फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: अनैतिक संबंधों का विरोध करने पर पेपर कटर से काट दिया पत्नी का गला, तीन बेटियों के सामने वारदात

Fri, 01 May 2026 11:04 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

Meerut Murder News: मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र में तीन बेटियों के साथ घर में मौजूद महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। बाहर से आकर पति दहाड़े मारकर रोया। शाम तक खुलासा हो गया कि पति साकिब ने ही कौसर की हत्या की है।  

विज्ञापन
1 of 6
कौसर का फाइल फोटो व मौके पर एसपी सिटी - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। घर की पहली मंजिल पर अपनी तीन बेटियों के साथ मौजूद 27 वर्षीय विवाहिता कौसर की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह घटना का पता चलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। शाम को खुलासा हुआ कि पति साकिब ने ही अवैध संबंधों का विरोध करने पर कौसर की हत्या की थी। 
विज्ञापन

2 of 6
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
कमरे में लहूलुहान मिला शव
जानकारी के अनुसार लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में बशीर के खेत के पास रहने वाली कौसर गुरुवार रात अपने घर की पहली मंजिल स्थित कमरे में ही मौजूद थी। इसी दौरान अज्ञात हमलावर कमरे में पहुंचा और धारदार हथियार से महिला का गला रेत दिया। घटना के समय तीनों बेटियां भी कमरे में मौजूद थीं।
विज्ञापन

3 of 6
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
पति मंडी गए थे, सुबह हुआ घटना का खुलासा
शुक्रवार सुबह जब परिवार के लोगों को घटना की जानकारी हुई तो घर में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।

4 of 6
बच्चियों से बात करते एसपी सिटी - फोटो : अमर उजाला
भाई ने बहनोई पर जताया शक
जानी क्षेत्र निवासी विवाहिता के भाई मुर्सलीन ने अपने बहनोई साकिब पर हत्या का शक जताया। उसका कहना है कि तकरीबन 15 दिन पहले भी साकिब ने कौसर के छत से गिरने की झूठी सूचना दी थी। इस घटना के बाद से ही परिवार को उस पर संदेह था।
विज्ञापन

5 of 6
लोगों से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
किराए के मकान में रहता था परिवार
बताया गया कि साकिब अपनी पत्नी कौसर और तीन बेटियों के साथ इसरार के किराए के मकान में रहता था। साकिब टावर लगाने का काम करता है और ई रिक्शा भी चलाता है। पुलिस साकिब और मकान मालिक इसरार से पूछताछ कर रही है।

मकान मालिक इसरार ने पुलिस को बताया कि महिला की बेटी ने उनसे अपने पिता को फोन करने की बात कही थी। इसके बाद उन्होंने साकिब को फोन किया और फिर वारदात की जानकारी सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस कर रही गहनता से जांच
मामले की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारियों के साथ फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए गए। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि महिला का पति मंडी गया हुआ था। उसी दौरान यह वारदात हुई। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। 

पति ने की हत्या और किया ड्रामा
शुक्रवार शाम खुलासा हुआ कि कौसर (27) की उसके पति साकिब ने ही पेपर कटर से गला रेतकर हत्या की। आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए लूट का विरोध करने पर हत्या की झूठी कहानी रची। शक होने पर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें