फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jewellery Expo: हीरे के सरदार पटेल, सोने का India Gate व हनुमान चालीसा, एक छत के नीचे देखें 40 करोड़ के आभूषण

Mon, 09 Jan 2023 11:47 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

उत्तर प्रदेश के मेरठ में आयोजित ज्वेलरी एक्स्पो में आप एक छत के नीचे 40 करोड़ के आभूषणों का नजारा कर सकते हैं। सोने का इंडिया गेट और हनुमान चालीसा भी  लोगों को आकर्षित कर रही है।
विज्ञापन
1 of 8
सोने की अंगूठी में संसद भवन - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के बाईपास स्थित रिजॉर्ट में बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित तीन दिवसीय ज्वेलरी शो पहले ही दिन हर दिल पर छा गया। आज शो का दूसरा दिन हैं। यहां ज्वेलरी शो के पहले दिन एक ही छत के नीचे 40 करोड़ के आभूषण देख हर कोई मंत्रमुग्ध हो उठा। स्वर्ण मंडित प्रजातंत्र का मंदिर संसद भवन, दो हजार हीरे व स्वर्ण से बनी सरदार पटेल की मूर्ति, सोने की हनुमान चालीसा और इंडिया गेट को देखने के लिए हर कोई लालायित नजर आया।

रविवार को दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुरू हुई प्रदर्शनी में बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल ने नई सड़क स्थित नगर निगम की 2400 वर्ग मीटर भूमि ज्वेलरी पार्क और फैक्टरी फ्लेटेड कॉम्पलेक्स के लिए मांगी। महामंत्री ने कहा कि मेरठ को स्वर्ण नगरी घोषित कराने में जन प्रतिनिधियों का सहयोग अहम है। अगर ज्वेलरी पार्क बनता है तो सराफा कारोबारी इसमें एक हजार करोड़ का निवेश करेंगे। राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने कहा कि मेरठ को पूर्व में ही स्वर्ण नगरी का नाम दिया जाना चाहिए था। यूपी इन्वेस्टर्स समिट में भी आभूषण व्यापारियों को शामिल करने के लिए मुख्यमंत्री से मांग की जाएगी। राज्य मंत्री सोमेंद्र ने कहा कि योगी सरकार के सुशासन के चलते आज शहर के सराफ व्यापारी बाईपास पर करोड़ों रुपये के आभूषणों की प्रदर्शनी लगा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 8
ज्वेलरी शो में पहुंचे अतिथि - फोटो : अमर उजाला
मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन की नाम धाम पुस्तिका का अतिथियों ने विमोचन किया। एक स्टॉल पर जाकर आभूषणों के विषय में जानकारी ली गई। प्रदर्शनी में आगरा, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, हापुड़, दिल्ली, राजस्थान और गुजरात के व्यापारी पहुंचे।  
विज्ञापन

3 of 8
चांदी से बनाई गई रैपिड रेल - फोटो : अमर उजाला
आभूषणों से सजाई रैपिड रेल
प्रदर्शनी में डिजलिंग डायमंड के संचालक विपुल अग्रवाल ने मेरठ का भविष्य मैट्रो, रैपिड और हाईवे के मॉडल के रूप में प्रदर्शित किया। इन्हें स्वर्ण आभूषणों से सजाया गया। प्रदर्शनी में देव मुद्रिका भी आकर्षण का केंद्र रही। विपुल अग्रवाल ने बताया कि इस अंगूठी में 26,298 हीरे लगाए गए हैं। इस अंगूठी का नाम गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड में भेजा गया है। अभी तक अंगूठी में 24 हजार हीरों का रिकॉर्ड है।

4 of 8
कान्हा जी का पालना - फोटो : अमर उजाला
सोने चांदी के लड्डू गोपाल 
प्रदर्शनी में एक हजार से लेकर 11 लाख से तक आभूषण एक ही स्टॉल पर सजाए गए। अरिहंत ज्वेलर्स के संचालक रितेश जैन ने बताया कि देशभर के परंपरागत आभूषण स्टॉल पर प्रदर्शित किए गए हैं। सोने और हीरे की घड़ी, बर्तन, पेंडेंट, जहाज आकर्षण का केंद्र रहे। अंकुर जैन ने बताया कि अब चांदी के सिक्कों के बाद उपहार स्वरूप बेस्ट विश, हैप्पी बर्थडे और बधाई चांदी और सोने में दिए जा रहे हैं। लड़कियों के लिए लाइट वेट ज्वेलरी भी आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन

5 of 8
ज्वेलरी दिखाती मॉडल - फोटो : अमर उजाला
मेरठ को पसंद आ रहे प्लेटिनम आभूषण
स्वर्ण गंगा और चेन गंगा के स्टॉल पर 18 कैरेट, 20 कैरेट और 22 कैरेट के आभूषण प्रदर्शित किए गए। मुकेश रस्तौगी ने बताया कि कश्मीर सहित उत्तर और पूर्वी भारत में मेरठ की चेन और जेवर सर्वाधिक पसंद किए जाते हैं। सोने और हीरे के साथ अब लोग प्लेटिनम के ज्वेलरी पसंद कर रहे हैं। जार बैंगल्स आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन

6 of 8
सोने की अंगूठी में संसद भवन - फोटो : अमर उजाला
चांदी के टाइटेनिक ने किया आकर्षित 
ज्वेलरी में विमल जी ज्वेलर्स ने मल्टी ब्रांड स्टोर बनाया। प्रतीक जैन ने बताया कि 20 हजार का वेडिंग कार्ड सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रही। चांदी का रथ, झरना, हुक्का, कार भी प्रदर्शनी में दिखाई गई। अतुल जैन ने बताया यह सभी वस्तु सोने और चंदी से बनाए गए है। शौर्य और उज्ज्वल ने बताया कि प्रदर्शनी अभी दो दिन तक जारी रहेगी।
विज्ञापन

7 of 8
चांदी की मूर्ति दिखाती मॉडल - फोटो : अमर उजाला
बोले विजिटर्स-पहली बार एक छत के नीचे देखी वैरायटी
प्रदर्शनी में पहुंचे डॉ. प्रवीन जैन और अर्चना जैन ने बताया कि पहली बार एक छत के नीचे इतनी बड़ी संख्या में आभूषण देखे हैं। सोना और चांदी के लाखों रुपये शोपीस को बहुत अच्छे ढंग से प्रदर्शित किया गया है। हर स्टॉल पर कुछ नया दिखाया गया है। 
विज्ञापन

8 of 8
सोने का इंडियागेट - फोटो : अमर उजाला
हर आभूषण एक से बढ़कर एक
 प्रदर्शनी में 40 से अधिक स्टॉल लगाए हैं। देवबंद से आए सराफ अनिल गुप्ता, हरिओम अरोड़ा और विवेक ने बताया कि हर स्टॉल पर इस बार नए डिजाइन लगाए गए हैं। लाइट वेट आभूषणों के आकर्षक डिजाइन देखने को मिले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें