Couple Committed Suicide In Meerut: मेरठ के खरखौदा थाना इलाके में बुधवार को प्रेमी जोड़े शिवांक त्यागी (24) और सोनाली (23) ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। युवती के घर में उसकी हल्दी की रस्म होनी थी। शुक्रवार को उसकी शादी थी। युवक का भी दूसरी जगह रिश्ता तय हो गया था।
पुलिस ने बताया कि अतराड़ा गांव निवासी शिवांक त्यागी और पड़ोस के बावनपुरा की सोनाली के बीच तीन साल से प्रेम संबंध थे। युवती एनसीआर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में क्लर्क थी। उसके पिता भी वहीं नौकरी करते हैं। शिवांक अपने चाचा भाजपा नेता उमेश त्यागी के साथ हार्डवेयर की दुकान चलाता था।
विज्ञापन
2 of 8
युवक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
शादी की खरीदारी की बात कहकर घर से निकली सोनाली
प्रेम संबंधों का पता चलने पर युवती के परिजनों ने विरोध किया और खरखौदा निवासी पुलिसकर्मी से उसकी शादी तय कर दी। मंगलवार को युवती के परिजन सगाई लेकर गए थे। बुधवार दोपहर हल्दी की रस्म होनी थी। सुबह सोनाली शादी की खरीदारी की बात कहकर घर से निकली।
विज्ञापन
3 of 8
युवती का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
दोनों ने एक साथ खाया जहर
गांव के बाहर से प्रेमी कार में उसे ले गया। दोपहर में शिवांक ने परिजनों को फोन किया और बताया कि दोनों ने एक साथ जहर खा लिया है। परिजन तलाश करते हुए बिजली बंबा चौकी क्षेत्र में काजीपुर गांव के पास पहुंचे तो दोनों कार में तड़पते हुए मिले। परिजनों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया।
4 of 8
अस्पताल के बाहर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
गाड़ी में मिला सुसाइड नोट
उपचार के दौरान शाम को पहले युवक और फिर युवती ने दम तोड़ दिया। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। दोनों का हस्तलिखित सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उन्होंने आत्महत्या के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है।
विज्ञापन
5 of 8
प्रेमी युगल के फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
चाचा हमने जहर खा लिया है... अब नहीं बचेंगे, मेरी आखिरी कॉल है
चाचा हमने जहर खा लिया है, अब नहीं बचेंगे। इसे मेरी आखिरी कॉल समझना। ये अंतिम शब्द अतराड़ा गांव निवासी शिवांक के हैं। प्रेमिका सोनाली के साथ जहर निगलने के बाद उसने अपने चाचा को फोन कर यह जानकारी दी। दोनों ने एक ही पेज पर सुसाइड नोट लिखा है, जिसमें अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को ही ठहराया है। बिजली बंबा चौकी क्षेत्र में काजीपुर गांव के पास दोनों कार में तड़पते हुए मिले थे।
विज्ञापन
6 of 8
शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों के मुताबिक, युवक का युवती के घर काफी दिन से आना-जाना था। तीन साल से दोनों में प्रेम प्रसंग था। दोनों फोन पर घंटों बात करते थे। छिपकर मिलने लगे तो परिजनों को इसकी भनक लग गई। युवती के परिजनों ने उस पर पाबंदी लगा दी। शिवांक के परिजनों ने ज्यादा विरोध नहीं किया।
इसके बाद भी दोनों का चोरी-छिपे एक-दूसरे से बात करने का सिलसिला जारी रहा। दोनों ने परिजनों को शादी के लिए मनाने का काफी प्रयास किया, लेकिन जाति बंधन के चलते परिजन इसके लिए राजी नहीं हुए। परिजनों ने दोनों के रिश्ते तय कर दिए।
विज्ञापन
7 of 8
शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
गांव के बाहर इंतजार कर रहा था युवक
बुधवार को 11 बजे युवती की हल्दी की रस्म थी। इससे पहले वह परिजनों से बाजार जाने की बात कहकर निकल गई। परिजनों ने उसे रोकने का प्रयास भी किया, लेकिन वह नहीं रुकी। शिवांक गांव के बाहर कार लिए उसका इंतजार कर रहा था। दोनों ने पहले से तय कर लिया था कि साथ जी नहीं सकते, लेकिन मर तो सकते हैं। माना जा रहा है कि शिवांक जहरीला पदार्थ लेकर आया था। करीब दो घंटे तक एक-दूसरे से बात की, इसके बाद आत्मघाती कदम उठा लिया।
हल्दी की रस्म के लिए इंतजार कर रहे थे परिजन, आई मनहूस खबर
सोनाली अपने माता-पिता की इकलौती पुत्री थी। उसकी शादी की तैयारी परिजनों ने बड़े मन से की थी। शादी के लिए रिश्तेदारों का आना भी शुरू हो गया था। मंगलवार को परिजन सगाई लेकर वर पक्ष के यहां गए थे। घर में सगाई की रस्मों की बात चल रही थी। बुधवार सुबह होते ही हल्दी की रस्म की तैयारी शुरू हो गई। परिजन सोनाली के बाजार से घर लौटने का इंतजार कर रहे थे। करीब साढ़े 11 बजे मनहूस खबर पहुंची तो शादी की सारी खुशियां गम में बदल गई। परिजन सारे काम छोड़कर अस्पताल की ओर दौड़ पड़े। उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।