फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा पिटाई मामला: कब-कब क्या हुआ, इन तस्वीरों के साथ जानिए हर अपडेट

Sat, 27 Oct 2018 02:52 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 11
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
20 अक्तूबर की शाम जब एक दरोगा महिला वकील के साथ भाजपा पार्षद के होटल में खाना खाने गए थे। वहां खाने में देरी को लेकर दरोगा और होटल कर्मचारियों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि भाजपा पार्षद मनीष चौधरी मौके पर पहुंचे और दरोगा के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान भाजपा पार्षद ने दरोगा को पांच थप्पड़ जड़ दिए, जिसका वीडियो बाद में वायरल हो गया। 
विज्ञापन

2 of 11
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
वहीं, वीडियो देखकर पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आनन-फानन में भाजपा पार्षद को गिरफ्तार कर लिया और फिर संगीन धाराओं में उसे जेल भेज दिया। जबकि भाजपा पार्षद का आरोप था कि दरोगा और महिला वकील शराब के नशे में थे। उन्होंने होटल में कर्मचारियों के साथ गाली-गलौच की। साथ ही आरोप लगाया कि महिला ने होटल में जमकर तोड़फोड़ भी की।
विज्ञापन

3 of 11
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद एसपी सिटी रणविजय सिंह ने कार्रवाई करते हुए दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया, लेकिन भाजपा पार्षद के समर्थकों का कहना था कि दरोगा को निलंबित क्यों नहीं किया गया। इसके विरोध में उन्होंने कंकरखेड़ा थाना में धरना प्रदर्शन भी किया था।

4 of 11
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान भाजपा पार्षद के समर्थकों ने पुलिस की गाड़ी पर पथराव किया और पुलिस की गाड़ी से पार्षद को खींचने की भी कोशिश की थी। यही नहीं बल्कि पुलिस अधिकारियों से पार्षद के समर्थकों की तीखी नोकझोंक भी हुई, हालांकि पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ दिया था।
विज्ञापन

5 of 11
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
वहीं, एसपी सिटी रणविजय सिंह ने पार्षद समर्थकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 200 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद भाजपा समर्थकों ने 25 अक्तूबर को बंद का एलान किया, लेकिन इसका कोई खासा असर देखने को नहीं मिला। हालांकि भाजपा समर्थकों ने फिर से बंद का एलान किया है।
विज्ञापन

6 of 11
meerut news - फोटो : meerut news
बता दें कि मामला पूरी तरह ठंडा भी नहीं हुआ था कि 25 अक्तूबर की रात को महिला वकील ने नया बखेड़ा खड़ा कर दिया। महिला वकील ने शराब के नशे में करीब चार लोगों को टक्कर मार दी। इसमें कई लोग घायल भी हो गए।
विज्ञापन

7 of 11
meerut news - फोटो : meerut news
सूचना मिलते ही लालकुर्ती थाने की पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला वकील ने हंगामा कर दिया। महिला को पुलिसकर्मी जिला अस्पताल ले जाने के लिए जीप में पीछे बैठाने लगे तो महिला बोली कि उसने काला कोट पहना हुआ है। वह पीछे नहीं, आगे बैठेगी। बाद में पुलिस कर्मियों ने समझाया और जीप में पीछे बैठाकर अस्पताल ले गए।

8 of 11
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इनको बाहर निकालो
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लोगों की भीड़ देखकर महिला वकील बौखला गई। बोली, इन सबको बाहर निकालो। यहां एक अधिवक्ता का मेडिकल होगा। वह अस्पताल में भी चिल्लाती रही। पुलिस ने महिला को एक कमरे में बंद कर लिया, जहां उसका मेडिकल परीक्षण हुआ।

9 of 11
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
वहीं, महिला वकील ने इंस्पेक्टर लालकुर्ती को धमकाते हुए कहा कि तुम लोग भाजपा नेता के इशारे पर काम कर रहे हो। इंस्पेक्टर देवेश कुमार शर्मा तुम्हारे कंधे पर लगे तीन स्टार मेरे कंधे पर होने चाहिए। इनको उखाड़ फेंको। इंस्पेक्टर को महिला वकील ने बहुत बुरा भला कहा। इंस्पेक्टर ने महिला सिपाहियों को बुलाकर कहा कि इसका मेडिकल भी कराओ। उसके बाद गाड़ी में बैठाकर जिला अस्पताल भेजा और महिला चिल्लाती रही।

10 of 11
महिला वकील को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इस पूरे ड्रामे के बाद मेरठ जिला बार एसोसिएशन ने महिला वकील की सदस्यता रद्द कर दी। बार एसोसिएशन के महामंत्री देवकी नंदन शर्मा ने बताया कि महिला वकील द्वारा किए गए दोषपूर्ण आचरण के संबंध में बार की प्रबंध समिति ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय गुप्ता की अध्यक्षता में छह सदस्यीय जांच कमेटी गठित की थी। कमेटी ने बीते गुरुवार को अपनी रिपोर्ट पेश की। रिपोर्ट में महिला वकील द्वारा होटल में की गई तोड़फोड़ और बुधवार रात थाना लालकुर्ती क्षेत्र में अधिवक्ता की ड्रेस में शराब पीकर गाड़ी चलाने और पुलिस अधिकारियों से अशोभनीय भाषा का प्रयोग करने का हवाला दिया गया।
विज्ञापन

11 of 11
meerut news - फोटो : meerut news
दरोगा के साथ होटल में मौजूद रही महिला वकील पर मेरठ व जिला बार एसोसिएशन ने बड़ी कार्रवाई की, लेकिन पुलिस अधिकारी दरोगा के खिलाफ कार्रवाई के नाम पर चुप्पी साधे बैठे हैं। यह प्रकरण अब मुख्यमंत्री तक पहुंच गया और शासन ने रिपोर्ट तलब कर ली है। इस मामले में भाजपा पार्षद को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें