फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Vaccination: कोरोना के खिलाफ टीकाकरण की शुरुआत, प्रधानाचार्य ने लगवाया पहला टीका, देखिए मेरठ की तस्वीरें

Sat, 16 Jan 2021 12:26 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 8
कोरोना टीकाकरण: मेरठ में टीकाकरण की शुरुआत हो गई। - फोटो : अमर उजाला
दस महीने की तमाम दुश्वारियों के बाद कोरोना के खिलाफ आज शुभ दिन की शुरुआत हो गई है। कोरोना से बचाव के लिए मेरठ शहर में टीकाकरण का आगाज हो गया है। वहीं लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य ने कोरोना का पहला टीका लगवाया। मेडिकल कॉलेज में अब तक 50 लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है। वहीं प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण हुआ। इस दौरान सांसद, आयुक्त, जिलाधिकारी व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

बता दें कि आज के शुरुआती चरण में शहर और देहात में सात केंद्रों पर 700 स्वास्थ्यकर्मियों को कोविशील्ड टीके लगाए जाएंगे। इसके बाद शासन के निर्देश पर अन्य चरणों को शुरू करने की रणनीति घोषित की जाएगी।
विज्ञापन

2 of 8
कोरोना टीकाकरण: कोविड वार्ड - फोटो : अमर उजाला
टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए शुक्रवार दिन भर तैयारियां को अंतिम रूप दिया जाता रहा। डीएम के. बालाजी और सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने कंट्रोल रूम से सभी केंद्रों की व्यवस्था देखी। जिन स्वास्थ्य कर्मियों को आज टीका लगाया जाएगा, उनकी सूची तैयार कर पोर्टल पर अपलोड करते हुए उन्हें संदेश भेजे गए।
विज्ञापन

3 of 8
कोरोना टीकाकरण: टीका लगवाने के लिए अस्पताल पहुंचे कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
सीएमओ के अलावा जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रवीण गौतम और मंडलीय अधिकारी डॉ. अशोक तालियन ने सभी सात केंद्रों की तैयारियों के बारे में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया था कि टीकाकरण शुरू करने का समय सभी सात केंद्रों पर शनिवार सुबह नौ बजे से रखा गया है, हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश में सुबह 10:30 बजे टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री के संबोधन को सभी लाभार्थियों को लाइव दिखाने के लिए सभी सात केंद्रों पर लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई है। उसके बाद टीके लगने शुरू होंगे।



4 of 8
कोरोना टीकाकरण: पीएम मोदी का संबोधन सुनते डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला
100-100 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाना है
प्रत्येक केंद्र पर 100-100 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाना है। सीएमओ ने बताया कि शुभारंभ के बाद जिले में 19500 स्वास्थ्य कर्मियों, निजी व सरकारी चिकित्सकों का चरणवार टीकाकरण होगा। जिला वैक्सीन सेंटर से शुक्रवार को सभी स्थानों पर वैक्सीन पहुंचा दी गई। 
विज्ञापन

5 of 8
कोरोना टीकाकरण: टीकाकरण के काम जुटे कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
ये बनाए गए सात केंद्र
- मेडिकल कॉलेज
- सुभारती अस्पताल
- जिला अस्पताल
- महिला जिला अस्पताल
- सीएचसी सरधना
- सीएचसी मवाना
- संतोष नर्सिंग होम हापुड़ रोड 
विज्ञापन

6 of 8
कोरोना टीकाकरण: टीकाकरण की शुरुआत हो गई। - फोटो : अमर उजाला
कैमरे की निगरानी में टीकाकरण
सात केंद्रों पर टीकाकरण सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगा। इन सभी को कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है। सभी केंद्रों पर लॉक बुक की व्यवस्था है। हर व्यक्ति का पूरा रिकॉर्ड दर्ज होगा। सीएमओ का कहना है कि यह इसलिए ताकि कोई अनजान व्यक्ति न आ-जा सके। टीकाकरण की रिपोर्ट राज्य व केंद्र सरकार को भेजी जाएगी। 
विज्ञापन

7 of 8
कोरोना टीकाकरण: मेरठ में टीकाकरण शुरू - फोटो : अमर उजाला
डीएम ने किया निरीक्षण
डीएम के. बालाजी ने शुक्रवार को टीकाकरण केंद्रों की तैयारियों को परखा। डीएम ने कहा कि यह बड़ी सफलता है। जहां कोरोना की चेन तोड़ने में हम कामयाब हुए हैं, वही टीकाकरण का आगाज हो रहा है। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इससे घबराएं नहीं। इसी टीके का ब्रिटेन में भी प्रयोग हो रहा है। 
विज्ञापन

8 of 8
कोरोना टीकाकरण: मेरठ में टीकाकरण शुरू - फोटो : अमर उजाला
1600 नाम सूची में
सीएमओ के बाद दूसरा टीका उसे लगाया जाएगा, जिसका पोर्टल पर शुरुआत में नाम आएगा। 700 लोगों को टीका लगाने के लिए 1600 नाम तैयार किये गए हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें