फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मी अंदाज: कड़-कड़ाती ठंड में जान पर खेल गया 12वीं का छात्र, गंगनहर में कूदकर बचाई महिला की जान, तस्वीरें

Fri, 30 Dec 2022 02:06 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
छात्र ने महिला की जान बचाई। - फोटो : amar ujala
मेरठ जनपद में जानी गंगनहर पुल से गंगनहर में कूदी महिला को 12वीं के छात्र आकाश ने अपनी जान पर खेलकर बचा लिया। कड़-कड़ाती ठंड में आकाश ने महिला को गंगनहर से सही सलामत बाहर निकाल लिया।

थाना बालैनी गांव नंगला जिला बागपत निवासी महिला बृहस्पतिवार शाम जानी गंगनहर पुल के पास घूम रही थी। अचानक वह गंगनहर में पुल से कूद पड़ी। यह देख मौके पर भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

2 of 5
गंगनहर। - फोटो : amar ujala
वहीं लोग एक-दूसरे से महिला को बचाने के लिए कहने लगे। इसी दौरान वहां से गांव नेक निवासी आकाश पुत्र सुरेश गुजर रहा था। उसने महिला को गंगनहर में डूबते देखा तो जान की परवाह किए बगैर गंगनहर में छलांग लगा दी।
विज्ञापन

3 of 5
मौके पर जमा हुई भीड़। - फोटो : amar ujala
इसके बाद कुछ ही देर में आकाश सही सलामत महिला को निकाल लाया। पुलिस ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। 
 

4 of 5
छात्र आकाश। - फोटो : amar ujala
जानी थानाध्यक्ष राजेश कंबोज के अनुसार, महिला की पुत्री का विवाह गांव कलंजरी में हुआ है। वह पुत्री से मिलने आई थी। महिला का किसी बात पर पुत्री से विवाद हो गया। गुस्से में महिला ने आत्महत्या का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala
आकाश ने इसी साल पास किया इंटर
महिला की जान बचाने वाले आकाश ने इस वर्ष इंटर की परीक्षा पास की। वह चार भाइयों में सबसे छोटा है। आकाश किसी काम से जानी आया था। लोगों ने उसकी बहादुरी की तारीफ की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें