजनों को शक
मोईन और उसके परिवार की हत्या के बाद जब नईम उनके घर नहीं पहुंचा और उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया, तो परिजनों को शक हो गया था। पुलिस ने नईम और सलमान की घेराबंदी शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
5 of 10
पांच हत्याकांड करने वाले आरोपियों के खुलासे को लेकर पुलिस लाइन में एसएसपी ने की प्रेसवार्ता
- फोटो : संवाद
फॉरेंसिक रिपोर्ट से होगा हत्यारोपी की घिनौनी हरकत का खुलासा
पैसा न देने पर दंपती की हत्या की है, लेकिन सवाल उठ रहे हैं कि मासूम बच्चियों को क्यों मारा? एक साल, दो साल और आठ साल की बच्चियों ने हत्यारोपियों का क्या बिगाड़ा था। एक और दो साल की बच्चियां तो आरोपियों को पहचान भी नहीं सकती थी। इसके अलावा चर्चा यह भी है कि आरोपी सलमान ने बच्चियों से घिनौनी हरकत भी की थी। हालांकि एसएसपी विपिन ताडा का कहना है कि फॉरेंसिक रिपोर्ट से ही हत्यारोपियों की घिनौनी हरकत का खुलासा होगा।
विज्ञापन
6 of 10
मुठभेड़ स्थल पर एसएसपी और पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में सलमान ने बहुत कुछ बताया है, पुष्टि होने पर धारा भी बढ़ेगी। एसएसपी की प्रेसवार्ता के बाद भी हत्यारोपी सलमान के बच्चियों से घिनौनी हरकत के सवाल का ठोस जवाब नहीं मिला है। सलमान के घिनौनी हरकत के संबंध में पुलिस ने आरोपी से गहन पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि सलमान शातिर है और वह इस सवाल पर चुप हो जाता है। इसके चलते बच्चियों की विसरा रिपोर्ट और स्लाइड फॉरेंसिक लैब भेजी गई है।
विज्ञापन
7 of 10
सुहेल गार्डन में हुई पांच हत्याओं के आरोपी नईम को एनकाउंटर के बाद जिला अस्पताल में लाई पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
दंपती और तीन बेटियों का हत्यारोपी नईम ढेर
मेरठ के लिसाड़ीगेट के सुहेल गार्डन में राजमिस्त्री मोईन, पत्नी आसमा और तीन बेटी अक्शा (8), अजीजा (4) व अलईफ्शा (1) के हत्यारोपी तांत्रिक नईम निवासी हुमायुंनगर, लोहियानगर को पुलिस ने 17 वें दिन शनिवार सुबह 4:00 बजे मुठभेड़ में ढेर कर दिया। मौके से उसका साथी सलमान निवासी मालेगांव, महाराष्ट्र भाग गया। उसकी तलाश में करीब दस घंटे लिसाड़ीगेट और लोहियानगर क्षेत्र में कांबिंग चली। दोपहर 2:00 बजे लोहियानगर क्षेत्र में निर्माणाधीन रिंग रोड स्थित नरहाड़ा गांव की सीमा पर फिर से मुठभेड़ हुई। इसमें सलमान पैर में पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया।
8 of 10
सुहेल गार्डन में हुई पांच हत्याओं के आरोपी नईम को एनकाउंटर के बाद जिला अस्पताल में लाई पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
साथी सलमान मुठभेड़ में घायल
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि शुक्रवार रात पुलिस को सूचना मिली कि नईम और सलमान लिसाड़ीगेट के मदीना कॉलोनी में वारदात करने आए हैं। पुलिस ने घेराबंदी की। दोनों आरोपियों ने गोलियां चला दी। जवाबी कार्रवाई में नईम मारा गया। मौके से भागे सलमान की दोपहर उसकी लोकेशन लोहियानगर में मिली। पुलिस ने उसे पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया।
9 of 10
आरोपी नईम
- फोटो : अमर उजाला
जिला अस्पताल में भर्ती घायल सलमान ने पूछताछ में बताया है कि नईम के मोईन पर करीब 5 लाख रुपया उधार थे। मोईन ने पैसा नहीं दिया और घर बनाने के साथ एक प्लॉट का बैनामा कर लिया। इसी रंजिश में नईम ने परिवार के पांचों सदस्यों की हत्या की है। वारदात आठ 8 जनवरी 2025 की रात हुई थी।
आसमा के भाई आमिर ने अपने जीजा मोईन के सौतेले भाई नईम तांत्रिक, तसलीम और भाभी नजराना को नामजद किया था। पुलिस की जांच में सामने आया कि नईम और उसके साथी सलमान ने सामूहिक हत्याकांड को अंजाम दिया है। नजराना और तसलीम को पुलिस ने पहले गिरफ्तार कर लिया था। वांछित नईम और सलमान पर डीआईजी रेंज कलानिधि नैथानी ने 50-50 हजार का इनाम घोषित किया था। दोनों आरोपियों की तलाश में पुलिस की पांच टीम लगी थी।