मेरठ में मोदीपुरम स्थित सरदार वल्लभ पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में मंगलवार को शरू हुए तीन दिवसीय किसान मेले का आज दूसरे दिन केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने विधिवत रूप से उदघाटन किया। किसान मेले में दूसरे दिन मेले को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। दूसरे दिन डॉग शो का आयोजन हुआ। जिसमें बीस लाख रुपये के ग्रेंड डेन डॉग, रॉटविलर, जर्मन शेफर्ड, पिट बुल नस्ल के डॉग्स को देखने के लिए भीड़ उमड़ी। वहीं दस करोड़ के भैंसे को देखने दूर-दूर से किसान पहुंच रहे हैं।
मेले में 150 स्टाॅल के जरिये किसानों को विभिन्न जानकारियां भी दी जा रही हैं। इसके अलावा किसान मेले में सपेरों की मंडली द्वारा किसानों का स्वागत किया जा रहा है। इस बार का मेला लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मेले के संयोजक पीके सिंह का कहना है कि इस बार मेले में किसानों की बेहद अधिक भीड़ है। कुलपति केके सिंह का कहना है कि इस बार का मेला ऐतिहासिक मेला है।
विज्ञापन
2 of 7
किसान मेले में सपेरे
- फोटो : अमर उजाला
सपेरों ने किया अतिथियों का स्वागत
किसान मेले में अतिथियों के स्वागत के लिए सपेरों के दल को बुलाया गया। हरियाणा से पांच सपेरे पहुंचें हैं। नाथ समुदाय के सपेरे राजू ने बताया वह बीन बजाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। इटली में भी वह प्रस्तुति दे चुके हैं। उनके ग्रुप में 100 से अधिक सदस्य हैं। सपेरों की बीन से इस अनोखे स्वागत से किसान व अथिति खुश नजर आए।
विज्ञापन
3 of 7
किसान मेले में राज्यमंत्री संजीव बालियान
- फोटो : अमर उजाला
कैबिनेट मंत्री ने किया शुभारंभ
कृषि विवि में तीन दिवसीय किसान मेले का बुधवार को केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान व स्वतंत्र देव ने शुभारंभ किया। दोनों ने किसानों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही किसान मेले में नई तकनीक और नई प्रजातियों की जानकारी लेकर किसानों से उत्पादन बढ़ाकर आय बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
4 of 7
किसान मेला
- फोटो : अमर उजाला
कुलपति डॉ. केके सिंह के साथ अतिथियों ने मेले का भ्रमण किया। इस मौके पर पूर्व कल्याण परिषद अध्य्क्ष, सुनील भराल, भाजपा जिलाध्यक्ष विमल शर्मा, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
5 of 7
किसान मेले में डॉग्स
- फोटो : अमर उजाला
इस बार किसान मेले में किसान गोष्ठी एवं चौपाल का आयोजन किया गया है। मेले में प्रथम दिन सम्राट जादूगर ने जादू दिखाकर किसानों का मनोरंजन किया। मेले में महिला अध्ययन केंद्र फसल अवशेष प्रबंधन प्राकृतिक खेती, समेकित खेती तथा मोटे अनाज की खेती के स्टाल आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं।
विज्ञापन
6 of 7
किसान मेले में दस करोड़ का भैंसा
- फोटो : अमर उजाला
मेले में शामिल हुए दस करोड़ के भैंसे को देखने के लिए लोग दूर-दूर से पहुंच रहे हैं। भैंसे के मालिक से कोई उसकी डाइट पूछ रहा है तो कोई उसकी उम्र पर चर्चा कर रहा है। काले चमकदार रंग का तंदरुस्त गोलू-टू किसान मेले में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
भैंसे के मालिक नरेंद्र सिंह ने बताया कि गोलू को हम भैंसे की तरह नहीं, औलाद की तरह पालते हैं। पूरा परिवार और पांच नौकर इसकी देखभाल करते हैं। गोलू की कीमत दस करोड़ रुपये लग गई है, लेकिन वह बेच नहीं रहे हैं।