फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता-पुत्री की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी को ढूंढने में पुलिस के छूटे पसीने

Tue, 30 Jun 2020 12:59 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
विलाप करते परिजन और लाल घेरे में युवती का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के टीपीनगर में शादी वाले घर में पिता-पुत्री की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी सागर को ढूंढने में पुलिस के पसीने छूट रहे हैं। वारदात करने के बाद आरोपी ने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया और अपने मौसेरे भाइयों के साथ दूर निकल गया है।  
विज्ञापन

2 of 5
murder news - फोटो : अमर उजाला
टीपी नगर के शिव पुरम कॉलोनी में शनिवार रात आंचल व उसके पिता राजकुमार की गोली मारकर सिरफिरे आशिक सागर ने हत्या कर दी थी। हत्या में सागर के दो मौसेरे भाई अंकित और रोहित भी थे। हत्या की साजिश में शामिल सागर की मां-मौसी और दो दोस्तों को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज चुकी है।  मुख्य आरोपी सागर और उसके मौसेरे भाइयों की तलाश में एसओजी की टीम भी लगाई है।
विज्ञापन

3 of 5
murder news - फोटो : अमर उजाला
दिनभर पुलिस ने कई जगह पर दबिश दी, लेकिन कोई भी सुराग नहीं
मुख्य आरोपी ने वारदात के बाद एक दोस्त के मोबाइल से कॉल की थी। दोस्त को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। लेकिन वह कुछ भी नहीं बता रहा। पुलिस दावा कर रही कि आरोपी ने घटना के बाद से अपना मोबाइल स्विच ऑफ किया हुआ है और वह अपने मौसेरे भाइयों के साथ दूर निकल गया है।  

4 of 5
विलाप करते परिजन - फोटो : amar ujala
सर्विलांस और एसओजी टीम को लगाया गया
मुख्य आरोपी सागर ने मां बेटी की हत्या की, जोकि बड़ी घटना है। इसको देखते हुए आरोपी सागर की तलाश में पुलिस की सर्विलांस टीम और एसओजी को भी लगा दिया गया। पुलिस की चार टीम सागर की तलाश में लगी हुई है। इसके बावजूद भी सागर का कोई अता पता अभी तक पुलिस को नहीं लगा है। पुलिस ने सागर के परिवार व मौसी का परिवार उठा हुआ है, ताकि कोई उसके बारे में जानकारी दे सके।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विलाप करते परिजन - फोटो : amar ujala
आज आनी थी आंचल की बारात
सिरफिरा आशिक सागर आंचल से एकतरफा प्यार करता था। आंचल की आज सोमवार को बिजनौर से बारात आनी थी। घर में खुशी की जगह मातम छाया रहा। आंचल की मां सरस्वती बार-बार यही कहकर रोती बिलखती रही कि आज घर में खुशी की जगह मातम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें